Skip to main content

ताजा खबर

दुबई में Dolly Chaiwala से मिले शोएब अख्तर, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

Shoaib Akhtar & Dolly Chaiwala (Photo Source: X)

पाकिस्तान के पूर्व दिग्गज खिलाड़ी शोएब अख्तर ने शुक्रवार 31 जनवरी को सोशल मीडिया पर एक वीडियो साझा कर इंटरनेट की दुनिया में तहलका मचा दिया है। शोएब अख्तर ने दुबई में खेले जा रहे इंटरनेशनल लीग टी20 (ILT20) के दौरान सोशल मीडिया स्टार डॉली चायवाला से मुलाकात की।

डॉली चायवाला ने शोएब अख्तर और पूर्व भारतीय क्रिकेटर सबा करीम को चाय परोसी और फिर दोनों क्रिकेटरों ने उनसे मजेदार बातचीत भी की।

शोएब अख्तर और डॉली चायवाला के बीच हुई ये बातचीत

वायरल वीडियो में शोएब अख्तर डॉली को अपने फैंस से मिलवाते हैं और उनसे पूछते हैं कि क्या उन्होंने उनके कोई मैच देखे हैं। इसका जवाब देते हुए डॉली कहते हैं कि उन्होंने काफी सारे मैच देखें हैं।

अख्तर ने वीडियो में कहा, “दोस्तों, नागपुर से मेरे अच्छे दोस्त यहां आए हैं। वे ‘डॉली’ के नाम से मशहूर हैं। आपकी चाय वाकई बहुत अच्छी थी। धन्यवाद डॉली और बेस्ट ऑफ लक।”

डॉली वीडियो में अख्तर को कहते हैं, “आप एक बेहतरीन गेंदबाज हैं, ऐसा कभी नहीं लगा कि आप बल्लेबाजो को गेंदबाजी कर रहे हैं। हमेशा ऐसा लगा कि आप उन पर बम फेंक रहे हैं।”

Ran into Dolly Chaiwala at the stadium. What a lovely character with an inspiring story pic.twitter.com/W7lJ1Usefc

— Shoaib Akhtar (@shoaib100mph) January 31, 2025

वीडियो में शोएब अख्तर ने डॉली से यह भी पूछा कि जब भी वह सचिन तेंदुलकर को आउट करते थे, तो उन्हें कैसा लगता था। डॉली ने इस सवाल का जवाब नहीं दिया, फिर शोएब बोले कि मुझे बुरा लगता था।

बता दें, माइक्रोसॉफ्ट के बिल गेट्स को चाय परोसने के बाद डॉली (असली नाम सुनील पाटिल) सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा फेमस हो गए। वह वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो गया और सभी एज ग्रुप के लोगों ने उन्हें पहचानना शुरू कर दिया। पिछले साल, एक व्लॉगर ने दावा किया था कि डॉली किसी फंक्शन का हिस्सा बनने के लिए 5 लाख रुपये चार्ज करते हैं और फोर व फाइव स्टार होटलों में ठहरते हैं।

আরো ताजा खबर

30 अप्रैल, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

evening news headlines (image via X) 1. IPL 2026: BCCI का रियान पराग पर बड़ा एक्शन! ‘वेप’ का इस्तेमाल करने पर लगा जुर्माना, पढ़ें बड़ी खबर राजस्थान रॉयल्स के कप्तान...

SM Trends: 30 अप्रैल के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

social media trends (image via X) राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान पराग को इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के 40वें मैच में पंजाब किंग्स के खिलाफ कोड ऑफ कंडक्ट का उल्लंघन...

IPL 2026: BCCI का रियान पराग पर बड़ा एक्शन! ‘वेप’ का इस्तेमाल करने पर लगा जुर्माना, पढ़ें बड़ी खबर

IPL 2026: Riyan Parag (image via X) राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान पराग को इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के 40वें मैच में पंजाब किंग्स के खिलाफ कोड ऑफ कंडक्ट का...

2027 WC के लिए क्लासेन को संन्यास से वापस बुलाए साउथ अफ्रीका क्रिकेट बोर्ड – इंग्लैंड के पूर्व स्टार ने की अपील

IPL 2026: HEINRICH KLASSEN (image via X) जैसे-जैसे दक्षिण अफ्रीका की धरती पर 2027 आईसीसी क्रिकेट विश्व कप नजदीक आ रहा है, इंग्लैंड के पूर्व महान बल्लेबाज केविन पीटरसन ने...