Skip to main content

ताजा खबर

नई टीम से जुड़ा मैथ्यू मॉट का नाम, अब सिडनी सिक्सर्स के लिए करेंगे ये खास काम

नई टीम से जुड़ा मैथ्यू मॉट का नाम अब सिडनी सिक्सर्स के लिए करेंगे ये खास काम

Matthew Mott (Image Credit- Twitter X)

इंग्लैंड पुरुष क्रिकेट टीम के पूर्व मुख्य कोच मैथ्यू मॉट को बिग बैश लीग के आगामी संस्करण में सिडनी सिक्सर्स ने अपना सहायक कोच नियुक्त किया है। सिडनी सिक्सर्स का प्रदर्शन अभी तक इस टूर्नामेंट में हमेशा ही काफी अच्छा रहा है और अब आगामी संस्करण में भी टीम अपनी छाप जरूर छोड़ना चाहेगी।

बता दें हाल ही में इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड ने ब्रैंडन मैकुलम को अपना नया व्हाइट बॉल क्रिकेट टीम का मुख्य कोच नियुक्त किया है। मैथ्यू मॉट के कार्यकाल में इंग्लैंड टीम का प्रदर्शन आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2024 में काफी खराब रहा था और वो इस महत्वपूर्ण टूर्नामेंट के फाइनल में अपनी जगह पक्की नहीं कर पाई थी।

भले ही मैथ्यू मॉट के कार्यकाल में इंग्लैंड ने आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2022 को अपने नाम किया हो लेकिन उसके बाद से ही टीम के प्रदर्शन में गिरावट देखने को मिली। मैथ्यू मॉट के पास कोचिंग का काफी अनुभव है और अब बिग बैश लीग के आगामी सीजन में उन्हें सिडनी सिक्सर्स की ओर से महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हुए देखा जाएगा।

सिक्सर्स की जनरल मैनेजर Rachael Haynes ने बयान में कहा कि, ‘इससे अच्छी कोई बात नहीं हो सकती है कि अगले तीन सालों तक मैथ्यू मॉट क्लब के साथ रहेंगे। हमें एक अनुभवी इंसान की बेहद जरूरत थी और मैथ्यू मॉट को हमने अपनी फ्रेंचाइजी का सहायक कोच नियुक्त किया है।’

सिडनी सिक्सर्स टीम से जुड़कर काफी खुशी महसूस हो रही है: मैथ्यू मॉट

क्रिकबज के मुताबिक मैथ्यू मॉट ने कहा कि, ‘काफी खुशी महसूस हो रही है कि मैं सिडनी सिक्सर्स टीम से जुड़ने जा रहा हूं। सिडनी सिक्सर्स सफल फ्रेंचाइजियों में से एक है। यही नहीं मैंने अपने कोचिंग के सफर की शुरुआत काफी साल पहले सिडनी से ही शुरू की थी। यहां मेरी काफी यादें हैं और Greg Shipperd का सहायक बनने के लिए मैं काफी खुश हूं। मुझे उनके लिए काफी सम्मान है और मैं फ्रेंचाइजी के इस फैसले से भी काफी खुश हूं।’

बता दें, सिडनी सिक्सर्स बिग बैश लीग के आगामी संस्करण के अपने अभियान की शुरुआत 16 दिसंबर से मेलबर्न रेनेगेड्स के खिलाफ करेगी।

আরো ताजा खबर

मैनचेस्टर में संजीव गोयनका के RPSG ग्रुप की बड़ी पहल: ओल्ड ट्रैफर्ड के पास बनेगा हाई-परफॉर्मेंस क्रिकेट सेंटर

RPSG Group (Image credit Twitter – X) आईपीएल फ्रेंचाइजी लखनऊ सुपर जायंट्स के मालिक संजीव गोयनका का आरपीएसजी ग्रुप अब इंग्लैंड में क्रिकेट इंफ्रास्ट्रक्चर को नई ऊंचाई देने जा रहा...

“कप्तान होने के बाद भी शुभमन गिल पर उठेंगे सवाल…” – दीप दासगुप्ता का वनडे टीम पर बड़ा और बेबाक बयान!

Deep Dasgupta (Image credit Twitter – X) भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व विकेटकीपर-बल्लेबाज दीप दासगुप्ता का मानना है कि टीम इंडिया में किसी भी खिलाड़ी की जगह पूरी तरह सुरक्षित...

27 जुलाई, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

evening cricket news headlines (image via X) 1. संजीव गोयनका का आरपीएसजी ग्रुप ओल्ड ट्रैफर्ड के पास हाई-परफॉर्मेंस सेंटर बनाएगा संजीव गोयनका के आरपीएसजी ग्रुप ने लंकाशायर क्रिकेट के साथ...

SM Trends: 27 जुलाई के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

social media trends (image via X) संजीव गोयनका के आरपी-संजीव गोयनका ग्रुप (आरपीएसजी ग्रुप) और लंकाशायर क्रिकेट ने मैनचेस्टर में एमिरेट्स ओल्ड ट्रैफर्ड के पीछे एक अत्याधुनिक हाई-परफॉर्मेंस क्रिकेट सेंटर...