Skip to main content

ताजा खबर

दूसरी बार पिता बने Rohit Sharma, पत्नी रितिका ने दिया बेटे को जन्‍म

Rohit Sharma And Ritika (Image Credit- Instagram)

रोहित शर्मा के फैंस के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है। भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा दूसरी बार पिता बन गए हैं। उनकी पत्नी रितिका सजदेह ने बेटे को जन्म दिया है। रोहित और रितिका की इससे पहले एक बेटी हो चुकी है, जिसका नाम समायरा है। रोहित के परिवार के साथ-साथ यह खबर भारतीय टीम और इंडियन क्रिकेट फैन्स के लिए किसी बड़ी गुड न्यूज से कम नहीं है।

अब देखना ये होगा कि क्या रोहित शर्मा पर्थ टेस्ट मैच में भारतीय टीम की अगुवाई करते हुए नजर आते हैं या नहीं? ये खबर सोशल मीडिया पर 15 नवंबर की रात को सामने आई। हिन्दुस्तान टाइम्स की खबर के मुताबिक शुक्रवार को ही रोहित की पत्नी रितिका ने बेटे को जन्म दिया। भारतीय टेस्ट टीम इन दिनों ऑस्ट्रेलिया दौरे पर है, जहां 22 नवंबर से पांच मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जानी है।

Congratulations Ritika and Rohit Sharma as they have been blessed with a baby boy!
The Captain hopefully should be on the flight to Perth in a few days, touch-and-go for the first Test there

— Vikrant Gupta (@vikrantgupta73) November 15, 2024

क्या Rohit Sharma खेलेंगे पर्थ टेस्ट मैच?

रोहित शर्मा निजी कारणों का हवाला देते हुए टीम इंडिया के साथ ऑस्ट्रेलिया नहीं पहुंचे थे, लेकिन अब ऐसा लगता है कि रोहित 22 नवंबर से पहले टीम इंडिया के साथ जुड़ सकते हैं और पर्थ टेस्ट मैच में खेलते हुए भी नजर आ सकते हैं। हालांकि इसको लेकर अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के लिए ऑस्ट्रेलिया रवाना होने से पहले प्रेस कॉन्फ्रेन्स में टीम इंडिया के हेड कोच गौतम गंभीर ने कहा था कि, अगर रोहित शर्मा उपलब्ध नहीं रहते हैं, तो ऐसे में टीम की कमान उप-कप्तान जसप्रीत बुमराह संभालेंगे। यहां आपको बता दें कि भले ही रोहित टीम के साथ ऑस्ट्रेलिया नहीं गए, लेकिन मुंबई में रहकर ही उन्होंने फिटनेस पर काम किया और लगातार ट्रेनिंग कर रहे हैं।

वहीं भारतीय टीम की बात करें तो रोहित को छोड़कर BGT के लिए चुने गए सभी खिलाड़ी ऑस्ट्रेलिया पहुंच चुके हैं और जोर शोर से तैयारी कर रहे हैं। भारतीय टीम इस दौरान इंट्रा स्क्वॉड मैच भी खेल रही है, जिसमें टेस्ट स्क्वॉड के खिलाड़ियों के साथ-साथ इंडिया ए के भी खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं। इंट्रा स्क्वॉड मैच के पहले दिन ही केएल राहुल के चोटिल होने की खबर आई है।

আরো ताजा खबर

IPL 2026: DC ने की RR प्लेऑफ राह मुश्किल, 62वें मैच में 5 विकेट दी शिकस्त 

KL Rahul (Image Credit- Twitter X) दिल्ली कैपिटल्स और राजस्थान राॅयल्स के बीच जारी आईपीएल 2026 का 62वां मैच खेला गया। बता दें दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेले...

DC vs RR, Top 10 Memes: दिल्ली बनाम राजस्थान मैच के बाद, सोशल मीडिया के टाॅप 10 फनी मीम्स पर डालें नजर

IPL 2026, DC vs RR: Top 10 memes (image via X) दिल्ली कैपिटल्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेले गए 62वें मैच में, दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5...

शुभमन गिल ने KKR के खिलाफ फिर बरसाया कहर, आकाश चोपड़ा बोले- ‘उन्हें छोड़ना बड़ी भूल..’

Aakash Chopra (Image credit Twitter – X) आईपीएल 2026 में शुभमन गिल लगातार शानदार फॉर्म में बल्लेबाजी करते हुए नजर आ रहे हैं। कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ खेले गए...

15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी ने तोड़ा एक और आईपीएल रिकॉर्ड, हासिल की ये खास उपलब्धि

Vaibhav Sooryavanshi (Image Credit- Twitter X) राजस्थान राॅयल्स और भारत के युवा सलामी बल्लेबाज 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी, आईपीएल में हर दिन एक नया रिकाॅर्ड बनाते हुए नजर आ रहे...