Skip to main content

ताजा खबर

पाकिस्तान के खिलाफ दूसरे टेस्ट में 24 रन बनाने के बाद जो रूट तोड़ा रिकी पोंटिंग का ये ‘वर्ल्ड रिकाॅर्ड’

पाकिस्तान के खिलाफ दूसरे टेस्ट में 24 रन बनाने के बाद जो रूट तोड़ा रिकी पोंटिंग का ये ‘वर्ल्ड रिकाॅर्ड’

Joe Root (Image Credit- Twitter X)

इंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच जारी तीन मैचों की टेस्ट सीरीज का दूसरा मैच 27 अगस्त से लंदन के ऐतिहासिक लाॅर्ड्स मैदान पर खेला जा रहा है। तो वहीं, मुकाबले के दूसरे दिन इंग्लैंड के कप्तान व अनुभवी बल्लेबाज 24 रन के निजी स्कोर पर मोहम्मद अली के खिलाफ पगबाधा आउट हो गए। लेकिन, ये कमजोर पारी खेलने के बाद भी जो रूट ने ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज कप्तान व पूर्व बल्लेबाज रिकी पोंटिंग के एक वर्ल्ड रिकाॅर्ड को तोड़ दिया है।

रूट ने तोड़ा पोंटिंग का ये वर्ल्ड रिकाॅर्ड

बता दें इन रनों के साथ इंग्लैंड के कप्तान जो रूट ने टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में घरेलू मैदान पर सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में महान रिकी पोंटिंग को पीछे छोड़ दिया है। 35 साल के रूट ने अब इंग्लैंड में 7,594 टेस्ट रन बना लिए हैं, जो ऑस्ट्रेलिया में पोंटिंग के 7,578 रनों के रिकॉर्ड से ज्यादा है।

तो वहीं, टेस्ट इतिहास में सबसे ज्यादा होम रन बनाने वाले भारत के महान खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर घरेलू टेस्ट में 7,216 रनों के साथ इस लिस्ट में तीसरे स्थान पर हैं। श्रीलंका के महेला जयवर्धने और दक्षिण अफ्रीका के जैक कैलिस क्रमशः चौथे और पांचवें स्थान पर हैं।

घर पर सबसे ज्यादा टेस्ट रन बनाने वाले खिलाड़ी

क्रिकेटर्स टीम घर पर टेस्ट मैचों में रन
जो रूट इंग्लैंड 7594
रिकी पोंटिंग ऑस्ट्रेलिया 7578
सचिन तेंदुलकर भारत 7216
महेला जयवर्धने श्रीलंका 7167
जैक कैलिस साउथ अफ्रीका 7035

इंग्लैंड ने पाकिस्तान पर बनाई 261 रनों की बढ़त

दूसरी ओर, दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक इंग्लैंड ने पाकिस्तान पर 261 रनों की मजबूत बढ़त बना ली है। इंग्लैंड ने पहली पारी में 290 रन बनाए थे, जबाव में पाकिस्तान पहली पारी में सिर्फ 110 रन बना पाया और इंग्लैंड 180 रनों की बढ़त लेने में कामयाब रहा। दूसरे दिन स्टंप्स के समय एमिलियो गे 30* और हैरी ब्रूक 7* रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं।

ये भी पढ़ें – ‘एशिया कप जिताया, वर्ल्ड कप जिताया, फिर भी हटा दिया’ भारत की टी20 कप्तानी छिनने पर बोले सूर्यकुमार यादव 

আরো ताजा खबर

स्मृति मंधाना की कप्तानी में हरमनप्रीत कौर निभाएंगी अहम भूमिका, BCCI अध्यक्ष ने दिया बड़ा बयान

Harmanpreet Kaur (Image credit Twitter – X) भारतीय महिला क्रिकेट टीम में अब एक नया दौर शुरू होने जा रहा है। अनुभवी खिलाड़ी हरमनप्रीत कौर के कप्तानी छोड़ने के बाद,...

IND vs WI: वेस्टइंडीज ने चौथे टी20 में भारत को 24 रनों से हराया, कीमो पाॅल ने खोला पंजा 

WI vs IND (Image Credit- Twitter X) भारत और वेस्टइंडीज के बीच जारी पांच मैचों की टी20आई सीरीज का चौथा मैच 14 अक्टूबर, बुधवार को हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल...

IND vs WI: शाई होप के शतक के चलते चौथे टी20 में वेस्टइंडीज ने भारत के सामने जीत के लिए रखा 248 रनों का बड़ा लक्ष्य 

IND vs WI (Image Credit- Twitter X) भारत और वेस्टइंडीज के बीच हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में जारी टी20 सीरीज का चौथा मैच खेला जा रहा है।...

IPL 2027: दिल्ली कैपिटल्स ने छोड़ा साथ, अब हैदराबाद के लिए खेलेंगे टी नटराजन, इस खिलाड़ी के बदले हुई ट्रेड डील

T. Natarajan (Image credit Twitter – X) आईपीएल 2027 की तैयारियों के बीच सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) और दिल्ली कैपिटल्स (DC) से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है। दोनों फ्रेंचाइजी के...