Skip to main content

ताजा खबर

द हंड्रेड वीमेन के फाइनल में दीप्ति शर्मा के मैच विनिंग सिक्स के बाद, कप्तान हीतर नाइट ने की खिलाड़ी की जमकर तारीफ 

द हंड्रेड वीमेन के फाइनल में दीप्ति शर्मा के मैच विनिंग सिक्स के बाद, कप्तान हीतर नाइट ने की खिलाड़ी की जमकर तारीफ 

Welsh Fire Women vs London Spirit Women, Final (Image Credit- Twitter X)

इंग्लैंड में जारी वीमेन द हंड्रेड का फाइनल मैच 18 अगस्त, रविवार को लंदन के ऐतिहासिक लाॅर्ड्स मैदान पर वेल्श फायर वीमेन और लंदन स्पिरिट वीमेन के बीच खेला गया। बता दें कि इस मैच में नाजुक स्थिति में दीप्ति शर्मा के छक्के ने मुकाबले में लंदन स्पिरिट को जीत दिला दी है।

तो वहीं दीप्ति के इस शाॅट के बाद टीम की कप्तान हीतर नाइट खिलाड़ी की जमकर तारीफ करती हुई नजर आई हैं। बता दें कि फाइनल मैच में दीप्ति ने 16 गेंदों में 16 रन बनाए, लेकिन उन्होंने आखिर में सिक्स लगाने के अलावा, इससे पहले कोई भी बाउंड्री नहीं लगाई थी, जिससे कि टीम पर दबाव बन गया।

हालांकि, आखिर में दीप्ति के बल्ले से सही समय पर सिक्स लगा और टीम को जीत नसीब हुई। दीप्ति के अलावा ने डैनियल गिब्सन के 9 गेंदों में बनाए गए 22 रनों ने भी टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई।

हीतर नाइट ने की दीप्ति शर्मा की जमकर तारीफ

बता दें कि वेल्श फायर वीमेन और लंदन स्पिरिट वीमेन के बीच फाइनल मैच खत्म होने के बाद हीतर नाइट ने कहा- मुकाबला तनावपूर्ण था, मैं एक भयानक दर्शक की तरह मैच देख रही थी। पिछले 20-30 गेंदों में कोई भी बाउंड्री नहीं आई थी, लेकिन दीप्ति ने अंत में कर दिखाया। हम तनाव में थे और ट्राॅफी उठाने के बारे में चिंतित थे। डैनि गिब्सन तुम छोटी और सुंदर, तुमने खेल बदल दिया।

नाइट ने आगे कहा- यह घबराहट भरा पीछा करने जैसा था, लेकिन दीप्ति एक अनुभवी खिलाड़ी है, उसने अपनी घबराहट पर काबू पाया और हमारे लिए कर दिखाया। दीप्ति से पूरी तरह प्रभावित हूं, वह बल्ले और गेंद दोनों से शानदार रही है।

तो वहीं मैच के बाद दीप्त ने कहा- छक्का मारकर गेम जीतना एक शानदार एहसास है, मैं घबरायी नहीं थी, मुझे विश्वास था कि मैं यह कर सकती हूं। मैं पाॅजिटिव सोच रही थी।

देखें दीप्ति शर्मा का मैच विनिंग सिक्स

আরো ताजा खबर

अफगानिस्तान बनाम भारत तीसरे T20I मैच से पहले जानें हेड टू हेड रिकाॅर्ड्स और पिच रिपोर्ट के बारे में

Afghanistan vs India, 3rd T20I (Image Credit- Twitter X) अफगानिस्तान और भारत के बीच जारी तीन मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज का तीसरा मैच 17 सितंबर, गुरूवार को दिल्ली के...

भारत ने वेस्टइंडीज के खिलाफ घरेलू सीरीज के लिए की टीम की घोषणा, इस दिन एक्शन में नजर आएंगे ‘रोको’

Virat Kohli and Rohit Sharma warned after lean run in England (image via getty) India ODI and T20I squads for West Indies: बीसीसीआई ने 16 सितंबर को वेस्टइंडीज के खिलाफ...

AFG vs IND 2026: तीसरे टी20 मैच के लिए कुछ ऐसी हो सकती है दोनों टीमों की संभावित 11

AFG vs IND 2026 3rd T20I (Image Credit- Twitter X) अफगानिस्तान और भारत के बीच इस समय तीन मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज खेली जा रही है। सीरीज के पहले...

ICC T20I रैंकिंग में जसप्रीत बुमराह ने लगाई लंबी छलांग, इस नंबर पर पहुंचे मिस्ट्री स्पिनर वरुण चक्रवर्ती

Jasprit Bumrah (Image credit Twitter – X) अफगानिस्तान के खिलाफ जारी टी20 सीरीज में शानदार प्रदर्शन का फायदा भारतीय खिलाड़ियों को ताजा ICC T20I रैंकिंग में मिला है। स्पिनर वरुण...