Skip to main content

ताजा खबर

“तीन लो स्कोर बनाने से कोई खराब बल्लेबाज नहीं बन जाता”- विराट के सपोर्ट में बोले सुनील गावस्कर

Virat Kohli & Sunil Gavaskar (Photo Source: Getty Images)

आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2024 में विराट कोहली अभी तक कुछ खास कमाल नहीं कर पाए हैं। जारी ICC टूर्नामेंट में विराट कोहली ने कप्तान रोहित शर्मा के साथ मिलकर भारत के लिए पारी का आगाज किया है, लेकिन पहले तीन मैचों में वह दहाई के आंकड़े तक भी नहीं पहुंच पाए। न्यूयॉर्क के नसाउ काउंटी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम पर खेले गए तीनों मैच में विराट कोहली के प्रदर्शन से फैन्स काफी चिंतित हैं।

इसी बीच टीम इंडिया के पूर्व क्रिकेटर सुनील गावस्कर इस मुश्किल दौर में विराट के सपोर्ट में सामने आए हैं। गावस्कर ने कहा कि लोगों को विराट कोहली पर भरोसा बनाए रखने की जरूरत है। टी20 वर्ल्ड कप इतिहास में सबसे ज्यादा रन विराट कोहली ने ही बनाए हैं। हालांकि इस टी-20 वर्ल्ड कप में उनका बल्ला अभी तक खामोश है। इस वर्ल्ड कप में विराट शुरुआत में ही आक्रामक शॉट खेलने के चक्कर में आउट हुए हैं।

खराब फॉर्म के बीच विराट कोहली को मिला सुनील गावस्कर का सपोर्ट

स्टार स्पोर्ट्स पर बात करते हुए सुनील गावस्कर ने कहा कि, ‘जब आप लगातार तीन लो स्कोर बनाते हैं, तो इसका मतलब यह नहीं कि आप अच्छी बल्लेबाजी नहीं कर रहे हैं। कई बार आपको कुछ ज्यादा ही अच्छी गेंद मिल जाती है। कोई और दिन वही गेंद वाइड हो सकती थी या स्लिप के ऊपर से बाउंड्री के लिए जा सकती थी। हमें उन पर भरोसा दिखाना होगा, विश्वास रखिए आज नहीं तो कल… वो शानदार फॉर्म में लौटेंगे।”

पूर्व क्रिकेटर ने आगे कहा कि, ‘किसी भी खिलाड़ी के लिए सबसे बड़ा जो मोटिवेशन होता है, वो टीम के लिए मैच जीतना होता है, खासकर जब आप अपने देश के लिए खेल रहे होते हैं। उसने कई सालों से भारत के लिए शानदार काम किया है और भारत को कई मैच जिताए हैं।

मुझे लगता है कि वो इस बात को समझते हैं, हम अभी टूर्नामेंट के शुरुआती दौर में हैं, अभी सुपर-8 के मैच खेले जाने हैं, फिर सेमीफाइनल और फाइनल… उसे बस खुद पर भरोसा बनाए रखने की जरूरत है, जो मुझे लगता है कि उसको खुदपर काफी ज्यादा है।’

আরো ताजा खबर

SM Trends: 12 अगस्त के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

SM Trends (Image Credit- Twitter X) भारत और श्रीलंका के बीच 15 अगस्त से दो मैचों की टेस्ट सीरीज की शुरुआत होने जा रही है। यह टेस्ट मैच गाले इंटरनेशनल...

श्रीलंका को सिर्फ इस भारतीय से है खतरा, टेस्ट सीरीज शुरू होने से पहले Farveez Maharoof ने टीम को चेताया

SL vs IND: Farveez Maharoof Warns Sri Lanka of Rishabh Pant Threat Ahead of Galle Test (image via X) SL vs IND: श्रीलंका के पूर्व तेज गेंदबाज फरवीज महरूफ (Farveez...

SL vs IND 2026: पूर्व भारतीय ने Sarfaraz Khan को श्रीलंका के खिलाफ पहले टेस्ट में खिलाने की वकालत की 

Sarfaraz Khan (Image Credit- Twitter X) श्रीलंका और भारत के बीच 15 अगस्त से दो मैचों की टेस्ट सीरीज की शुरुआत होने जा रही है। पहला टेस्ट मैच गाले इंटरनेशनल...

टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा ‘डबल सेंचुरी’ लगाने वाले टॉप-5 दिग्गज खिलाड़ी, देखें बल्लेबाजों की सूची

Ranking the 5 Cricketers with the Most Test Double Hundreds (image via getty) most double hundreds in test cricket: भारतीय क्रिकेट टीम 15 अगस्त से श्रीलंका के खिलाफ 2 मैचों...