
Ravindra Jadeja (Image Credit- Instagram)
Saurashtra टीम से Ravindra Jadeja ने लंबे समय बाद रणजी मैच खेला था, जहां दिल्ली के खिलाफ खेले गए इस मैच में सर जडेजा ने अपनी स्पिन गेंदबाजी से बड़ा खेल किया था। जिसकी बदौलत उनकी टीम आसानी से दिल्ली के खिलाफ मैच जीत गई है, वहीं इस जीत के बाद जडेजा ने खास पोस्ट शेयर किया है।
दिल्ली के बल्लेबाज पूरी तरह फेल रहे Ravindra Jadeja के आगे
जी हां, Ravindra Jadeja ने रेड बॉल क्रिकेट में कमाल कर दिखाया, जहां उन्होंने दिल्ली के खिलाफ दोनों पारियों में शानदार गेंदबाजी की थी। जडेजा ने पहली पारी में 5 विकेट अपने नाम किए थे, उसके बाद दूसरी पारी में उन्होंने 7 बल्लेबाजों को आउट किया था और उसके बाद उनको मैन ऑफ द मैच का अवॉर्ड भी दिया गया। दूसरी ओर खुद जडेजा ने भी अपनी गेंदबाजी को लेकर इंस्टा स्टोरी पर एक खास तस्वीर शेयर की थी।
रणजी का रण जीतकर Ravindra Jadeja पहुंचे खास जगह
*रणजी ट्रॉफी में शानदार प्रदर्शन के बाद Ravindra Jadeja ने शेयर किया खास पोस्ट।
*जहां इस पोस्ट में एक तस्वीर है शामिल, जिसमें ये खिलाड़ी अपने घर में नजर आया।
*पूरे स्वैग के साथ सर जडेजा अपने घर में स्टाइलिश अंदाज में बैठे हुए दिख रहे थे।
*साथ ही उन्होंने गुजराती में लिखा कैप्शन, फैन्स ने की तस्वीर की जमकर तारीफ।
Ravindra Jadeja ने शेयर किया ये खास पोस्ट
A post shared by Ravindrasinh jadeja (@royalnavghan)
सर जडेजा ने मैच खत्म होने के बाद ये इंस्टा स्टोरी शेयर की थी
A post shared by CricTracker India (@crictrackerindiaofficial)
कई और स्टार खिलाड़ी खेलेंगे अब रणजी मैच
रोहित, पंत, जडेजा और यशस्वी ने लंबे समय बार रणजी मैच खेला था, वहीं अब टीम इंडिया के और भी सुपर स्टार खिलाड़ी घरेलू क्रिकेट खेलते हुए नजर आएंगे। जहां इस लिस्ट में पहला नाम विराट कोहली का है, जो सालों बाद दिल्ली टीम से रणजी मैच खेलने उतरेंगे। वहीं विराट के अलावा आप केएल राहुल और सिराज को भी रणजी मैच खेलते हुए देख सकेंगे। वैसे सिराज तो अभ्यास भी शुरू कर चुके हैं, दूसरी ओर ये गेंदबाज इंग्लैंड के खिलाफ होने वाली वनडे सीरीज और चैंपियंस ट्रॉफी के लिए टीम इंडिया में नहीं चुना गया है।
NZ vs IND 2026, 1st ODI: भारत ने 5 विकेट से जीता पहला वनडे, विराट कोहली ने खेली 74 रनों की पारी
NZ के खिलाफ पहले वनडे में अंशुल कंबोज ने रचा इतिहास, 2016 के बाद बना दिया खास ‘रिकाॅर्ड’
नंबर 3 पर बैटिंग करते हुए विराट कोहली ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड! ऐसा करने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी
‘किसी भी रोल में काम करने को तैयार हूं’ – IPL 2027 से पहले CSK के कोचिंग स्टाफ से जुड़ने के इच्छुक सुरेश रैना

