Skip to main content

ताजा खबर

दोस्तों के साथ मस्ती करते हुए नजर आए MS Dhoni, सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही तस्वीरें

दोस्तों के साथ मस्ती करते हुए नजर आए MS Dhoni, सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही तस्वीरें

MS Dhoni (Pic Source-X)

महेंद्र सिंह धोनी को दुनिया के सफल कप्तानों में गिना जाता है। उनकी कप्तानी में ही भारतीय टीम ने आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2007, वनडे वर्ल्ड कप 2011 और 2013 चैंपियंस ट्रॉफी को अपने नाम किया था। 15 अगस्त 2020 को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद एमएस धोनी अब सिर्फ आईपीएल में खेलते हुए नजर आते हैं।

अनुभवी विकेटकीपर-बल्लेबाज की कप्तानी में चेन्नई सुपर किंग्स ने पांच बार आईपीएल की ट्रॉफी को अपने नाम किया है। हालांकि, आईपीएल 2024 में उन्होंने सीएसके की कप्तानी छोड़ दी और रुतुराज गायकवाड़ को टीम की कमान सौंपी गई थी।

धोनी अक्सर किसी न किसी कारण से सुर्खियों में बने रहते हैं। इस बीच भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को अपने दोस्तों के साथ मस्ती करते हुए देखा गया। सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरें जमकर वायरल हो रही है, जिसमें धोनी अपने दोस्तों के साथ नजर आ रहे हैं। टेबल पर रखी चीजों को देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि ये सभी लोग एकसाथ खाने का लुप्त उठा रहे हैं।

यहां देखें वायरल तस्वीरें

View this post on Instagram

 

View this post on Instagram

 

A post shared by CricTracker (@crictracker)

A post shared by CricTracker (@crictracker)

इंडियन प्रीमियर लीग 2025 में भी खेलते हुए नजर आएंगे महेंद्र सिंह धोनी?

तमाम क्रिकेट फैंस यही दुआ कर रहे होंगे कि एमएस धोनी आईपीएल 2025 में भी खेलते हुए नजर आए। ऐसे कई युवा खिलाड़ी हैं जो धोनी को अपना आदर्श मानते हैं। धोनी का निकनेम ‘कैप्टन कूल’ है क्योंकि वो हमेशा ही शांत स्वभाव में नजर आते हैं।

पिछले काफी समय से ऐसी रिपोर्ट सामने आ रही है कि धोनी को आईपीएल 2025 में अनकैप्ड खिलाड़ी के रूप में खेलते हुए देखा जा सकता है। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अपनी छाप छोड़ चुके महेंद्र सिंह धोनी आईपीएल 2025 के बाद इस महत्वपूर्ण टूर्नामेंट से संन्यास की घोषणा कर सकते हैं।

আরো ताजा खबर

AUS vs BAN 2026: स्कॉट बोलैंड के साथ और टेस्ट मैच खेलने में मजा आएगा – जोश हेजलवुड

Josh Hazlewood and Scott Boland (Image Credit- Twitter X) बांग्लादेश के खिलाफ दो मैचों की घरेलू टेस्ट सीरीज से पहले ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के अनुभवी तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड का...

30 जुलाई, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Evening News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. दलीप ट्रॉफी 2026: क्या 23 अगस्त से शुरू हो रहे टूर्नामेंट में खेलेंगे विराट कोहली और रोहित शर्मा? यहां जानें भारतीय क्रिकेट के...

SM Trends: 30 जुलाई के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

SM Trends (Image Credit- Twitter X) इंग्लैंड क्रिकेट टीम ने टेस्ट टीम की कमान एक बार फिर से अनुभवी जो रूट के हाथों में सौंपी है, जबकि टेस्ट टीम का...

दलीप ट्रॉफी 2026: क्या 23 अगस्त से शुरू हो रहे टूर्नामेंट में खेलेंगे विराट कोहली और रोहित शर्मा? यहां जानें

Rohit Sharma and Virat Kohli (Image credit Twitter – X) भारतीय क्रिकेट के दो सबसे बड़े सितारे रोहित शर्मा और विराट कोहली इस साल होने वाली दलीप ट्रॉफी 2026 में...