Skip to main content

ताजा खबर

पहले टी-20 मैच में कैच पकड़ने के दौरान रवि बिश्नोई को लगी गंभीर चोट, दूसरे मुकाबले से हो सकते हैं बाहर

Ravi Bishnoi (Photo Source: X)

श्रीलंका और भारत के बीच तीन मैचों की टी-20 सीरीज का पहला मैच कल पल्लेकेले में खेला गया। इस मैच को टीम इंडिया ने 43 रनों से अपने नाम कर सीरीज में 1-0 की बढ़त बनाई। इस मैच के दौरान भारत के लेग स्पिनर रवि बिश्नोई को चोट लगी। वो अपनी गेंद पर कैच पकड़ते समय वे चोटिल हो गए। इसके बाद मैदान पर फीजियो को बुलाना पड़ा और उनको बैंडेज भी लगाई गई। हालांकि, वे मैदान से बाहर नहीं गए और गेंदबाजी जारी रखी और आखिरी गेंद पर विकेट लिया।

कैच पकड़ने के दौरान रवि बिश्नोई को लगी चोट

दरअसल, पल्लेकेले में खेले गए पहले टी20 इंटरनेशनल मैच में श्रीलंका की पारी का 17वां ओवर जारी था। भारत की तरफ से रवि बिश्नोई गेंदबाजी कर रहे थे। उनके कोटे का ये आखिरी ओवर था। पहली गेंद पर उन्होंने कमिंदु मेंडिस को फंसा लिया था। मेंडिस ने शॉट मारा, लेकिन गेंद रवि बिश्नोई के दाहिने ओर आई। वे ओवर द विकेट गेंदबाजी कर रहे थे, लेकिन गेंद दूसरी तरफ आई, जहां नॉन स्ट्राइकर था।

Take a bow Ravi bishnoi 🥹❤️ pic.twitter.com/TG4fs5hubv

— leisha (@katyxkohli17) July 27, 2024

रवि बिश्नोई ने कैच पकड़ने की कोशिश की और गेंद और हाथ का संपर्क भी हो गया था, लेकिन गेंद उनके हाथ से लेकर उनकी बाईं आंख के नीचे लगी और चेहरे पर चोट लगी। चोट लगने के तुरंत बाद ही फीजियो ने बैंडेज लगा दी। कुछ ही मिनटों के बाद वे फिर से गेंदबाजी के लिए तैयार थे। उन्होंने अपने ओवर की पांचों गेंद फेंकने का फैसला किया और इसमें वे सफल रहे।

इसी ओवर की आखिरी गेंद पर उन्होने विकेट भी लिया, जो उनका इस मैच में पहला और एकमात्र विकेट था। उन्होंने विपक्षी टीम के कप्तान चरिथ असलंका को बिना खाता खोले पवेलियन भेज दिया। असलंका का कैच यशस्वी जायसवाल ने पड़ा। रवि बिश्नोई ने अपने कोटे के चार ओवरों में कुल 37 रन दिए और एक विकेट लिया। अब देखने वाली बात ये होगी कि वो चोट लगने के बाद बिश्नोई इस सीरीज का दूसरा टी-20 मैच खेल पाते हैं या नहीं।

আরো ताजा खबर

बांग्लादेश के पेस अटैक के मुरीद हुए मार्नस लाबुशेन, ऑस्ट्रेलिया की हार पर दिया बड़ा बयान

Marnus Labuschagne (Image credit Twitter – X) बांग्लादेश ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज में शानदार प्रदर्शन करते हुए ऐतिहासिक सीरीज जीत दर्ज की है। इस सफलता के पीछे जहां...

नाइटक्लब विवाद के बीच मैदान पर लौटे बेन स्टोक्स, डरहम के साथ अभ्यास करते आए नजर

Ben Stokes (Image credit Twitter – X) इंग्लैंड क्रिकेट टीम के कप्तान बेन स्टोक्स इन दिनों नाइटक्लब विवाद को लेकर चर्चा में हैं। न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट में जीत...

13 जून, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Evening News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. IND vs AFG: बारिश की वजह से भारत बनाम अफगानिस्तान वनडे मैच में देरी अफगानिस्तान क्रिकेट टीम इस समय भारत दौरे पर...

IND vs AFG: पहले वनडे में भारत ने टाॅस जीतकर चुनी गेंदबाजी, दो खिलाड़ियों ने किया डेब्यू, देखें दोनों टीमों की प्लेइंग 11 

IND vs AFG (Image Credit- Twitter X) भारत और अफगानिस्तान के बीच आज 13 जून, शनिवार से तीन मैचों की वनडे सीरीज की शुरुआत हो चुकी है। पहला मैच धर्मशाला...