Skip to main content

ताजा खबर

“दोनों के अंदर बहुत ज्यादा क्रिकेट बचा है”- विराट और रोहित के ODI फ्यूचर को लेकर बोले हेड कोच

“दोनों के अंदर बहुत ज्यादा क्रिकेट बचा है”- विराट और रोहित के ODI फ्यूचर को लेकर बोले हेड कोच

Virat kohli, Rohit Sharma & Gautam Gambhir (Photo Source: X)

अपने हालिया प्रेस कॉन्फ्रेंस में, भारत के नव नियुक्त हेड कोच गौतम गंभीर ने कई अहम सवालों के जवाब दिए। इस प्रेस वार्ता में गंभीर से पूछा गया कि विराट कोहली और रोहित शर्मा का ODI में फ्यूचर क्या है? दोनों प्लेयर्स कब तक 50 वाले फॉर्मेट में खेलते हुए दिख सकते हैं। इस सवाल का जवाब देते हुए गौतम गंभीर ने सभी को चौंका दिया। गंभीर का मानना है कि दोनों में अभी काफी क्रिकेट बाकी है।

गंभीर ने बारबाडोस में ऐतिहासिक फाइनल के बाद T20I से संन्यास लेने के इन दोनों के फैसले पर टिप्पणी करते हुए इस बात पर जोर दिया कि उनमें अभी भी काफी क्रिकेट बाकी है। गंभीर ने यह भी उम्मीद जताई कि यदि वे अपनी शारीरिक फिटनेस बनाए रखते हैं, तो रोहित और कोहली दोनों संभावित रूप से 2027 क्रिकेट वर्ल्ड कप में भाग ले सकते हैं।

विराट कोहली और रोहित शर्मा खेल सकते हैं ODI वर्ल्ड कप-  गौतम गंभीर

विराट कोहली और रोहित शर्मा के फ्यूचर को लेकर किए गए सवाल पर हेड कोच गौतम गंभीर ने कहा, ‘मुझे लगता है कि दोनों दिखा चुके हैं कि बड़े स्टेज पर किस तरह का प्रदर्शन कर सकते हैं, चाहे वो टी20 वर्ल्ड कप हो या फिर वनडे वर्ल्ड कप। मैं एक बात साफ कर सकता हूं कि अभी दोनों के अंदर बहुत ज्यादा क्रिकेट बचा है। खासकर चैम्पियंस ट्रॉफी और ऑस्ट्रेलिया दौरे को लेकर मुझे लगता है कि दोनों काफी ज्यादा प्रेरित होंगे। और फिर अगर दोनों की फिटनेस बनी रहती है, तो 2027 वर्ल्ड कप में दोनों खेलते हुए नजर आ सकते हैं।’

विराट कोहली और रोहित शर्मा के साथ-साथ रवींद्र जडेजा ने हाल में खत्म हुए टी-20 वर्ल्ड कप के बाद टी20 इंटरनेशनल को अलविदा कह दिया। रोहित, विराट और जडेजा, तीनों बाकी दो फॉर्मेट खेलना जारी रखेंगे। विराट और रोहित के फ्यूचर को लेकर कई सवाल खड़े होने लगे हैं।

हालांकि हेड कोच गंभीर ने साफ कर दिया है कि ये दोनों अगर फिट बने रहते हैं तो 2027 वर्ल्ड कप में भी खेलते हुए नजर आ सकते हैं। 2025 में चैम्पियंस ट्रॉफी खेली जानी है और इसके अलावा आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल मैच भी 2025 में खेला जाना है।

আরো ताजा खबर

SM Trends: 18 मार्च के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

SM Trends (Image Credit- Twitter X) 28 मार्च से आईपीएल 2026 की शुरुआत हो रही है। पहला मैच राॅयल चैलेंजर्स बेंगलुरू और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में...

BCCI के इस फैसले की वजह से हुआ जसप्रीत बुमराह का 2 करोड़ का नुकसान, पढ़ें बड़ी खबर 

Jasprit Bumrah (Image Credit- Twitter X) भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के एक फैसले की वजह से भारतीय टीम के स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को 2 करोड़ रुपए का...

अपनी शादी के रिसेप्शन में कुलदीप यादव ने छुए रवींद्र जडेजा और रिवाबा के पैर, देखें वायरल वीडियो 

Kuldeep Yadav (Image Credit- Twitter X) भारतीय क्रिकेट टीम के अनुभवी स्पिनर कुलदीप यादव ने 14 मार्च को मसूरी में अपनी बचपन की दोस्त वंशिका चड्डा के साथ शादी की...

IPL इतिहास में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले टाॅप 5 खिलाड़ी, नंबर 1 रोहित-कोहली नहीं बल्कि ये खिलाड़ी है मौजूद 

Rohit Sharma (Image Credit- Twitter X) आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के समाप्त होने के बाद, क्रिकेट फैंस आईपीएल के आगामी सीजन का बड़ी ही बेसब्री से इंतजार कर रहे...