Skip to main content

ताजा खबर

‘तो लेने दो मजे उनको’, भारत को हराने का ख्वाब देख रही बांग्लादेश को रोहित शर्मा ने दिया माकूल जवाब

‘तो लेने दो मजे उनको’, भारत को हराने का ख्वाब देख रही बांग्लादेश को रोहित शर्मा ने दिया माकूल जवाब

Rohit Sharma (Image Credit- Twitter X)

भारतीय टीम दो मैचों की टेस्ट सीरीज और तीन मैचों की टी-20 सीरीज के लिए बांग्लादेश की मेजबानी करने जा रही है। 19 सितंबर से दोनों टीमों के बीच पहला टेस्ट मैच चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला जाएगा। इससे पहले रोहित शर्मा (Rohit Sharma) ने आज प्रेस कॉन्फ्रेंस में हिस्सा लिया, जहां उन्होंने पत्रकारों के सवालों का जवाब बखूबी दिया।

आपको बता दें कि हेड कोच गौतम गंभीर (Gautam Gambhir) के नेतृत्व में यह टीम इंडिया की पहली टेस्ट सीरीज है। गंभीर ने श्रीलंका दौरे से हेड कोच का कार्यभार संभाला, जहां टीम को टी-20 सीरीज में जीत, तो वनडे सीरीज में हार का सामना करना पड़ा था। हालांकि, अब टेस्ट सीरीज में गौतम गंभीर अलग रणनीति के साथ नजर आ सकते हैं।

बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए टीम इंडिया पूरी तरह तैयार है, लेकिन मेन इन ब्लू उन्हें हल्के में लेने की कतई भूल नहीं करेगी। बता दें कि नजमुल हुसैन शांतो की अगुवाई में बांग्लादेश ने पाकिस्तान को उन्हीं के घरेलू सरजमीं पर टेस्ट सीरीज में मात दी है, जिससे उनका आत्मविश्वास सातवें आसमान पर है।

बहरहाल, रोहित शर्मा (Rohit Sharma) को इससे कोई फर्क नहीं पड़ता। उन्होंने आज आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में बांग्लादेश टीम की चुटकी ली। उन्होंने कहा कि, हर कोई भारत को हराना चाहता है। भारत को हराने में टीमों को काफी मजा आता है। तो लेने दो मजे उनको। भारत ने सभी टीमों के खिलाफ खेला है। हम अलग-अलग रणनीति नहीं बनाते हैं चाहे वह बांग्लादेश हो, ऑस्ट्रेलिया हो या कोई अन्य टीम हो। हम कोशिश करेंगे और अपने खेल पर फोकस करेंगे।

बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय स्क्वॉड-

रोहित शर्मा (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, शुभमन गिल, विराट कोहली, केएल राहुल, सरफराज खान, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रविचंद्रन अश्विन, रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, आकाश दीप, जसप्रीत बुमराह और यश दयाल।

আরো ताजा खबर

अफगानिस्तान बनाम भारत तीसरे T20I मैच से पहले जानें हेड टू हेड रिकाॅर्ड्स और पिच रिपोर्ट के बारे में

Afghanistan vs India, 3rd T20I (Image Credit- Twitter X) अफगानिस्तान और भारत के बीच जारी तीन मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज का तीसरा मैच 17 सितंबर, गुरूवार को दिल्ली के...

भारत ने वेस्टइंडीज के खिलाफ घरेलू सीरीज के लिए की टीम की घोषणा, इस दिन एक्शन में नजर आएंगे ‘रोको’

Virat Kohli and Rohit Sharma warned after lean run in England (image via getty) India ODI and T20I squads for West Indies: बीसीसीआई ने 16 सितंबर को वेस्टइंडीज के खिलाफ...

AFG vs IND 2026: तीसरे टी20 मैच के लिए कुछ ऐसी हो सकती है दोनों टीमों की संभावित 11

AFG vs IND 2026 3rd T20I (Image Credit- Twitter X) अफगानिस्तान और भारत के बीच इस समय तीन मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज खेली जा रही है। सीरीज के पहले...

ICC T20I रैंकिंग में जसप्रीत बुमराह ने लगाई लंबी छलांग, इस नंबर पर पहुंचे मिस्ट्री स्पिनर वरुण चक्रवर्ती

Jasprit Bumrah (Image credit Twitter – X) अफगानिस्तान के खिलाफ जारी टी20 सीरीज में शानदार प्रदर्शन का फायदा भारतीय खिलाड़ियों को ताजा ICC T20I रैंकिंग में मिला है। स्पिनर वरुण...