Skip to main content

ताजा खबर

नेट्स से ज्यादा अब Rishabh Pant का फोकस फिट रहने पर होता है, हर दिन समय पर पहुंच जाते हैं GYM

Rishabh Pant (Image Credit- Instagram)

सड़क हादसे के बाद फिर से मैदान पर लौटे Rishabh Pant का फैन्स ने अलग ही अवतार देखा है, जहां ये खिलाड़ी मैदान पर पहले से काफी तेज हो गया है। साथ ही पंत अब नेट्स से ज्यादा ध्यान अपनी फिटनेस पर देते हैं, जिसका नजारा एक बार फिर से सोशल मीडिया के जरिए देखने को मिला है।

अपनी फिटनेस को लेकर बात की थी Rishabh Pant ने

कुछ समय पहले Rishabh Pant का एक इंटरव्यू सामने आया था, जिसमें इस खिलाड़ी ने एक बड़ा बयान दिया था। पंत ने कहा था कि वो पतले होने के लिए अपनी फिटनेस जर्नी शुरू करना चाहते थे, लेकिन समय नहीं मिल पा रहा था। वहीं सड़क हादसे के बाद उनको फिटनेस पर काम करने का मौका मिला और अब वो बाकी के खिलाड़ियों की तरह मैदान पर सुपर फिट नजर आते हैं।

Rishabh Pant नेट्स सेशन में कम और GYM में ज्यादा समय बिताते हैं

*Rishabh Pant अब अपनी फिटनेस पर काफी ज्यादा ही ध्यान देने लगे हैं।
*नेट्स पर अभ्यास करे या नहीं, लेकिन GYM में वर्कआउट करते दिख जाते हैं पंत।
*इसी कड़ी में पंंत ने इंस्टा स्टोरी पर GYM की अपनी एक तस्वीर शेयर की है।
*साथ ही इस तस्वीर में उनके साथ नजर आ रहे हैं टीम इंडिया के ट्रेनर भी।

हाल ही में ये इंस्टा स्टोरी शेयर की है Rishabh Pant ने

Rishabh Pant (Image Credit- Instagram)

टी20 सीरीज जीतने के बाद ये खास रील वीडियो की थी शेयर

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Rishabh Pant (@rishabpant)

दूसरे वनडे मैच में भी नहीं मिला मौका

वहीं टीम इंडिया और श्रीलंका के बीच वनडे सीरीज खेली जा रही है, इस सीरीज का पहला मैच टाई हुआ था। जहां इस मैच में पंत को अंतिम 11 में नहीं चुना गया था, वहीं अब दूसरे वनडे मैच में भी ये खिलाड़ी नहीं खेल रहा है। दूसरी ओर विकेटकीपर के तौर पर केएल राहुल खेल रहे हैं, जिन्होंने लंबे समय बाद टीम इंडिया में वापसी की है। वैसे पंत ने टी20 वर्ल्ड कप में गजब प्रदर्शन किया था, ऐसे में उनको वनडे सीरीज में मौका ना मिलता देख फैन्स काफी ज्यादा हैरान हैं।

আরো ताजा खबर

21 जून, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

morning news headlines (image via getty) 1. ENG vs NZ, 2nd Test: मेजबान टीम को जीत के लिए अभी भी 281 रनों की जरूरत 463 रनों के लक्ष्य का पीछा...

जो रुट ने टेस्ट क्रिकेट में स्थापित किया एक और कीर्तिमान, तेंदुलकर के बाद ऐसा करने वाले दूसरे खिलाड़ी बने

ENG vs NZ 2026: Joe Root (image via getty) शनिवार (20 जून) को लंदन के द ओवल में इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच खेले जा रहे दूसरे टेस्ट के चौथे...

दिनेश कार्तिक ने बताए बेहतरीन विकेटकीपिंग के राज, इंग्लैंड-न्यूजीलैंड टेस्ट के बीच दिया खास ज्ञान

Dinesh Karthik (Image credit Twitter – X) भारत के पूर्व विकेटकीपर-बल्लेबाज दिनेश कार्तिक भले ही क्रिकेट से संन्यास ले चुके हों, लेकिन खेल के प्रति उनका जुनून आज भी बरकरार...

ऋषभ पंत के लिए कुलदीप यादव को छोड़ना बड़ी भूल होगी: मोहम्मद कैफ

Kuldeep Yadav (Image credit Twitter – X) आईपीएल 2027 से पहले ऋषभ पंत और कुलदीप यादव के संभावित ट्रेड को लेकर चर्चाएं तेज हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, लखनऊ सुपर जायंट्स...