Skip to main content

ताजा खबर

“न खेलने के लिए झूठा मेडिकल सर्टिफिकेट….”, सुनील गावस्कर ने BCCI को दी बड़ी चेतावनी

“न खेलने के लिए झूठा मेडिकल सर्टिफिकेट….”, सुनील गावस्कर ने BCCI को दी बड़ी चेतावनी

Sunil Gavaskar (Photo Source: Getty Images)

बीसीसीआई ने हाल ही में कॉन्ट्रैक्टेड खिलाड़ियों के लिए 10-खंडों वाली गाइडलाइन जारी की है। इनमें से एक गाइडलाइन यह है कि खिलाड़ियों को घरेलू क्रिकेट में भाग लेना जरूरी है। खिलाड़ियों को घरेलू मैचों से बाहर रहने की अनुमति केवल एक शर्त पर दी जाएगी, यदि वे वेलिड मेडिकल सर्टिफिकेट जमा करते हैं।

इस बीच, पूर्व भारतीय दिग्गज बल्लेबाज सुनील गावस्कर ने बीसीसीआई को बड़ी चेतावनी दी है और कहा है कि आज के समय में इंजरी सर्टिफिकेट बनवाना बहुत ही आसान चीज है।

सुनील गावस्कर ने बीसीसीआई को कही यह बात

सुनील गावस्कर ने Sportstar पर अपने कॉलम में लिखा,

“इससे भी ज्यादा दिलचस्प यह होगा कि अगर वे नहीं खेलते हैं तो बीसीसीआई क्या कार्रवाई करती है। क्या वे चोटिल थे? ‘चोट’ के लिए मेडिकल सर्टिफिकेट प्राप्त करना बच्चों का खेल है, और अगर वे चोटिल हैं, तो क्या वे इलाज और रिकवरी के लिए NCA (राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी) गए थे, जैसा कि नीतीश कुमार रेड्डी को उस समय भेजा गया था जब उन्हें साइड स्ट्रेन हुआ था?”

“क्या बीसीसीआई-कॉन्ट्रैक्टेड खिलाड़ियों के लिए यह प्रथा नहीं है कि जैसे ही उन्हें चोट लगती है, उन्हें NCA को रिपोर्ट करना होता है, और बीसीसीआई के विशेषज्ञों द्वारा उन्हें फिट प्रमाणित करने के बाद ही वे भारत के लिए खेलना शुरू कर सकते हैं? हम सभी जानते हैं कि इन खिलाड़ियों ने गैर-चोट कारणों से पहले के खेलों से बाहर रहने का विकल्प चुना होगा।”

भारतीय क्रिकेट के स्टार क्रिकेटर्स हाल ही में रणजी ट्रॉफी 2024-25 के छठे सीजन में खेलते हुए नजर आए। विराट कोहली और केएल राहुल जैसे बल्लेबाज 30 जनवरी से शुरू होने वाले मुकाबलों में अपने-अपने स्टेट टीम का प्रतिनिधित्व करते हुए नजर आने वाले हैं। दोनों ही खिलाड़ियों ने चोट का हवाला देते हुए छठे राउंड में भाग नहीं लिया था। सुनील गावस्कर के ऐसा बयान देने के पीछे विराट कोहली और केएल राहुल का न खेलना हो सकता है।

আরো ताजा खबर

NZ vs IND 2026: न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में इन 3 भारतीय तेज गेंदबाजों पर रहेगी नजर

भारत को नवंबर 2026 में न्यूजीलैंड का दौरा करना है, जहां दोनों टीमों के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जाएगी। टेस्ट सीरीज की शुरुआत 19 नवंबर से होगी।...

पाकिस्तानी खिलाड़ी ने ठुकराया किंग चार्ल्स से मिलने का बुलावा, क्लेरेंस हाउस में PCB के खिलाफ जताया विरोध

Dropped Pakistan Player Skips King Charles Meeting in Protest Against PCB (image via X) Pakistan player refuses to meet King Charles: 2 सितंबर को पाकिस्तान क्रिकेट में बढ़ते तनाव को...

ENG vs SL: इंग्लैंड दौरे के लिए दासुन शनाका की श्रीलंकाई टीम में वापसी, चरित असलंका को टी-20 में मिला मौका

ENG vs SL: Sri Lanka Announce Squads for England Tour (Image credit Twitter – X) ENG vs SL: श्रीलंका ने इंग्लैंड दौरे के लिए अपनी वनडे और टी20 इंटरनेशनल टीम...

Rohit Sharma का वनडे क्रिकेट से संन्यास? सेलेक्टर्स के रुख से नाराज थे ‘हिटमैन’, फिर भी हुए राजी: रिपोर्ट्स

Rohit Sharma Agreed to ODI Exit After Being Asked to Step Down by Selectors (Image credit Twitter – X) Rohit Sharma ODI retirement: ऐसी खबरें आ रही हैं कि अनुभवी...