Skip to main content

ताजा खबर

पहले शदमन इस्लाम और फिर नजमुल हसन शांतो, खुर्रम शहजाद ने एक ही ओवर में दो बांग्लादेशी बल्लेबाजों का विकेट झटका

Khurram Shahzad (Pic Source-X)

इस समय पाकिस्तान और बांग्लादेश के बीच दूसरा और अंतिम टेस्ट मुकाबला रावलपिंडी के रावलपिंडी क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस महत्वपूर्ण मैच में पाकिस्तान ने अपनी पहली पारी में सभी विकेट खोकर 274 रन बनाए। जवाब में बांग्लादेश टीम अपनी पहली पारी में इस समय काफी मुश्किल स्थिति में है।

पाकिस्तान की ओर से बेहतरीन तेज गेंदबाज खुर्रम शहजाद ने एक ही ओवर में दो विकेट झटके और अपनी टीम को मैच में वापसी दिलाई। खुर्रम शहजाद ने बांग्लादेश की पारी के आठवें ओवर में पहले शदमन इस्लाम का विकेट झटका। शदमन इस्लाम दूसरे टेस्ट की पहली पारी में 10 रन बनाकर वापस पवेलियन लौट गए। खुर्रम शहजाद ने उन्हें बेहतरीन गेंद पर बोल्ड किया।

इसके बाद इसी ओवर में खुर्रम शहजाद ने बांग्लादेश टीम के कप्तान नजमुल हसन शांतो का विकेट झटका। नजमुल हसन शांतो चार रन बनाकर वापस पवेलियन लौट गए। नजमुल हसन को भी खुर्रम शहजाद ने बोल्ड किया। खबर लिखे जाने तक खुर्रम शहजाद ने बांग्लादेश की पहली पारी में चार विकेट अपने नाम कर लिए हैं। इन दो खिलाड़ियों के अलावा खुर्रम शहजाद ने जाकिर हसन और शाकिब अल हसन को भी आउट किया। जहां एक तरफ जाकिर हसन ने एक रन बनाया वहीं दूसरी और अनुभवी खिलाड़ी शाकिब अल हसन दो रन बनाकर वापस पवेलियन लौट गए हैं।

BREATHING FIRE IN RAWALPINDI 🏟️🔥

Incredible spell this from Khurram Shahzad! 🎯🎯#PAKvBAN | #TestOnHai pic.twitter.com/NALHt1y6x3

— Pakistan Cricket (@TheRealPCB) September 1, 2024

बांग्लादेश की ओर से दूसरे टेस्ट में सैम अयूब, शान मसूद और सलमान आगा ने अर्धशतक जड़ा

बता दें, दूसरे टेस्ट की पहली पारी में पाकिस्तान टीम के कप्तान शान मसूद ने काफी अच्छी बल्लेबाजी की और 57 रनों की बहुमूल्य पारी खेली। शान मसूद के अलावा सलामी बल्लेबाज सैम अयूब ने 58 रनों का योगदान दिया जबकि सलमान आगा ने 54 रन बनाए। बाबर आजम 31 रन बनाकर आउट हो गए जबकि मोहम्मद रिजवान ने 29 रनों का योगदान दिया।

पाकिस्तान के लिए इस दूसरे टेस्ट को जीतना बेहद जरूरी है। ऐसा इसलिए क्योंकि दो मैच की टेस्ट सीरीज में बांग्लादेश 1-0 से आगे है। दूसरे टेस्ट मैच में पाकिस्तान बांग्लादेश को उनकी पहली पारी में जल्द से जल्द ऑलआउट करना चाहेगा।

আরো ताजा खबर

MI vs RCB, Top 10 Memes: मुंबई बनाम बेंगलुरु मैच के बाद, सोशल मीडिया के टाॅप 10 फनी मीम्स पर डालें नजर

IPL 2026, MI vs RCB: top 10 memes (image via X) मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच आईपीएल 2026 के 20वें मैच में, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई...

IPL 2026: आईपीएल में RCB का जीत का सिलसिला जारी, मुंबई इंडियंस को 18 रनों से हराया 

MI vs RCB (Image Credit- RCB/X) मुंबई इंडियंस और राॅयल चैलेंजर्स बेंगलुरू के बीच जारी आईपीएल 2026 का 20वां मैच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला गया। बता दें इस...

शुभमन गिल ने आईपीएल में रचा इतिहास, बने दूसरे सबसे तेज 4 हजार रन बनाने वाले खिलाड़ी 

Shubman Gill (Image Credit- Twitter X) भारतीय टेस्ट और वनडे टीम के कप्तान शुभमन गिल ने जारी आईपीएल 2026 में एक नया और बड़ा क्रिकेट रिकाॅर्ड अपने नाम कर लिया...

IPL 2026: SRH vs RR मैच में इन 3 खिलाड़ियों पर रहेगी फैंस की निगाहें

IPL 2026, SRH vs RR: top 3 players to watch out (image via X) सनराइजर्स हैदराबाद आईपीएल 2026 के 21वें मैच में 13 अप्रैल को हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल...