Skip to main content

ताजा खबर

देर रात क्रिकेटर पर हुआ 2 बार हमला “गाड़ियों के शीशे तोड़े और फेंके पत्थर…”- CCTV वीडियो आया सामने

देर रात क्रिकेटर पर हुआ 2 बार हमला “गाड़ियों के शीशे तोड़े और फेंके पत्थर…”- CCTV वीडियो आया सामने

James Vince (Source X)

England Cricketer James Vince Attacked: इंग्लिश क्रिकेटर जेम्स विंस (James Vince Attacked) के घर पर 2 बार हमले हुए हैं और उनका पूरा परिवार डरा हुआ है। जेम्स अपनी पत्नी और 2 बच्चों के साथ हैम्पशायर क्रिकेट क्लब के हेडक्वार्टर के नजदीक एक शहर में रहते हैं। जेम्स के घर पर 15 अप्रैल और 11 मई को 2 बार हमले हो चुके हैं।

आइए जानें किस तरह का हमला हुआ और क्या-क्या नुकसान हुआ

2 बार गाड़ियों को नुकसान पहुंचाया गया
गाड़ियों के शीशे तोड़ दिए गए
घर पर पत्थर मारे

पहले हमले के बाद घर की मरम्मत के चक्कर में वह दूसरे घर में रहने लगे थे। लेकिन जब वह वापस आए तो फिर उनके घर पर हमला किया गया।

इस घातक हमले के बाद दोनों ने तुरंत पुलिस में शिकायत दर्ज कराई और पुलिस जांच में जुट चुकी है। हालांकि, अभी तक वह कोई भी सबूत नहीं मिला है कि हमलावर कौन थे और इस हमले के पीछे उनका क्या मकसद था।

देखें वीडियो 

जेम्स विंस ने की फैंस और लोगों से अपील

”मैं और मेरी पत्नी अचानक तेज आवाज और अलार्म बजने से जाग गए। हमें नहीं पता था कि क्या हो रहा है। जाहिर तौर पर यह बहुत परेशान करने वाला था, इसलिए हम सीधे बच्चों को सुरक्षित करने के लिए वहां से ले गए। वे बहुत सहमे हुए थे। वे बहुत डरे हुए थे। जब तक पुलिस पहुंची, हमलावर गायब हो चुके थे और अपने पीछे तबाही का मंजर छोड़ गए थे।”

“अगर किसी को कुछ भी पता है या हमले के फुटेज में कुछ भी दिखता है जिससे कुछ भी सबूत मिल सकता है, तो कृप्या हमसे या हैम्पशायर पुलिस से संपर्क करें। इसी जानकारी की मदद से हमें कुछ सुराग मिल सकता है। ताकि इस मामले में जल्द से जल्द हमलावरों का पता लग सके और हम चैन की जिंदगी जी सके।”

আরো ताजा खबर

‘उन्होंने वेस्टइंडीज के लिए कई महान काम किए’ – सर गारफील्ड सोबर्स के निधन पर माइकल होल्डिंग ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि

Michael Holding pays tribute to the late Sir Garfield Sobers (image via getty) वेस्टइंडीज के पूर्व तेज गेंदबाज माइकल होल्डिंग ने सर गारफील्ड सोबर्स को भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी, जिनका 17...

18 जुलाई, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

morning cricket news headlines (image via getty) 1. BCCI ने लॉर्ड्स में रोहित के रिटायरमेंट की बात को खारिज किया बीसीसीआई ने मीडिया में चल रही उन अटकलों को पूरी...

लॉर्ड्स वनडे नहीं होगा रोहित शर्मा का आखिरी मैच, BCCI सचिव देवाजीत सैकिया ने भविष्य पर दी बड़ी सफाई

BCCI secretary Devajit Saikia clears the air on Rohit Sharma (image via X) भारतीय क्रिकेट के दिग्गज खिलाड़ी रोहित शर्मा के वनडे इंटरनेशनल फॉर्मेट में भविष्य को लेकर अटकलें जोरों...

एंडी फ्लावर ने ठुकराया इंग्लैंड टेस्ट टीम का कोच बनने का मौका, बताई बड़ी वजह

Andy Flower (Image credit Twitter – X) इंग्लैंड टेस्ट टीम के नए मुख्य कोच की तलाश के बीच पूर्व कोच एंडी फ्लावर ने साफ कर दिया है कि वह इस...