Skip to main content

ताजा खबर

पहले टेस्ट मैच की तैयारियों के बीच, Ravindra Jadeja घूमने का कोई मौका नहीं छोड़ रहे हैं

Ravindra Jadeja (Image Credit- Instagram)

जब भी टीम इंडिया के स्टाइलिश खिलाड़ियों की बात होती है, तो इस लिस्ट में Ravindra Jadeja का नाम टॉप पर आता है। जहां ये ऑलराउंडर खिलाड़ी सोशल मीडिया पर अपनी पूरी टशनबाजी दिखाता है, अब ऑस्ट्रेलिया में भी सर जडेजा का स्वैग देखने को मिल रहा है और वो फैन्स के साथ कुछ ना कुछ लगातार शेयर कर रहे हैं।

कुछ समय पहले टी20 इंटरनेशनल को कहा है अलविदा

इस साल टीम इंडिया ने टी20 वर्ल्ड कप 2024 का खिताब अपने नाम किया था, जिसके बाद विराट और रोहित ने टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास लेने का ऐलान कर दिया था। वहीं खिताब जीतने के अगले दिन Ravindra Jadeja ने भी टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कह दिया था और अब वो टीम इंडिया से टेस्ट के अलावा वनडे क्रिकेट खेल रहे हैं। वैसे टी20 वर्ल्ड कप 2024 में जडेजा का प्रदर्शन सुपर फ्लॉप रहा था।

ऑस्ट्रेलिया में भी Ravindra Jadeja की टशनबाजी जारी है

*Ravindra Jadeja ने इंस्टाग्राम पर अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की है।
*जिसमें वो काफी स्टाइलिश लुक के साथ perth में घूमते हुए दिख रहे हैं ।
*सर जडेजा ने कैप्शन में लिखा है-Exploring perth, तो सुंदर ने किया फनी कमेंट।
*वहीं ऑलराउंडर ने इंस्टा स्टोरी पर टेस्ट जर्सी में अपनी एक तस्वीर शेयर की है।

Ravindra Jadeja का COOL LOOK आप भी देखो

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Ravindrasinh jadeja (@royalnavghan)

इंस्टा स्टोरी पर ये तस्वीर शेयर की है सर जडेजा ने

Ravindra Jadeja (Image Credit- Instagram)

माइंड गेम शुरू हो गया है ऑस्ट्रेलिया की तरफ से

जी हां, 22 तारीख से बॉर्डर-गावस्कर सीरीज का आगाज हो रहा है, लेकिन उससे पहले ऑस्ट्रेलिया की तरफ से माइंड गेम शुरू हो गया है। इसी कड़ी में ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान टिम पेन ने टीम इंडिया के हेड कोच गौतम गंभीर को लेकर बड़ा बयान दिया है, पेन का मानना है कि गंभीर हेड कोच पद के लिए फिट नहीं हैं। वैसे इस पूर्व कप्तान ने ध्रुव जुरेल को लेकर भी बयान दिया है, जिसमें टिम ने जुरेल की भर-भर के तारीफ की है। इस तरह की बयानबाजी पूरी सीरीज में देखने को मिलेगी, वहीं खिलाड़ियों के बीच मैच में भी टकरार देखने को मिल सकती है।

আরো ताजा खबर

सूर्यकुमार यादव को फिर से मिली कप्तानी, इस टूर्नामेंट में संभालेंगे टीम की कमान 

Suryakumar Yadav Breaks Silence on India Comeback Plans (image via getty) भारत को अपनी कप्तानी में आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप चैंपियन बनाने वाले कप्तान सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) को मुंबई...

‘खेल के प्रति जुनून’ क्रिकेट जगत ने कुछ इस अंदाज में दी विराट कोहली को जन्मदिन की बधाई

Virat Kohli and Suresh Raina (Image Credit- Twitter X) आज 5 नवंबर, गुरूवार को पूर्व भारतीय कप्तान व अनुभवी बल्लेबाज विराट कोहली (Virat Kohli) अपना 38वां जन्मदिन मना रहे हैं।...

38 साल के हुए किंग, जानें कितनी संपत्ति के मालिक हैं बर्थडे बाॅय विराट कोहली?

Virat Kohli (Image Credit- Twitter X) Virat Kohli Networth: भारतीय क्रिकेट टीम के अनुभवी बल्लेबाज व पूर्व कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) आज 5 नवंबर 2026 को अपना 38वां जन्मदिन...

5 नवंबर, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Morning News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. NZ vs IND 2026, 1st ODI: भारत ने 5 विकेट से जीता पहला वनडे, विराट कोहली ने खेली 74 रनों की पारी...