

भारत और श्रीलंका की महिला टीमों के बीच जारी पांच मैचों की टी20 सीरीज का तीसरा मैच आज 26 दिसंबर, शुक्रवार को तिरुवनंतपुरम के ग्रीनफील्ड इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जा रहा है। तो वहीं, इस मैच में भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर ने टाॅस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया।
कप्तान के इस फैसले के बाद पूरी टीम ने कमाल की गेंदबाजी की, जिसमें अनुभवी ऑलराउंडर दीप्ति शर्मा ने चार ओवरों में महज 18 रन देकर तीन विकेट हासिल किए। इन विकेट्स के साथ ही अब दीप्ति महिला टी20 इंटरनेशनल और वनडे क्रिकेट में 150 विकेट लेने वाली पहली गेंदबाज बन गई हैं।
इस मैच से पहले दीप्ति के नाम टी20आई में 148 विकेट दर्ज थे, तो वहीं जैसे ही मुकाबले में उन्होंने चमारी अटापट्टू, कविशा दिलहरी और मालशा शेहानी के विकेट हासिल किए, वैसे ही उन्होंने इस रिकाॅर्ड को अपने नाम कर लिया।
साथ ही इन विकेट्स के साथ अब दीप्ति महिला टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामले में संयुक्त रूप से पहले नंबर पर पहुंच गई है। दीप्ति के 131 मैचों में कुल 151 विकेट हो गए हैं। पहले नंबर पर ऑस्ट्रेलिया की मेगन शूट हैं, जिन्होंने 123 मैचों में 6.4 की शानदार इकाॅनमी से कुल 151 विकेट हासिल किए हैं।
महिला T20i में सबसे ज्यादा विकेट
| नाम | मैच | विकेट | इकाॅनमी |
| दीप्ति शर्मा | 131 | 151* | 6.1 |
| मेगन शूट | 123 | 151 | 6.4 |
| हेनरिट इशम्यू | 117 | 144 | 4.3 |
| निदा डार | 160 | 144 | 5.7 |
| सोफी एसलटन | 101 | 142 | 6 |
13 जून, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से
IND vs AFG: पहले वनडे में भारत ने टाॅस जीतकर चुनी गेंदबाजी, दो खिलाड़ियों ने किया डेब्यू, देखें दोनों टीमों की प्लेइंग 11
IND vs AFG: रोहित शर्मा के निशाने पर कई ऐतिहासिक रिकॉर्ड, पहले वनडे में रच सकते हैं नया इतिहास
SM Trends: 13 जून के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

