Skip to main content

ताजा खबर

पाकिस्तान का दौरा कर रहे बेन स्टोक्स के साथ हुआ बड़ा हादसा, घर से कीमती चीजें हुई चोरी

Ben Stokes (Photo Source: Getty Images)

इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई है। बताया जा रहा है कि जब स्टोक्स पाकिस्तान दौरे पर थे, तब उनके घर पर चोरी हुई। इसकी जानकारी खुद इंग्लैंड टेस्ट टीम के कप्तान ने अपने सोशल मीडिया के जरिए दी है। स्टोक्स ने बताया कि जब वह पाकिस्तान दौरे पर थे तो 17 अक्टूबर को उनके घर चोरी हुई और इस दौरान एक नकाबपोश गिरोह ने उनके घर चोरी की।

बेन स्टोक्स ने कई “अपूरणीय” वस्तुओं की वापसी के लिए गुहार लगाई है। यह चोरी स्टोक्स के उत्तर पूर्व में कैसल ईडन में उनके घर पर हुई, उस समय उनकी पत्नी क्लेयर और दो बच्चे लेटन और लिब्बी घर में मौजूद थे। स्टोक्स का कहना है कि उनके परिवार को “कोई शारीरिक नुकसान” नहीं हुआ, लेकिन उन्होंने कहा कि इस घटना ने “उनकी भावनात्मक और मानसिक स्थिति पर असर डाला” है।

जब बेन स्टोक्स के घर चोरी हुई तो वह पाकिस्तान के खिलाफ मुल्तान में दूसरा टेस्ट खेल रहे थे। 33 साल के इस खिलाड़ी ने बताया कि चोरी की गई वस्तुओं में 2020 में मिला OBE मेडल, तीन चेन, अंगूठी और एक डिजाइनर बैग शामिल है। स्टोक्स ने अपील के साथ चोरी की गई चीजों की तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर पोस्ट की है।

बेन स्टोक्स ने सोशल मीडिया पर शेयर किया ये पोस्ट

बेन स्टोक्स ने अपील में लिखा, “इस अपराध की सबसे बुरी बात यह है कि यह उस समय किया गया जब मेरी पत्नी और दो छोटे बच्चे घर में मौजूद थे। शुक्र है कि मेरे परिवार के किसी भी सदस्य को कोई शारीरिक नुकसान नहीं पहुंचा। हालांकि, जाहिर है, इस अनुभव ने उनकी भावनात्मक और मानसिक स्थिति पर असर डाला है।

pic.twitter.com/Rb1mAk8Jrh

— Ben Stokes (@benstokes38) October 30, 2024

हम बस यही सोच सकते हैं कि यह स्थिति कितनी बदतर हो सकती थी। मैं चोरी की गई कुछ वस्तुओं की तस्वीरें जारी कर रहा हूं – जिनके बारे में मुझे उम्मीद है कि उन्हें आसानी से पहचाना जा सकेगा – इस उम्मीद में कि हम उन लोगों को ढूंढ पाएंगे जो इसके लिए जिम्मेदार हैं।”

APPEAL
 
On the evening of Thursday 17th October a number of masked people burgled my home in the Castle Eden area in the North East.
 
They escaped with jewellery, other valuables and a good deal of personal items. Many of those items have real sentimental value for me and my…

— Ben Stokes (@benstokes38) October 30, 2024

আরো ताजा खबर

IPL 2026: DC ने की RR प्लेऑफ राह मुश्किल, 62वें मैच में 5 विकेट दी शिकस्त 

KL Rahul (Image Credit- Twitter X) दिल्ली कैपिटल्स और राजस्थान राॅयल्स के बीच जारी आईपीएल 2026 का 62वां मैच खेला गया। बता दें दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेले...

DC vs RR, Top 10 Memes: दिल्ली बनाम राजस्थान मैच के बाद, सोशल मीडिया के टाॅप 10 फनी मीम्स पर डालें नजर

IPL 2026, DC vs RR: Top 10 memes (image via X) दिल्ली कैपिटल्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेले गए 62वें मैच में, दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5...

शुभमन गिल ने KKR के खिलाफ फिर बरसाया कहर, आकाश चोपड़ा बोले- ‘उन्हें छोड़ना बड़ी भूल..’

Aakash Chopra (Image credit Twitter – X) आईपीएल 2026 में शुभमन गिल लगातार शानदार फॉर्म में बल्लेबाजी करते हुए नजर आ रहे हैं। कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ खेले गए...

15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी ने तोड़ा एक और आईपीएल रिकॉर्ड, हासिल की ये खास उपलब्धि

Vaibhav Sooryavanshi (Image Credit- Twitter X) राजस्थान राॅयल्स और भारत के युवा सलामी बल्लेबाज 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी, आईपीएल में हर दिन एक नया रिकाॅर्ड बनाते हुए नजर आ रहे...