Skip to main content

ताजा खबर

दूसरे टी20 में बांग्लादेशी गेंदबाजों ने मचाई तबाही, वेस्टइंडीज को मिली सीरीज में करारी शिकस्त

Bangladesh Cricket (Pic Source-X)

सेंट विंसेंट में खेले गए दूसरे टी20 मुकाबले में बांग्लादेश ने वेस्टइंडीज को 27 रन से करारी शिकस्त दी। इस मैच में बांग्लादेश के गेंदबाजों ने घातक गेंदबाजी करते हुए अपनी टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई। वेस्टइंडीज के बल्लेबाज दूसरे टी20 में अपनी छाप छोड़ने में नाकाम रहे।

इस मुकाबले में बांग्लादेश ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 129 रन बनाए। टीम की ओर से शमीम हुसैन ने घातक बल्लेबाजी करते हुए 17 गेंदों में 2 चौके और 2 छक्कों की मदद से 35* रनों की तूफानी पारी खेली। शमीम हुसैन के अलावा मेहदी हसन मिराज ने 26 रन बनाए जबकि जाकेर अली ने 21 रन का योगदान दिया।

वेस्टइंडीज की ओर से गुदाकेश मोती ने चार ओवर में 25 रन देकर दो विकेट झटके। वेस्टइंडीज के गेंदबाजों की गेंदबाजी इस मैच में शानदार रही।

बांग्लादेश ने 27 रन से जीता दूसरा टी20

लक्ष्य का पीछा करने उतरी वेस्टइंडीज टीम 102 रन पर ढेर हो गई। टीम के साथ सबसे खराब बात यह थी कि उनके लगातार अंतराल में विकेट गिरते रहे और इसी वजह से उन्हें हार का सामना करना पड़ा। मेजबान की ओर से रोस्टन चेज ने 32 रन बनाए जबकि अकील हुसैन ने 31 रन का योगदान दिया। जॉनसन चार्ल्स ने 14 रन की पारी खेली। हालांकि इन तीन खिलाड़ियों के अलावा कोई भी अन्य बल्लेबाज 10 रन का आंकड़ा पार नहीं कर पाया।

बांग्लादेश की ओर से तस्कीन अहमद ने तीन विकेट झटके जबकि तंजीम हसन साकिब मेहदी हसन और रिशाद हुसैन ने दो-दो विकेट अपने किए। एक विकेट हसन महमूद ने हासिल किया। बांग्लादेश के गेंदबाजों ने इस मैच में कुल 3 मेडन ओवर फेकें। इस जीत के साथ बांग्लादेश ने तीन मैच की टी20 सीरीज में 2-0 की बढ़त बना ली है।

इन दोनों टीमों के बीच खेला गया पहला मुकाबला बांग्लादेश ने 7 रन से अपने नाम किया था। अब इन दोनों टीमों के बीच तीसरा और अंतिम टी20 मुकाबला 19 दिसंबर को सेंट विंसेंट में खेला जाएगा।


 

एक सिंगल टीम के खिलाफ सबसे ज्यादा मैच खेलने वाले खिलाड़ी-
 
सचिन तेंदुलकर के इन अनोखे रिकॉर्ड्स पर डालें नजर-
 
WTC में सबसे लोएस्ट टोटल बनाने वाली टीमों के नाम देखें-
 
डे-नाइट टेस्ट मैचों में सर्वाधिक विकेट लेने वाले गेंदबाजों की लिस्ट-
 
IPL 2025 में भाग लेने वाले उम्रदराज खिलाड़ियों की लिस्ट-
 
विराट कोहली ने किसकी कप्तानी में जड़े हैं सबसे ज्यादा शतक?
 
टेस्ट क्रिकेट में किस विकेटकीपर ने किए हैं सबसे ज्यादा शिकार?
 
IPL 2025 में भाग लेने वाले युवा खिलाड़ियों की लिस्ट-
 
इन महंगी कारों के मालिक हैं ऋषभ पंत, देखें तस्वीरें-
 
पूरे करियर में पहली बार आईपीएल का हिस्सा नहीं हैं ये खिलाड़ी

আরো ताजा खबर

क्रिकेट नेपाल के कंधो पर बड़ी जिम्मेदारी! 4 दिसंबर से काठमांडू में सजेगा ICC वर्ल्ड कप क्वालीफायर प्लेऑफ का मंच

Nepal confirmed as host for 8-team ICC ODI World Cup Qualifier Playoff in December (Image credit Twitter – X) अगले साल होने वाले 2027 वनडे वर्ल्ड कप की तैयारियां तेज...

BAN vs WI: हसन महमूद ने सिलहट में 6 विकेट चटकाकर रचा इतिहास! नेथन लायन के इस एलीट क्लब में हुए शामिल

BAN vs WI: Hasan Mahmud Matches Nathan Lyon Rare Test Feat With Sylhet Six-For (Image credit Twitter – X) बांग्लादेश के तेज गेंदबाज हसन महमूद ने टेस्ट क्रिकेट में शानदार...

SMAT 2026: 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी बने बिहार के कप्तान! शुरुआती दो मैचों में संभालेंगे कमान

Vaibhav Sooryavanshi named captain of Bihar in SMAT 2026 (Image credit Twitter – X) भारतीय क्रिकेट के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी को एक और बड़ी जिम्मेदारी मिली है। बिहार क्रिकेट...

घरेलू क्रिकेट में फ्लॉप रहे बाबर आजम, आउट होने के बाद गुस्से में जमीन पर दे मारा बल्ला; देखें वायरल वीडियो

WATCH: Frustrated Babar Azam Smashes Bat After Falling for 42 in Quaid-e-Azam Trophy (image via X) शुक्रवार, 6 नवंबर को पाकिस्तान के स्टार बल्लेबाज बाबर आजम के लिए डोमेस्टिक फर्स्ट-क्लास...