
बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी (BGT), जिसे टेस्ट क्रिकेट के सबसे बड़े प्रतिद्वंद्विता में से एक माना जाता है, उसका एक और संस्करण 22 नवंबर को पर्थ में शुरू होगा। ऑस्ट्रेलिया आगामी पांच मैचों की बॉर्डर-गावस्कर सीरीज में भारत की एक दशक से चले आ रहे सीरीज जीतने के सिलसिले को खत्म करना चाहेगा।
यह पहली बार होगा जब बीजीटी में पांच मैचों की सीरीज में मुकाबला होगा, जिसमें वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप (WTC) के फाइनल की टिकट दांव पर होगी। हालांकि, घरेलू मैदान पर न्यूजीलैंड के हाथों 0-3 से व्हाइटवाश होने के बाद भारत के WTC फाइनल में पहुंचने के चांसेस कम हो गए हैं और अगर उन्हें फाइनल में पहुंचना है तो उन्हें BGT के पांच में से चार मैच जीतने होंगे।
भारत, जिसने WTC पॉइंट्स टेबल में अपना नंबर एक का ताज ऑस्ट्रेलिया से खो दिया है, उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के अपने पिछले दो टेस्ट दौरों में जीत हासिल की। हालांकि, इसी बीच गौतम गंभीर की कोचिंग वाली टीम की घरेलू मैदान पर बार-बार बल्लेबाजी में फ्लॉप रहे, जो इस ऑस्ट्रेलिया दौरे से पहले टीम इंडिया के लिए बड़ा टेंशन का सबब बना हुआ है।
भारत की अनुभवी बल्लेबाजी क्रम रन बनाने में विफल रही, जिसमें कप्तान रोहित शर्मा और विराट कोहली जैसे बड़े दिग्गज खिलाड़ियों के फ्लॉप शो भी शामिल थे। जहां रोहित ने कीवी टीम के खिलाफ छह पारियों में 91 रन बनाए, वहीं कोहली ने सिर्फ 93 रन बनाए। इन दोनों बल्लेबाजों के इस सीरीज में फ्लॉप होने के बाद अब टेस्ट क्रिकेट में उनके भविष्य को लेकर सवाल उठ रहे हैं।
फैंस और कुछ एक्सपर्ट्स ने तो यह तक कह दिया है कि अब उनका संन्यास लेने का समय नजदीक आ गया है खासकर तब अगर भारत आगामी WTC फाइनल में अपनी जगह बनाने में नाकाम रहता है। दिलचस्प बात यह है कि अगर बीजीटी के इतिहास पर नजर डालें तो छह भारतीय दिग्गजों ने यह सीरीज खेलकर ही अपने करियर का अंत किया था।
बॉर्डर-गावस्कर खेलकर इन छह प्लेयर्स ने किया था अपने करियर का अंत
बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के साथ भारत के 6 बड़े खिलाड़ियों का टेस्ट करियर समाप्त हो चुका है, जिनमें पूर्व कप्तान एमएस धोनी, सौरव गांगुली, अनिल कुंबले, राहुल द्रविड़, वीवीएस लक्ष्मण और वीरेंद्र सहवाग का नाम शामिल है। इन महान खिलाड़ियों के टेस्ट करियर पर पूर्ण विराम इसी सीरीज के बाद लगा है। इनकी आखिरी सीरीज बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी थी। अगर टीम इंडिया इस सीरीज को जीतने में सफल नहीं होती है तो संभवना है कि विराट, रोहित और अश्विन के टेस्ट करियर पर भी पूर्ण विराम लग सकता है।
Indian Legends Who Ended Their Career In BGT
यहां देखिए पूरी लिस्ट
1. अनिल कुंबले – बनाम ऑस्ट्रेलिया, दिल्ली, 29 अक्टूबर – 2 नवंबर, 2008
2. सौरव गांगुली – बनाम ऑस्ट्रेलिया, नागपुर, 6-10 नवंबर, 2008
3. राहुल द्रविड़ – बनाम ऑस्ट्रेलिया, एडिलेड, 24-28 जनवरी, 2012
4. वीवीएस लक्ष्मण – बनाम ऑस्ट्रेलिया, एडिलेड, 24-28 जनवरी, 2012
5. वीरेंद्र सहवाग – बनाम ऑस्ट्रेलिया, हैदराबाद, 2-5 मार्च, 2013
6. एमएस धोनी – बनाम ऑस्ट्रेलिया, मेलबर्न – दिसंबर 26-30, 2014
IPL 2026: DC ने की RR प्लेऑफ राह मुश्किल, 62वें मैच में 5 विकेट दी शिकस्त
DC vs RR, Top 10 Memes: दिल्ली बनाम राजस्थान मैच के बाद, सोशल मीडिया के टाॅप 10 फनी मीम्स पर डालें नजर
शुभमन गिल ने KKR के खिलाफ फिर बरसाया कहर, आकाश चोपड़ा बोले- ‘उन्हें छोड़ना बड़ी भूल..’
15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी ने तोड़ा एक और आईपीएल रिकॉर्ड, हासिल की ये खास उपलब्धि

