Skip to main content

ताजा खबर

न्यूजीलैंड के खिलाफ वेलिंगटन में शतक जड़ काफी खुश हैं हैरी ब्रूक, बेहतरीन बल्लेबाज ने की अपनी पारी की जमकर प्रशंसा

Harry Brook (Pic Source-X)

न्यूजीलैंड के खिलाफ वेलिंगटन में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच में इंग्लैंड ने काफी खराब शुरुआत की थी और उन्होंने अपने तीन विकेट मात्र 26 रन पर ही खो दिए थे। टीम का टॉप ऑर्डर दूसरे टेस्ट में बड़ा स्कोर बनाने में नाकाम रहा था।

हालांकि इसके बाद हैरी ब्रूक ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए अपनी टीम के लिए बहुमूल्य शतक जड़ा। हैरी ब्रूक ने न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट की पहली पारी में 115 गेंदों में 11 चौके और 5 छक्कों की मदद से 123 रनों की जबरदस्त पारी खेली और अपनी टीम को मजबूत स्थिति पर लाकर खड़ा कर दिया।

अपनी इस पारी के दौरान युवा खिलाड़ी ने न्यूजीलैंड के किसी भी गेंदबाज को नहीं छोड़ा और सभी के खिलाफ तगड़ा प्रहार किया। मैच खत्म होने के बाद अपनी शतकीय पारी को लेकर हैरी ब्रूक ने बड़ा बयान दिया है। ब्रूक ने इसे अभी तक का अपना सबसे पसंदीदा शतक कहा है।

ईएसपीएनक्रिकइंफो के मुताबिक हैरी ब्रूक ने कहा कि, ‘मुझे ऐसा लगता है कि यह मेरा अभी तक का सबसे पसंदीदा शतक है। मैंने इसका काफी लुफ्त उठाया। जब मैं बल्लेबाजी करने उतरा तब टीम का स्कोर 26 रन पर तीन विकेट था। पिच में काफी हरकत हो रही थी। गेंद स्विंग काफी हो रही थी और तेज गेंदबाजों को मदद भी मिल रही थी। मुझे इस बात की काफी खुशी है कि मैंने आक्रामक मोड में क्रिकेट खेला और टीम के ऊपर से दबाव हटा दिया।’

मुल्तान में जड़े शतक को लेकर हैरी ब्रूक ने रखा अपना पक्ष

बता दें कि, ब्रूक ने इसी साल मुल्तान में पाकिस्तान के खिलाफ तिहरा शतक जड़ा था। हालांकि इसके बावजूद उन्होंने न्यूजीलैंड के खिलाफ अपने शतक को सर्वश्रेष्ठ कहा। ब्रूक ने कहा कि, ‘मुल्तान की पिच फ्लैट थी और वहां हमारे ऊपर ज्यादा दबाव नहीं था।

न्यूजीलैंड के खिलाफ खेले जा रहे हैं मैच की पहली पारी में हम लोग काफी खराब स्थिति में थे और मैं यही चाहता था कि अपनी टीम की ओर से जबरदस्त बल्लेबाजी करते हुए बड़ा स्कोर बना पाऊं। दबाव में बल्लेबाजी करना मुझे हमेशा ही काफी अच्छा लगता है।’

আরো ताजा खबर

इंग्लैंड में भारतीय टीम को लगा बड़ा झटका, लाॅर्ड्स टेस्ट मैच से ये खिलाड़ी बाहर

Pratika Rawal (Image credit Twitter – X) इंग्लैंड दौरे पर भारतीय महिला क्रिकेट टीम को ऐतिहासिक लॉर्ड्स टेस्ट से पहले बड़ा झटका लगा है। टीम की भरोसेमंद सलामी बल्लेबाज प्रतिका...

भारत के खिलाफ लाॅर्ड्स टेस्ट मैच के बाद संन्यास लेगी ये दिग्गज क्रिकेटर 

Tammy Beaumont (Image Credit- Twitter X) इंग्लैंड महिला क्रिकेट टीम की दिग्गज क्रिकेटर टैमी ब्यूमोंट (Tammy Beaumont) ने हाल में ही घोषणा की है कि वह भारतीय महिला टीम के...

सौरव गांगुली के क्रिकेट करियर के 4 ऐसे यादगार पल, जिन्होंने दुनिया को दिखाया उनका बेखौफ अंदाज

Sourav Ganguly(Image credit Twitter – X) 1. भारतीय क्रिकेट की सोच बदलने वाले कप्तान सौरव गांगुली को भारतीय क्रिकेट के सबसे प्रभावशाली कप्तानों में गिना जाता है। उन्होंने ऐसे समय...

8 जुलाई, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Evening News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. ENG vs IND: इस वजह से हार रही है टीम इंडिया, जोफ्रा आर्चर ने बताई बड़ी वजह इंग्लैंड के तेज गेंदबाज जोफ्रा...