Skip to main content

ताजा खबर

नीरज चोपड़ा के गोल्ड मेडल जीतने पर पंत देंगे फैंस को 100089 रूपये, स्टार विकेटकीपर ने किया हैरान करने वाला ट्वीट

नीरज चोपड़ा के गोल्ड मेडल जीतने पर पंत देंगे फैंस को 100089 रूपये, स्टार विकेटकीपर ने किया हैरान करने वाला ट्वीट

Rishabh Pant & Neeraj Chopra (Photo Source: Getty Images)

नीरज चोपड़ा ने क्वालीफायर राउंड में 89.34 मीटर के शानदार थ्रो के साथ भाला फेंक फाइनल के लिए क्वालीफाई करके भारत की गोल्ड मेडल की उम्मीदों को जिंदा रखा। भारत ने अभी तक पेरिस ओलंपिक 2024 में स्वर्ण पदक नहीं जीता है और Wrestling फाइनल में पहुंचने वाली विनेश फोगाट के साथ नीरज भारत की सबसे बड़ी उम्मीद हैं। नीरज 8 अगस्त को एक्शन में होंगे जहां उनका लक्ष्य अपने दूसरे ओलंपिक स्वर्ण पर होगा।

नीरज चोपड़ा को लेकर ऋषभ पंत ने किया ये ट्वीट

इसी बीच अब भारतीय टीम के स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत ने एक बड़ा एलान किया है। उन्होंने बताया कि अगर नीरज चोपड़ा फाइनल में भारत के लिए स्वर्ण पदक जीतते हैं तो वह फैंस को 100089 रुपये की राशि इनाम के रूप में देंगे। पंत ने बुधवार को एक्स पर लिखा, “अगर नीरज चोपड़ा कल स्वर्ण पदक जीतते हैं। मैं उस भाग्यशाली विजेता को 100089 रुपए दूंगा जो ट्वीट को सबसे ज्यादा लाइक करेगा और कमेंट करेगा। और बाकी शीर्ष 10 लोग जो ध्यान आकर्षित करने की कोशिश करेंगे, उन्हें हवाई जहाज की टिकटें मिलेंगी। आइए मेरे भाई का समर्थन करें।”

बता दें कि पंत को अभी तक श्रीलंका के खिलाफ वनडे सीरीज के शुरुआती दोनों ही मुकाबलों में प्लेइंग 11 में जगह नहीं मिली है और उनके स्थान पर केएल राहुल प्रमुख विकेटकीपर बल्लेबाज के तौर पर खेल रहे हैं। हालांकि दूसरे वनडे मैच में मिली हार के बाद यह उम्मीद लगाई जा रही है कि पंत को श्रीलंका के खिलाफ तीसरे या आखिरी वनडे मैच में खेलने का मौका मिलेगा।

नीरज चोपड़ा जिन्होंने टोक्यो ओलंपिक 2020 में 87.58 मीटर का थ्रो करने के साथ गोल्ड मेडल जीता था वह पेरिस ओलंपिक के क्वालिफिकेशन राउंड में बाकी एथलीट के मुकाबले सबसे दूर भाला फेंका था। वहीं नीरज ओलंपिक गोल्ड मेडल को फिर से जीतने के लिए 8 अगस्त को मेडल इवेंट में हिस्सा लेंगे। नीरज ने इस राउंड के बाद ऑफीशियल ब्रॉडकास्टर से बात करते हुए कहा था कि मैं पेरिस में जो करने आया हूं वो करूंगा। ये पल हमेशा मेरे साथ रहने वाला है और मुझे लगता है कि इससे आने वाली पीढ़ी को भी काफी प्रेरणा मिलेगी।

আরো ताजा खबर

घरेलू टी20 क्रिकेट में संजू सैमसन की वापसी, सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में करेंगे केरल की अगुवाई

Captain Sanju Samson Back at the Helm for Kerala in SMAT 2026 (Image credit Twitter – X) भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन एक बार फिर घरेलू क्रिकेट में खेलते हुए...

NZ vs IND: वनडे सीरीज में शुभमन गिल ने आखिरी बार क्यों की कप्तानी? जानिए वजह

NZ vs IND 2026: Shubman Gill (image via getty) हैमिल्टन में न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरे वनडे इंटरनेशनल में शुभमन गिल ने भारतीय टीम की कप्तानी की (दुर्भाग्य से, लगातार बारिश...

IPL 2027 ऑक्शन से पहले CSK को अलविदा कह सकते हैं ये 3 खिलाड़ी, देखें लिस्ट

3 CSK players who could be released before IPL 2027 Auction (Image credit Twitter – X) IPL 2027 Auction: चेन्नई सुपर किंग्स के लिए आईपीएल 2026 का सीजन उम्मीद के...

NZ vs IND 3rd ODI: हैमिल्टन में बारिश की भेंट चढ़ा तीसरा वनडे; बिना कोई गेंद फेंके मैच रद्द

NZ vs IND 3rd ODI: Match abandoned due to rain (image via BCCI/X) मंगलवार, 10 नवंबर को हैमिल्टन के सेडन पार्क में लगातार बारिश ने खेल में खलल डाला, जिसके...