

पूर्व भारतीय बल्लेबाज आकाश चोपड़ा ने एम.एस. धोनी को लेकर बड़ा बयान दिया है। उनका मानना है कि चेन्नई सुपर किंग्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच होने वाले मुकाबले में धोनी मैदान पर नजर नहीं आएंगे। यह मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स का इस सीजन का आखिरी घरेलू मैच होगा, जिसे लेकर फैंस काफी उत्साहित हैं।
हालांकि, धोनी के खेलने को लेकर लगातार चर्चाएं चल रही थीं, लेकिन आकाश चोपड़ा ने साफ कहा कि टीम मौजूदा स्थिति में अपने कॉम्बिनेशन से छेड़छाड़ नहीं करेगी। उनका मानना है कि अगर चेन्नई पहले ही प्लेऑफ में पहुंच चुकी होती या टूर्नामेंट से बाहर हो चुकी होती, तभी धोनी को मैदान में उतारने का फैसला लिया जा सकता था।
टीम संतुलन बिगाड़ना नहीं चाहती CSK
आकाश चोपड़ा ने अपने यूट्यूब चैनल पर कहा कि टीम इस समय बीच की स्थिति में है, जहां हर मुकाबला बेहद अहम है। ऐसे में किसी युवा खिलाड़ी को बाहर करके धोनी को प्लेइंग इलेवन में शामिल करना सही फैसला नहीं होगा। उन्होंने खासतौर पर युवा खिलाड़ी प्रशांत वीर का नाम लेते हुए कहा कि उन्हें लगातार मौके मिलने चाहिए।
चोपड़ा के अनुसार, धोनी पूरी तरह फिट हैं और टीम के साथ मौजूद भी हैं, लेकिन सिर्फ भावनात्मक वजहों से उन्हें खिलाना टीम के हित में नहीं होगा। उन्होंने कहा कि CSK फिलहाल अपने सबसे संतुलित संयोजन के साथ उतरना चाहेगी।
नेट्स में बल्लेबाजी करते दिखे धोनी
इस बीच, धोनी को चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में नेट्स पर बल्लेबाजी करते देखा गया। इसके बाद उनके खेलने की अटकलें और तेज हो गईं। हालांकि, टीम मैनेजमेंट ने अभी तक उनकी उपलब्धता को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी है।
धोनी को आईपीएल 2026 शुरू होने से पहले पिंडली में चोट लगी थी। इसी वजह से वह अब तक पूरे सीजन में एक भी मुकाबला नहीं खेल पाए हैं। बावजूद इसके, वह कई बार टीम के साथ यात्रा करते नजर आए हैं और ड्रेसिंग रूम में लगातार खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाते रहे हैं।
चेन्नई सुपर किंग्स फिलहाल अंक तालिका में पांचवें स्थान पर है। टीम ने 12 मैचों में 12 अंक हासिल किए हैं और अभी भी प्लेऑफ की रेस में बनी हुई है। लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ पिछला मुकाबला हारने से पहले टीम लगातार तीन जीत दर्ज कर चुकी थी। ऐसे में अब हर मैच CSK के लिए करो या मरो जैसा बन गया है।
18 मई, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से
AFG के खिलाफ टेस्ट मैच खेल सकते हैं जसप्रीत बुमराह, लेकिन वर्कलोड मैनेजमेंट के तहत ODI सीरीज से रहेंगे बाहर
SM Trends: 18 मई के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल
“टेस्ट क्रिकेट सबसे पहले आना चाहिए” – जोफ्रा आर्चर के IPL खेलने पर भड़के माइकल वॉन, ECB को भी लताड़ा

