
Srilanka Cricket Team (Image Credit- Twitter X)
श्रीलंका को अब इंग्लैंड के खिलाफ तीन मैच की टेस्ट सीरीज खेलनी है जिसकी शुरुआत 21 अगस्त से मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रैफर्ड में हो रही है। दोनों ही टीमें आगामी टेस्ट सीरीज को अपने नाम जरुर करना चाहेगी।
बता दें, 2016 के बाद पहली बार श्रीलंका टीम इंग्लैंड का टेस्ट दौरा कर रही है। यह सीरीज 21 अगस्त से शुरू होगी और इसका अंतिम मैच 10 सितंबर को खेला जाएगा। दोनों टीमों के बीच दूसरा टेस्ट लॉर्ड्स में होगा जबकि तीसरा और अंतिम मैच किया ओवल में खेला जाएगा।
आज हम आपको बताते हैं तीन मुख्य कारण आखिर क्यों श्रीलंका टीम इंग्लैंड के खिलाफ आगामी तीन मैच की टेस्ट सीरीज को अपने नाम कर सकती है।
1- श्रीलंका खिलाड़ियों के लिए परिस्थिति उनके पक्ष में होगी
Srilanka Cricket Team (Image Credit- Twitter X)
इस दौरे का समय काफी हद तक श्रीलंका के पक्ष में रहेगा। दरअसल इंग्लैंड में इस समय जो मौसम है वैसा ही श्रीलंका में रहता है। गर्मी के अंत में इंग्लैंड में स्पिनर्स को काफी मदद मिलती है और साथ ही बल्लेबाज भी सेट होने के बाद काफी महत्वपूर्ण पारी खेल सकते हैं। आगामी टेस्ट सीरीज के लिए श्रीलंका टीम के पास बेहतरीन स्पिनर्स और अनुभवी बल्लेबाज है।
अगर श्रीलंका के स्पिनर्स को यहां मदद मिल जाती है तो वो इंग्लैंड के बल्लेबाजों के ऊपर काफी हावी हो सकते हैं। यही वजह है कि श्रीलंका यहां काफी घातक साबित हो सकता है।
2- टीम में कई अनुभवी खिलाड़ी है और साथ ही कोचिंग का ग्रुप भी नया है
Angelo Mathews. (Photo Source: Twitter)
श्रीलंका टीम की बात की जाए तो इसमें कई अनुभवी खिलाड़ी मौजूद हैं। आगामी टेस्ट सीरीज में दिनेश चंडीमल, एंजेलो मैथ्यूज और Dimuth Karunarathane को खेलते हुए देखा जाएगा। एंजेलो मैथ्यूज का प्रदर्शन पिछले कुछ समय से घरेलू क्रिकेट में काफी अच्छा रहा है। यही नहीं इन तीनों ही खिलाड़ियों के पास लंबी पारी खेलने का काफी अच्छा अनुभव है।
आगामी दौरे के लिए श्रीलंका टीम का बल्लेबाजी कोच इंग्लैंड के पूर्व खिलाड़ी इयान बेल को नियुक्त किया गया है। इयान बेल को इंग्लैंड की परिस्थिति के बारे में काफी अच्छी तरह से पता है और वो श्रीलंका टीम के खिलाड़ियों को महत्वपूर्ण सलाह दे सकते हैं।
3- इंग्लैंड के कुछ खिलाड़ी चोटिल है और ओली पोप को टीम का कप्तान नियुक्त किया गया है
Ollie Pope (Photo Source: X/Twitter)
इंग्लैंड टेस्ट टीम के कप्तान बेन स्टोक्स चोटिल होने की वजह से आगामी टेस्ट सीरीज में नहीं खेल रहे हैं और उनकी जगह युवा खिलाड़ी ओली पोप को टीम का कप्तान नियुक्त किया गया है। ओली पोप पहली बार अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में इंग्लैंड टेस्ट टीम की कप्तानी करते हुए नजर आएंगे।
सिर्फ बेन स्टोक्स ही नहीं टीम के बेहतरीन सलामी बल्लेबाज Zak Crawley भी चोटिल होने की वजह से आगामी टेस्ट सीरीज में भाग नहीं लेंगे। श्रीलंका को इसका फायदा अच्छी तरह से उठाना बेहद जरूरी है। ओली पोप के ऊपर टीम की कप्तानी का दबाव जरूर होगा और श्रीलंका को इसी का फायदा उठाना होगा।
SM Trends: 30 जुलाई के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल
दलीप ट्रॉफी 2026: क्या 23 अगस्त से शुरू हो रहे टूर्नामेंट में खेलेंगे विराट कोहली और रोहित शर्मा? यहां जानें
स्टीफन फ्लेमिंग इंग्लैंड के टेस्ट कोच के तौर पर ब्रेंडन मैकुलम की जगह लेने को तैयार
सितंबर में भारत की मेजबानी कर सकता है बांग्लादेश, BCB प्रेसिडेंट तमीम इकबाल की बीसीसीआई से बातचीत जारी 

