Skip to main content

ताजा खबर

‘तुम्हारी मां-बहनों को…’- कामरान अकमल ने सिख समुदाय को लेकर किया विवादित कमेंट, हरभजन सिंह ने लगा दी क्लास

Harbhajan Singh & Kamran Akmal. (Photo Source: X/Twitter)

पाकिस्तान के पूर्व विकेटकीपर कामरान अकमल ने टी-20 वर्ल्ड कप 2024 में पाकिस्तान पर भारत की छह रनों की रोमांचक जीत के बाद एक लाइव स्ट्रीम के दौरान भारतीय गेंदबाज अर्शदीप सिंह पर निशाना साधते हुए नस्लवादी टिप्पणी की। उन्होंने एक पाकिस्तानी न्यूज चैनल पर अर्शदीप सिंह और सिख समाज के बारे में आपत्तिजनक कमेंट किया। उनका ये कमेंट सुनकर टीम इंडिया के पूर्व गेंदबाज हरभजन सिंह गुस्से हो गए।

दरअसल भारत के खिलाफ मैच में पाकिस्तानी टीम को आखिरी ओवर में जीतने के लिए 18 रनों की जरूरत थी। तब गेंदबाजी की जिम्मेदारी अर्शदीप सिंह ने संभाली थी। उन्होंने एक पाकिस्तानी न्यूज चैनल पर अर्शदीप सिंह और सिख समाज के बारे में आपत्तिजनक कमेंट किया। वह वीडियो में कहते हुए नजर आ रहे हैं। देखिए लास्ट ओवर करना है अर्शदीप सिंह ने। कुछ भी हो सकता है। फिर…. 12 बज गए हैं। इसके बाद वह जोर से हंसते हुए नजर आते हैं।

हरभजन सिंह ने कामरान अकमल को सुनाई खरी खोटी

कामरान अकमल के बयान पर भारत के पूर्व स्पिनर हरभजन सिंह ने लताड़ लगाई है। इस पर हरभजन सिंह ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट करते हुए लिखा कि लाख दी लानत तेरे कामरान अकमल। आपको अपना गंदा मुंह खोलने से पहले सिखों का इतिहास जानना चाहिए। हम सिखों ने आपकी माताओं और बहनों को बचाया था जब उन्हें आक्रमणकारियों ने अगवा किया था। उस समय हमेशा 12 बजे का था। शर्म आनी चाहिए… थोड़ा आभार व्यक्त करें।

Lakh di laanat tere Kamraan Akhmal.. You should know the history of sikhs before u open ur filthy mouth. We Sikhs saved ur mothers and sisters when they were abducted by invaders, the time invariably was 12 o’clock . Shame on you guys.. Have some Gratitude @KamiAkmal23 😡😡🤬 https://t.co/5gim7hOb6f

— Harbhajan Turbanator (@harbhajan_singh) June 10, 2024

आपको बता दें कि, कामरान अकमल को अपने बयान को लेकर खूब आलोचना झेलनी पड़ी। इसके बाद उन्होंने माफी भी मांगी। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा है कि मुझे अपनी हालिया टिप्पणियों पर गहरा खेद है और मैं हरभजन सिंह और सिख समुदाय से से माफी मांगता हूं। मेरे शब्द गलत और अपमानजनक थे। मैं सभी सिखों का सम्मान करता हूं। मेरा किसी को भी ठेस पहुंचाने का इरादा नहीं था। मैं माफी मांगता हूं।

I deeply regret my recent comments and sincerely apologize to @harbhajan_singh and the Sikh community. My words were inappropriate and disrespectful. I have the utmost respect for Sikhs all over the world and never intended to hurt anyone. I am truly sorry. #Respect #Apology

— Kamran Akmal (@KamiAkmal23) June 10, 2024

मैच की बात करें तो, भारत ने जसप्रीत बुमराह (3/14) और बाकी गेंदबाजों के अनुशासित गेंदबाजी प्रदर्शन की बदौलत 119 के कम स्कोर का सफलतापूर्वक बचाव किया। मोहम्मद रिजवान के 31 रन के धैर्यपूर्ण प्रदर्शन के बावजूद, पाकिस्तान छह रन से मैच हार गया। पाक टीम 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर सिर्फ 113 रन ही बना सकी।

আরো ताजा खबर

IND vs SL Test: श्रीलंका दौरे पर इन 3 भारतीय खिलाड़ियों के पास खुद को साबित करने का है बड़ा मौका

IND vs SL Tests 2026 (Image credit Twitter – X) भारत और श्रीलंका के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज 15 अगस्त से शुरू होने जा रही है। सीरीज का...

ब्रेंडन मैकुलम के टेस्ट कोच पद छोड़ने से टूट गए थे जो रूट, खुद दिया बड़ा बयान

Brendon McCullum (Image credit Twitter – X) इंग्लैंड के टेस्ट कप्तान जो रूट (Joe Root) ने ब्रेंडन मैकुलम के टेस्ट कोच का पद छोड़ने पर निराशा जताई है। ऑस्ट्रेलिया के...

ये क्या! मोहम्मद सिराज उर्फ मियां भाई तो सरफराज खान की कटिंग करने लगे, देखें वायरल वीडियो 

Mohammed Siraj and Sarfaraz Khan (Image Credit- Twitter X) भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज और बल्लेबाज सरफराज खान (Sarfaraz Khan) की एक वीडियो तेजी से सोशल मीडिया...

WTC Final 2027 की रेस में अब भी जिंदा है भारत, लेकिन जानें कैसे?

India WTC Final 2027 (Image credit Twitter – X) भारत के लिए वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) 2025-27 का सफर अभी खत्म नहीं हुआ है। शुरुआती नौ टेस्ट मैचों में चार...