Skip to main content

ताजा खबर

दो ODI वर्ल्ड कप जीती टीम इंडिया की वनडे जर्सी पर क्यों है 3 स्टार? इंटरनेट पर छिड़े सवाल का मिल गया जवाब

दो ODI वर्ल्ड कप जीती टीम इंडिया की वनडे जर्सी पर क्यों है 3 स्टार इंटरनेट पर छिड़े सवाल का मिल गया जवाब

IND vs SL (Source X)

Why are there 3 stars on Team India’s ODI jersey?: टीम इंडिया अपने श्रीलंका दौरे (India Tour of Sri lanka 2024) के तहत 3 मैचों की वनडे सीरीज खेल रही है। टूर्नामेंट का पहला मैच टाई हो गया था और मैच का नतीजा नहीं निकल पाया था। दूसरा वनडे 4 अगस्त को शुरू हुआ।

टीम इंडिया पहले वनडे मैच में हुई गलतियों को सुधारकर दूसरा वनडे मैच जीतने के इरादे से मैदान में उतरी थी। इस बीच टीम इंडिया की जर्सी को लेकर नई चर्चा चल रही है। श्रीलंका के खिलाफ पहले वनडे मैच में खिलाड़ियों ने जो जर्सी पहनी थी उसमें 3 स्टार मिले थे। यहीं नहीं, दूसरे वनडे मैच में भी टीम इंडिया ने 3 स्टार वाली जर्सी पहनी। इसे लेकर कुछ लोगों ने सवाल भी उठाए थे तो वहीं, कुछ लोग जवाब देने की कोशिश कर रहे हैं।

टीम इंडिया के वनडे जर्सी पर क्यों है 3 स्टार?

इस बारे में कई लोग बात कर रहे हैं और जर्सी पर ये तीनों सितारे/स्टार्स पिछले कुछ घंटों से सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बने हुए हैं। दरअसल, सवाल ये है कि भारत ने 2 टी20 वर्ल्ड कप जीत हैं तो टी20 जर्सी में 2 स्टार हैं, लेकिन वनडे जर्सी में 3 स्टार क्यों हैं? आमतौर पर इन स्टार्स को टीम द्वारा जीते गए विश्व कप के प्रतीक के रूप में मुद्रित किया जाता है।

कुछ लोगों ने कहा कि, हम दो बार टी20 वर्ल्ड कप जीत चुके हैं तो साफ है कि हमारी एंट्री दो स्टार्स के साथ हुई है। लेकिन संदेह और सवाल उठ रहे हैं कि 1983 वनडे वर्ल्ड कप और 2011 वनडे वर्ल्ड कप जीतने वाली टीम में सिर्फ 2 स्टार होने चाहिए।”

Why are there 3 stars on Team India’s ODI jersey का लोगों ने दिया ये जवाब 

कुछ यूजर इसका जवाब देने का प्रयास कर रहे हैं- “अगर चैंपियंस ट्रॉफी को भी ध्यान में रखा जाए तो इसलिए भारत के जर्सी में 3 स्टार हैं।”

हालांकि, टीम इंडिया ने दो चैंपियन ट्रॉफी जीती थीं तो इस हिसाब से जर्सी पर चार सितारे होने चाहिए। अब ये मामला हॉट टॉपिक बन गया है। हालाँकि, इस मामले पर अटकलों और राय के अलावा कोई आधिकारिक जानकारी नहीं है।

हमें इंतजार करना पड़ेगा बीसीसीआई अधिकारी या टीम इंडिया के सदस्य इन 3 सितारों के बारे में क्या प्रतिक्रिया देंगे। लेकिन तब तक ये चर्चा खत्म होती नहीं दिख रही है। भारत की वनडे जर्सी पर 3 स्टार क्यों हैं? आप भी अपने विचार टिप्पणियों के रूप में साझा करें।

আরো ताजा खबर

2 अगस्त, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

evening cricket news headlines (image via getty) 1. SL vs IND: टीम इंडिया को तगड़ा झटका! श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज से बाहर हुए जसप्रीत बुमराह – रिपोर्ट्स भारत के...

SM Trends: 2 अगस्त के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

social media trends (image via X) 2 अगस्त 2026 को अमृतसर की ओर से तरनतारन मेन्स सीनियर के खिलाफ एक दिवसीय जिला मैच में अभिषेक शर्मा ने सिर्फ 91 गेंदों...

SL vs IND: टीम इंडिया को तगड़ा झटका! श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज से बाहर हुए जसप्रीत बुमराह – रिपोर्ट्स

SL vs IND: Jasprit Bumrah Ruled Out of Sri Lanka Test Series Due to Injury Discomfort: Report (image via getty) भारत के बॉलिंग लाइनअप को एक बड़ा झटका लगा है...

Duleep Trophy 2026-27: साउथ जोन की कमान संभालेंगे तिलक वर्मा, करुण नायर की भी टीम में वापसी; देखें स्क्वाड

Tilak Varma to lead South Zone in Duleep Trophy 2026–27 (image via X) आगामी दलीप ट्रॉफी 2026-27 सीजन के लिए साउथ जोन टीम का कप्तान बाएं हाथ के आक्रामक बल्लेबाज...