
Team India (Image Credit- Twitter X)
भारत और न्यूजीलैंड के बीच जारी टी20 वर्ल्ड कप 2026 का फाइनल मैच आज 8 मार्च, रविवार को खेला गया। इस मुकाबले में भारतीय टीम ने न्यूजीलैंड के खिलाफ 96 रनों से एक ऐतिहासिक जीत हासिल की है।
पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम ने संजू सैमसन की 89 रनों की पारी के चलते न्यूजीलैंड के सामने जीत के लिए 256 रनों का एक मजबूत लक्ष्य रखा। लेकिन जब न्यूजीलैंड भारत से मिले इस टारगेट का पीछा करने उतरी, तो वह भारतीय टीम की शानदार गेंदबाजी के सामने 19 ओवरों में 159 रनों पर ढेर हो गई। मेजबान टीम इंडिया की इस जीत के बाद, कई बड़े रिकाॅर्ड्स टूटे और बनते हुए देखने को मिले:
भारत बनाम न्यूजीलैंड फाइनल के बाद बने और टूटे इतने सारे रिकाॅर्ड्स
1. भारत अब पहली टीम बन गई है जिसने अपने आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप का सफलतापूर्वक बचाव किया
2. भारत अब पहली टीम बन गई है जिसने सबसे ज्यादा तीन बार आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप को जीता है
3. भारत अब पहली मेजबान देश बन गई है जिसने आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप को जीता है
4. जसप्रीत बुमराह टी20 विश्व कप में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बन गए हैं, उन्होंने अर्शदीप सिंह के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया है
5. बुमराह अब टी20 वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामले में तेज गेंदबाजों में सबसे ऊपर पहुंच गए हैं
6. बुमराह अब ऐसे तीसरे गेंदबाज बन गए हैं, जिन्होंने टी20 वर्ल्ड कप नाॅकआउट मैच में चार विकेट हाॅल लिया (15/4)
7. भारतीय टीम ने मैच में 255/5 का स्कोर बनाया, जो अब टी20 वर्ल्ड कप इतिहास का तीसरा सबसे बड़ा टीम स्कोर बन गया है
8. भारत अब मैन्स टी20 में सबसे ज्यादा 7 बार 250+ स्कोर बनाने वाली पहली टीम बन गई है
9. भारत के लिए टी20 वर्ल्ड कप इतिहास में पहली बार टाॅप 3 बल्लेबाजों ने 50+ स्कोर बनाया
10. संजू सैमसन के नाम अब किसी भी भारतीय के मुकाबले एक टी20 वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा 24 छक्के लगाने का रिकाॅर्ड हो गया है
बांग्लादेश के पेस अटैक के मुरीद हुए मार्नस लाबुशेन, ऑस्ट्रेलिया की हार पर दिया बड़ा बयान
नाइटक्लब विवाद के बीच मैदान पर लौटे बेन स्टोक्स, डरहम के साथ अभ्यास करते आए नजर
13 जून, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से
IND vs AFG: पहले वनडे में भारत ने टाॅस जीतकर चुनी गेंदबाजी, दो खिलाड़ियों ने किया डेब्यू, देखें दोनों टीमों की प्लेइंग 11 

