Skip to main content

ताजा खबर

नो बॉल के मामले में मोहम्मद आमिर से भी निकला ये गेंदबाज, फेंकी क्रिकेट इतिहास की सबसे बड़ी No Ball

Hazrat Bilal’s massive no-ball in Abu Dhabi T10 League sparks fixing concerns. (Photo Source: Fancode)

क्रिकेट जगत में अब तक कई मैच फिक्सिंग के मामले सामने आए हैं। जैसे ही मैच फिक्सिंग का नाम क्रिकेट फैंस के मन में आता है तो सबसे पहला नाम उनके मन में मोहम्मद आमिर का आता है। इंग्लैंड के खिलाफ इस पाकिस्तानी खिलाड़ी जानबूझकर ऐसी हरकत की थी जिसके बाद क्रिकेट पर धब्बा लग गया था मगर अब उनसे एक कदम आगे यूएई के गेंदबाज निकल गए हैं।

यूएई में जारी अबू धाबी टी10 लीग के दौरान मेजबान देश के गेंदबाज हजरत बिलाल ने आमिर से भी बड़ी नो बॉल डालकर हर किसी को हैरान कर दिया है। उनकी यह हरकत देख ड्रेसिंग रूम में बैठे खिलाड़ियों के साथ-साथ मैदान पर मौजूद फाफ डुप्लेसी भी हैरान रह गए।

हजरत बिलाल का नो बॉल बना चिंता का विषय

अबू धाबी टी10 लीग का 5वां मैच न्यू यॉर्क स्ट्राइकर्स और मॉरिसविले सैम्प आर्मी के बीच खेला गया। इस मैच के दौरान हजरत बिलाल ने एक ही ओवर फेका और इसमें ही उन्होंने क्रिकेट के इतिहास की सबसे बड़ी नो बॉल डाली। इस ओवर में उन्होंने कुल 9 रन दिए। वो इस ओवर में उतने महंगे साबित नहीं हुए लेकिन उनका ये नो बॉल चर्चा का विषय बन गया।

पिछले साल 2023 में भारतीय गेंदबाज अभिमन्यु मिथुन ने चेन्नई ब्रेव्स वर्सेस नॉर्दर्न वॉरियर्स मैच के दौरान काफी बड़ी नो बॉल डालकर हर किसी का ध्यान अपनी ओर खींचा था और उन पर भी मैच फिक्सिंग का आरोप लगा था। अभिमन्यु मिथुन भारत के लिए 4 टेस्ट और 5 वनडे खेल चुके हैं।

पूर्व कप्तान एमएस धोनी की कप्तानी में इस तेज गेंदबाज को 2010 में डेब्यू करने का मौका मिला था। इस दौरान उन्होंने सचिन तेंदुलकर, राहुल द्रविड़, वीरेंद्र सहवाग और गौतम गंभीर जैसे दिग्गज प्लेयर्स के साथ इंडिया के लिए खेला था। मिथुन ने 4 टेस्ट में 9 और 5 वनडे में 3 विकेट झटके थे। हालांकि कुछ मैचों के बाद वो टीम इंडिया से बाहर हो गए।

আরো ताजा खबर

बांग्लादेश के पेस अटैक के मुरीद हुए मार्नस लाबुशेन, ऑस्ट्रेलिया की हार पर दिया बड़ा बयान

Marnus Labuschagne (Image credit Twitter – X) बांग्लादेश ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज में शानदार प्रदर्शन करते हुए ऐतिहासिक सीरीज जीत दर्ज की है। इस सफलता के पीछे जहां...

नाइटक्लब विवाद के बीच मैदान पर लौटे बेन स्टोक्स, डरहम के साथ अभ्यास करते आए नजर

Ben Stokes (Image credit Twitter – X) इंग्लैंड क्रिकेट टीम के कप्तान बेन स्टोक्स इन दिनों नाइटक्लब विवाद को लेकर चर्चा में हैं। न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट में जीत...

13 जून, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Evening News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. IND vs AFG: बारिश की वजह से भारत बनाम अफगानिस्तान वनडे मैच में देरी अफगानिस्तान क्रिकेट टीम इस समय भारत दौरे पर...

IND vs AFG: पहले वनडे में भारत ने टाॅस जीतकर चुनी गेंदबाजी, दो खिलाड़ियों ने किया डेब्यू, देखें दोनों टीमों की प्लेइंग 11 

IND vs AFG (Image Credit- Twitter X) भारत और अफगानिस्तान के बीच आज 13 जून, शनिवार से तीन मैचों की वनडे सीरीज की शुरुआत हो चुकी है। पहला मैच धर्मशाला...