Skip to main content

ताजा खबर

‘ना शब्द हैं, ना तमीज है, उसको इन सबसे दूर रखो’- गौतम गंभीर के प्रेस कॉन्फ्रेंस को लेकर मांजरेकर ने किया विवादित ट्वीट

Sanjay Manjrekar & Gautam Gambhir (Photo Source: Getty Images)

भारत के हेड कोच गौतम गंभीर ने बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी 2024-25 से पहले विराट कोहली की फॉर्म पर उनकी टिप्पणियों के लिए रिकी पोंटिंग की आलोचना की। ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान ने टिप्पणी की कि कोहली का फॉर्म चिंताजनक है और उन्होंने कहा कि संजय मांजरेकर ने उन्हें बताया कि भारत का स्टार बल्लेबाज पिछले पांच वर्षों में केवल दो टेस्ट शतक ही बना सका है।

रिकी पोंटिंग ने इस दौरान यह भी कहा कि समान आंकड़े वाला कोई भी खिलाड़ी किसी भी अंतरराष्ट्रीय टीम में फिट नहीं होगा। उसी का जवाब देते हुए गंभीर ने पोंटिंग से कहा कि वह ऑस्ट्रेलियाई टीम पर ध्यान दें और भारत के बारे में ज्यादा न सोचें। गंभीर का ये स्टेटमेंट संजय मांजरेकर को पसंद नहीं आया और उन्होंने अब सोशल मीडिया पर एक विवादित ट्वीट किया है।

संजय मांजरेकर ने गौतम गंभीर को लेकर किया विवादित ट्वीट

मंजरेकजर ने बीसीसीआई अधिकारियों से अनुरोध किया कि गौतम गंभीर को प्रेस कॉन्फ्रेंस जैसे काम से दूर रखा जाए क्योंकि उनके पास सही आचरण या शब्द नहीं हैं। 59 वर्षीय ने कहा कि गौतम गंभीर को बात करनी नहीं आती, उनकी जगह रोहित या अगरकर को इस काम के लिए भेजना चाहिए।

संजय मांजरेकर ने गौतम गंभीर की प्रेस कॉन्फ्रेंस के तुरंत बाद उनपर सवाल खड़े कर दिए। मांजरेकर ने ट्वीट कर लिखा कि, ‘गौतम गंभीर की प्रेस कॉन्फ्रेंस देखी। गौतम गंभीर को इस तरह की ड्यूटी से अलग रखना बीसीसीआई के लिए समझदारी वाला फैसला होगा। उन्हें पर्दे के पीछे ही काम करने दें, उनके (गंभीर) पास ना सही शब्द हैं, ना ही सही तमीज है कि वो उनसे बात कर पाएं. मीडिया से बातचीत करने के लिए रोहित और अगरकर सही हैं।’

Just watched Gambhir in the press conference.
May be wise for @BCCI to keep him away from such duties, let him work behind the scenes. He does not have the right demeanour nor the words when interacting with them. Rohit & Agarkar, much better guys to front up for the media.

— Sanjay Manjrekar (@sanjaymanjrekar) November 11, 2024

संजय मांजरेकर ने जिस तरह से खुलकर गौतम गंभीर पर सवाल उठाए हैं, उसके बाद से सोशल मीडिया पर निश्चित रूप से विवाद होगा। मांजरेकर अकसर सोशल मीडिया पर इस तरह की बातें करते हैं। इससे पहले वो रवींद्र जडेजा पर भी विवादित बयान दे चुके हैं. अब उन्होंने गौतम गंभीर की आलोचना की है। गौतम गंभीर इस वक्त वैसे ही निशाने पर हैं, क्योंकि उनकी कोचिंग में टीम इंडिया अपने ही घर पर टेस्ट सीरीज 0-3 से हार गई।

আরো ताजा खबर

क्रांति गौड़ ने लॉर्ड्स में रचा इतिहास, ऑनर्स बोर्ड पर नाम दर्ज कराने वाली पहली महिला क्रिकेटर बनीं, देखें वीडियो

Kranti Goud (Image credit Twitter – X) भारत की तेज गेंदबाज क्रांति गौड़ ने इंग्लैंड के खिलाफ खेले जा रहे ऐतिहासिक महिला टेस्ट में शानदार गेंदबाजी करते हुए इतिहास रच...

इंग्लैंड ODI और जिम्बाब्वे दौरे के लिए प्रिंस यादव और रवि बिश्नोई की हुई टीम में एंट्री, हर्षित राणा और वरुण चक्रवर्ती को करेंगे रिप्लेस

Prince Yadav and Ravi Bishnoi Named Replacements for Harshit Rana and Varun Chakaravarthy (image via X) बीसीसीआई की पुरुष चयन समिति ने भारत की वनडे और टी20आई टीमों में हर्षित...

12 जुलाई, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Evening News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. क्रांति गौड़ ने लॉर्ड्स में रचा इतिहास, ऑनर्स बोर्ड पर नाम दर्ज कराने वाली पहली महिला क्रिकेटर बनीं भारत की तेज गेंदबाज क्रांति...

Munaf Patel बर्थडे स्पेशल: जानिए खिलाड़ी के क्रिकेट करियर की 3 सर्वश्रेष्ठ उपलब्धियां

3 of the biggest achievements of Munaf Patel’s cricket career (image via X) भारत के पूर्व तेज गेंदबाज मुनाफ पटेल आज, 12 जुलाई 2026 को अपना 43वां जन्मदिन मना रहे...