Skip to main content

ताजा खबर

न्यूजीलैंड के सलामी बल्लेबाज Finn Allen ने पर्थ स्काॅचर्स के साथ दो साल का काॅन्ट्रैक्ट हासिल किया, पढ़ें बड़ी खबर 

Finn Allen (Photo Source: Twitter)

न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के विस्फोटक सलामी बल्लेबाज फिन एलन (Finn Allen) ने बिग बैश लीग (BBL) फ्रेंचाइजी पर्थ स्काॅचर्स (Perth Scorchers) के साथ दो साल का काॅन्ट्रैक्ट हासिल किया है। गौरतलब है कि हाल में ही उन्होंने फ्रेंचाइजी क्रिकेट अधिक खेलने के लिए न्यूजीलैंड के सेंट्रल काॅन्ट्रैक्ट को ठुकरा दिया था।

तो वहीं BBL की नवीनतम गाइडलाइन के अनुसार कोई भी फ्रेंचाइजी अब 1 साल से ज्यादा का काॅन्ट्रैक्ट किसी भी खिलाड़ी के साथ कर सकती है। बीबीएल के इस नियम के बाद टीमों को अपनी भविष्य की रणनीति बनाने में निश्चित तौर पर मदद मिलने वाली है।

साथ ही स्काॅचर्स के अलावा एडिलेड स्ट्राइकर्स और सिडनी सिक्सर्स ने भी अपने टूर्नामेंट के आगामी सीजन के शुरू होने से पहले प्री ड्राफ्टिंग खिलाड़ियों की लिस्ट जारी कर दी है। ताजा मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो इसी क्रम में वेस्टइंडीज के अकील हुसैन सिक्सर्स के साथ बहुत ही जल्द जुड़ सकते हैं।

BBL 2024-25 में पर्थ स्काॅचर्स की ओर से खेलेंगे फिन एलन

हालांकि, अब जब 25 वर्षीय फिन एलन न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम का सेंट्रल काॅन्ट्रैक्ट ठुकरा चुके हैं, और वह आगामी बीबीएल सीजन में पर्थ स्काॅचर्स के साथ खेलते हुए नजर आएंगे। तो वहीं इस वजह से वह कीवी टीम की ओर से श्रीलंका के खिलाफ दिसंबर के अंत में होने वाली व्हाइट बाॅल सीरीज में खेलने से चूक सकते हैं।

तो वहीं फिन एलन को अपने साथ जोड़ने के साथ पर्थ स्काॅचर्स ने पिछले सीजन में सलामी बल्लेबाज के तौर पर टीम को जो कमी रही थी, उसे दूर करने की कोशिश की है। क्योंकि पिछले सीजन टीम के सलामी बल्लेबाज जैक क्राॅली 6 पारियों में सिर्फ 2 अर्धशतक ही लगा पाए थे। लेकिन अब देखने लायक बात होगी कि एलन फ्रेंचाइजी के लिए कैसा प्रदर्शन करने वाले हैं?

फिन एलन के टी20 करियर के बारे में आपको बताएं, तो वह इस फाॅर्मेट में कुल 126 मैच खेल चुके हैं, जिसमें उन्होंने 168.60 के बेहतरीन स्ट्राइक रेट से कुल 3544 रन बनाए हैं।

আরো ताजा खबर

रहाणे के रिटायरमेंट पर विराट कोहली का रिएक्शन, अजिंक्य को बताया टेस्ट का बेस्ट पार्टनर

Virat Kohli Ajinkya Rahane (Image credit Twitter – X) भारत के अनुभवी बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे ने 30 जुलाई को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यास लेने का ऐलान कर...

‘मुझे पक्का यकीन था कि मैं भारत के लिए टेस्ट क्रिकेट खेलूंगा’ श्रीलंका दौरे पर चुने जाने के बाद 33 साल के सारांश जैन का बड़ा बयान

Saransh Jain (Image credit Twitter – X) 33 वर्षीय स्पिन ऑलराउंडर सरांश जैन का भारतीय टेस्ट टीम में चयन उनके लंबे संघर्ष और धैर्य का नतीजा है। श्रीलंका के खिलाफ...

इंग्लैंड ने टेस्ट में जो रूट को नया कप्तान और स्टीफन फ्लेमिंग को कोच नियुक्त किया

Joe Root & Stephen (Image credit Twitter – X) इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ECB) ने अपनी पुरुष टेस्ट टीम के लिए बड़ा फैसला लिया है। अनुभवी बल्लेबाज जो रूट...

AUS vs BAN 2026: स्कॉट बोलैंड के साथ और टेस्ट मैच खेलने में मजा आएगा – जोश हेजलवुड

Josh Hazlewood and Scott Boland (Image Credit- Twitter X) बांग्लादेश के खिलाफ दो मैचों की घरेलू टेस्ट सीरीज से पहले ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के अनुभवी तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड का...