Skip to main content

ताजा खबर

न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए पूरी तरह से तैयार है इंग्लिश टीम, ECB ने की स्क्वॉड की घोषणा

न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए पूरी तरह से तैयार है इंग्लिश टीम, ECB ने की स्क्वॉड की घोषणा

England Test Cricket Team (Image Credit- Twitter X)

इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड ने आज यानी 29 अक्टूबर को न्यूजीलैंड के खिलाफ होने वाली तीन मैच की टेस्ट सीरीज के लिए अपनी 16 सदस्यीय टीम की घोषणा कर दी है। बता दें कि, इस 3 मैच की टेस्ट सीरीज की शुरुआत 28 नवंबर से क्राइस्टचर्च में हो रही है। हाल ही में इंग्लैंड टेस्ट टीम को पाकिस्तान के खिलाफ खेली गई तीन मैच की टेस्ट सीरीज में 2-1 से हार का सामना करना पड़ा था।

इस 3 मैच की टेस्ट सीरीज में इंग्लिश खिलाड़ी बेहतरीन प्रदर्शन दिखाने में नाकाम रहे थे। हालांकि न्यूजीलैंड के खिलाफ आगामी टेस्ट सीरीज को इंग्लिश टीम अपने नाम जरुर करना चाहेगी। इंग्लिश टेस्ट टीम में Jacob Bethell को पहली बार शामिल किया गया है जिन्होंने हाल ही में इंग्लिश टीम की ओर से इसी साल वनडे और टी20 डेब्यू किया। 20 फर्स्ट क्लास मैच में इस युवा खिलाड़ी ने 738 रन बनाए हैं और 7 विकेट भी झटके हैं।

यही नहीं उपकप्तान ओली पोप को भी इंग्लिश टीम में रिटेन किया गया है। ओली पोप ने पाकिस्तान के खिलाफ हाल ही में खत्म हुई तीन मैच की टेस्ट सीरीज में सिर्फ 55 रन बनाए थे। उनके प्रदर्शन को लेकर कई लोगों ने पोप की सोशल मीडिया पर जमकर आलोचना की थी।

स्पिनर्स के रूप में टीम में शोएब बशीर, रेहान अहमद और जैक लीच को शामिल किया गया है। यही नहीं टीम का तेज गेंदबाजी लाइनअप भी काफी मजबूत है। टीम की कप्तानी बेन स्टोक्स करते हुए नजर आएंगे जो खुद पिछले काफी समय से खराब फॉर्म से जूझ रहे हैं। पाकिस्तान के खिलाफ मुल्तान में खेले गए पहले टेस्ट में जो रूट और हैरी ब्रूक ने जबरदस्त बल्लेबाजी की थी। हालांकि बचें हुए दो टेस्ट में यह दोनों खिलाड़ी अपनी छाप छोड़ने में नाकाम रहे थे।

न्यूजीलैंड टेस्ट के लिए इंग्लैंड की टीम:

बेन स्टोक्स (कप्तान), रेहान अहमद, गस एटकिंसन, शोएब बशीर, जैकब बेथेल, हैरी ब्रूक, ब्रायसन कार्स, जॉर्डन कॉक्स, जैक क्रॉली, बेन डकेट, जैक लीच, ओली पोप, मैथ्यू पॉट्स, जो रूट, ओली स्टोन, क्रिस वोक्स।

আরো ताजा खबर

जयदेव उनादकट की इंग्लैंड वापसी, काउंटी चैंपियनशिप में फिर ससेक्स के लिए खेलेंगे

Jaydev Unadkat (Image credit Twitter – X) भारतीय तेज गेंदबाज जयदेव उनादकट एक बार फिर इंग्लैंड रवाना होने वाले हैं। वह काउंटी चैंपियनशिप के बाकी मुकाबलों के लिए ससेक्स टीम...

भारतीय टीम में वापसी करने के लिए तैयार हैं मोहम्मद शमी, बचपन के कोच ने दिया बड़ा बयान

Mohammed shami (Image credit Twitter – X) भारतीय टीम के अनुभवी तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी लंबे समय से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से दूर हैं। उन्होंने आखिरी बार मार्च 2025 में भारत...

SL vs IND 2026: श्रीलंका टेस्ट सीरीज से पहले गौतम गंभीर का टीम इंडिया को सख्त संदेश, देखें वायरल वीडियो

Gautam Gambhir (Image credit Twitter – X) भारतीय टीम 15 अगस्त से शुरू होने वाली दो मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए श्रीलंका पहुंच चुकी है। पहले मुकाबले से पहले...

‘वीवीएस लक्ष्मण ने शानदार काम किया’ टीम इंडिया के खराब प्रदर्शन पर पूर्व क्रिकेटर ने हेड कोच गौतम गंभीर पर साधा निशाना 

Gautam Gambhir and VVS Laxman (Image Credit- Twitter X) पूर्व भारतीय क्रिकेटर मोहम्मद कैफ (Mohammad Kaif) ने हाल में ही टीम इंडिया के वर्तमान हेड कोच गौतम गंभीर और वीवीएस...