Skip to main content

ताजा खबर

तो क्या बहुत जल्द देखने को मिल सकती है भारत बनाम पाकिस्तान सीरीज?

Syed Mohsin Raza Naqvi. (Image Source: X)

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के अध्यक्ष मोहसिन नक़वी ने इस चीज को लेकर अपना पक्ष रखा है कि ऐसी उम्मीदें हैं कि तमाम क्रिकेट फैंस बहुत जल्द भारत बनाम पाकिस्तान क्रिकेट सीरीज को देख सकते हैं। बता दें, तमाम क्रिकेट फैंस हमेशा यही चाहते हैं कि भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबलों का वो लुफ्त उठा सकें।

हालांकि पिछले काफी समय से भारत और पाकिस्तान के बीच कोई भी सीरीज नहीं खेली गई है। इन दोनों ही टीमों को हमेशा ही आईसीसी इवेंट्स में आपस में भिड़ते हुए देखा गया है। बता दें, भारत और पाकिस्तान के बीच अंतिम बार द्विपक्षीय सीरीज 2012-13 में खेली गई थी।

क्रिकेट पाकिस्तान की एक रिपोर्ट के मुताबिक पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के अध्यक्ष मोहसिन नक्वी ने कहा कि, ‘बहुत जल्द इन दोनों देशों के बीच वनडे सीरीज खेली जा सकती है। हालांकि अभी इसको लेकर किसी भी बात की पुष्टि नहीं की जा सकती है कि ऐसा भविष्य में पूरी तरह से होने की संभावना है।’

खिलाड़ियों के लिए यह बेहद जरूरी है कि वो फिटनेस टेस्ट पास करें: मोहसिन नक़वी

पाकिस्तान टीम का प्रदर्शन आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2024 में काफी खराब रहा था और टीम सेमीफाइनल में अपनी जगह नहीं बना पाई थी। यही नहीं पाकिस्तान ग्रुप स्टेज से ही बाहर हो गया था और सुपर 8 में भी अपनी जगह पक्की नहीं कर पाया था। मोहसिन नक़वी ने यह भी कहा कि इस बात की पुष्टि हो चुकी है कि चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के सभी मुकाबले पाकिस्तान में ही खेले जाएंगे और साथ ही अगर हमारे देश के खिलाड़ियों को इसमें भाग लेना है तो उन्हें फिटनेस टेस्ट भी पास करना होगा।

पीसीबी चीफ ने कहा कि, ‘खिलाड़ियों के लिए फिटनेस टेस्ट को पास करना बेहद जरूरी है। उनके फिटनेस को लेकर हम सब काफी गंभीर है और इसको हल्के में बिल्कुल भी नहीं लिया जाएगा। फिटनेस टेस्ट में योयो टेस्ट भी शामिल होगा। यही नहीं जो खिलाड़ी घरेलू क्रिकेट में नहीं खेलेंगे उन्हें अंतरराष्ट्रीय टीम में भी फिर से जगह नहीं मिलेगी।’

আরো ताजा खबर

“विराट कोहली ने मुझे स्पॉन्सर किया…” CWG 2026 में स्वर्ण पदक जीतने वाली साक्षी चौधरी का बड़ा खुलासा

CWG 2026 Gold Medallist Sakshi Chaudhary Reveals Virat Kohli Sponsored Her Career (image via X) भारतीय बॉक्सर साक्षी चौधरी ने ग्लासगो में 2026 कॉमनवेल्थ गेम्स में महिलाओं की 51 किलोग्राम...

एक नहीं बल्कि इतने भारतीय खिलाड़ी है चोटिल, लिस्ट में बड़े नाम देखकर चौंक जाएंगे आप

Indian Cricket Faces Mounting Injury Crisis (image via getty) हाल के कुछ हफ्तों में टीम इंडिया को चोटों की गंभीर समस्या का सामना करना पड़ रहा है। घुटने में सूजन,...

World Cup 2027 के लिए पाकिस्तानी टीम में पूर्व कप्तान ने इन 3 खिलाड़ियों को बताया सबसे बड़ा दावेदार

Pakistan Cricketer Fined for misbehaving Inappropriately With Female Hotel Staff? (image via getty) आईसीसी क्रिकेट वनडे वर्ल्ड कप इस बार अगले साल 2027 में साउथ अफ्रीका, जिम्बाब्वे और नामीबिया की...

9 अगस्त, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

morning cricket news headlines (image via X) 1. SLC XI vs IND Warm-up Match, Day 2: देवदत्त पडिक्कल के शतक की बदौलत भारत दूसरे दिन मजबूत स्थिति में रहा कोलंबो...