Skip to main content

ताजा खबर

नसीम शाह को PCB ने दिया झटका, द हंड्रेड में खेलने के लिए नहीं मिला बोर्ड से NOC

Naseem Shah Virat Kohli (Photo Source: Getty Images)

पाकिस्तान के तेज गेंदबाज नसीम शाह को वर्कलोड मैनेजमेंट के कारण पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने द हंड्रेड में भाग लेने के लिए अनापत्ति प्रमाण पत्र (एनओसी) देने से इनकार कर दिया है। पाकिस्तानी क्रिकेट खिलाड़ी के एप्लिकेशन को चेक करने के बाद, सूत्रों ने जियो न्यूज को बताया कि एनओसी को अस्वीकार करने का निर्णय एहतियात के तौर पर किया गया था।

पाकिस्तान की टीम को अगले महीने बांग्लादेश के खिलाफ अपने घर पर टेस्ट सीरीज खेलनी है। पाकिस्तान की टेस्ट टीम के प्रमुख गेंदबाज माने जाने वाले नसीम शाह की उपलब्धता और फिटनेस टीम के लिए ज्यादा महत्वपूर्ण है, जिसके चलते वह अब द हंड्रेड लीग में हिस्सा नहीं ले पाएंगे। पीसीबी के इस फैसले के लिए उन्हें भारी नुकसान का भी सामना करना पड़ेगा।

दरअसल, बर्मिंघम फीनिक्स की टीम ने नसीम शाह को £125,000 यानी 1,35,49,960 रुपये में अपनी टीम में शामिल किया था। सूत्रों के मुताबिक, नसीम को चोटों से बचाने के लिए उनका आवेदन खारिज कर दिया गया था क्योंकि वह पिछले साल चोटिल हो गए थे और उन्हें फिटनेस की समस्या थी। आपको बता दें कि, वह पाकिस्तान के लिए तीनों प्रारूपों में खेलते हैं।

चोट की वजह से 2023 ODI वर्ल्ड कप में नहीं खेल पाए थे नसीम शाह

अक्टूबर 2023 में, नसीम ने कंधे की समस्या के समाधान के लिए सर्जरी कराई थी। सर्जरी के कारण, वह 2023 आईसीसी वर्ल्ड कप में नहीं खेल पाए थे, उस वर्ल्ड कप में पाकिस्तान को ग्रुप स्टेज से बाहर होना पड़ा था। उनकी सर्जरी के बाद, डॉक्टर्स ने चार से छह सप्ताह का आराम दिया था। इस चोट के कारण वह कम से कम तीन से चार महीने तक बाहर रहे।

इससे पहले ये भी खबरें सामने आईं थी कि पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने अपनी टीम के कप्तान बाबर आजम, मोहम्मद रिजवान और शाहीन शाह अफरीदी को ग्लोबल टी20 कनाडा लीग में हिस्सा लेने के लिए अभी तक एनओसी नहीं दी है। ग्लोबल टी20 कनाडा लीग 25 जुलाई से 11 अगस्त तक आयोजित होने वाली है. ऐसे में ये तीनों स्टार खिलाड़ी इस लीग का हिस्सा बनेंगे या नहीं ये भी अभी तक साफ नहीं हो सका है।

আরো ताजा खबर

IPL 2026: BCCI का रियान पराग पर बड़ा एक्शन! ‘वेप’ का इस्तेमाल करने पर लगा जुर्माना, पढ़ें बड़ी खबर

IPL 2026: Riyan Parag (image via X) राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान पराग को इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के 40वें मैच में पंजाब किंग्स के खिलाफ कोड ऑफ कंडक्ट का...

2027 WC के लिए क्लासेन को संन्यास से वापस बुलाए साउथ अफ्रीका क्रिकेट बोर्ड – इंग्लैंड के पूर्व स्टार ने की अपील

IPL 2026: HEINRICH KLASSEN (image via X) जैसे-जैसे दक्षिण अफ्रीका की धरती पर 2027 आईसीसी क्रिकेट विश्व कप नजदीक आ रहा है, इंग्लैंड के पूर्व महान बल्लेबाज केविन पीटरसन ने...

IPL 2026, Match 43: राजस्थान रॉयल्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स मैच प्रीव्यू, हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट और वो सब जो आपको पता होना चाहिए

राजस्थान रॉयल्स शुक्रवार, 1 मई को जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स का सामना करेगी। राजस्थान रॉयल्स आईपीएल 2026 की अंक तालिका में 6 मैच जीतकर और 12...

PSL 2026: मुल्तान सुल्तान्स को 8 विकेट से रौंदकर हैदराबाद किंग्समेन ने एलिमिनेटर 2 में की जगह पक्की

PSL 2026: Maaz Sadaqat (image via getty) हैदराबाद किंग्समेन ने हाल के पाकिस्तान सुपर लीग इतिहास में प्लेऑफ का सबसे जबरदस्त प्रदर्शन किया, और 29 अप्रैल को लाहौर के गद्दाफी...