Skip to main content

ताजा खबर

तीन खिलाड़ी जो चैंपियंस ट्रॉफी 2025 की ऑस्ट्रेलिया टीम में मार्कस स्टोइनिस की जगह ले सकते हैं

आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 से पहले ऑस्ट्रेलिया टीम के अनुभवी ऑलराउंडर मार्कस स्टोइनिस ने वनडे क्रिकेट से संन्यास लेकर सबको आश्चर्यचकित कर दिया है। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने आज यानी 6 फरवरी को इस बात की पुष्टि की है कि मार्कस स्टोइनिस अब सिर्फ टी20 क्रिकेट पर ही फोकस करना चाहते हैं और यही वजह है कि उन्होंने वनडे क्रिकेट से संन्यास ले लिया है।

मार्कस स्टोइनिस का प्रदर्शन अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में हमेशा ही काफी अच्छा रहा है। यही नहीं इस शानदार खिलाड़ी को आगामी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 की ऑस्ट्रेलिया टीम में भी शामिल किया गया था। हालांकि अब यह देखना बेहद जरूरी होगा कि कौन मार्कस स्टोइनिस की जगह ऑस्ट्रेलिया टीम में शामिल किया जाता है? इसी के साथ आज हम आपको बताते हैं ऐसे तीन खिलाड़ियों के बारे में जिन्हें मार्कस स्टोइनिस की जगह ऑस्ट्रेलिया टीम में शामिल किया जा सकता है।

1- कूपर कोनोली

तीन खिलाड़ी जो चैंपियंस ट्रॉफी 2025 की ऑस्ट्रेलिया टीम में मार्कस स्टोइनिस की जगह ले सकते हैं

Cooper Connolly. (Photo by Matthew Lewis-ICC/ICC via Getty Images)

कूपर कोनोली ने घरेलू क्रिकेट और अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सिर्फ बल्ले से ही नहीं बल्कि गेंदबाजी से भी शानदार प्रदर्शन किया है। कूपर कोनोली काफी युवा खिलाड़ी है लेकिन ऑस्ट्रेलिया के लिए वो काफी महत्वपूर्ण साबित हो सकते हैं।

बिग बैश लीग के इस सीजन में कूपर कोनोली ने पर्थ स्कॉरचर्स की ओर से खेलते हुए 50.14 के औसत और 131.46 के स्ट्राइक रेट से 351 रन बनाए थे। बेहतरीन खिलाड़ी पर्थ स्कॉरचर्स के सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी थे और उन्होंने प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट अवार्ड भी अपने नाम किया था। कूपर कोनोली ने श्रीलंका के खिलाफ खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच में अपना टेस्ट डेब्यू भी कर लिया है।

2- ब्यू वेबस्टेर

तीन खिलाड़ी जो चैंपियंस ट्रॉफी 2025 की ऑस्ट्रेलिया टीम में मार्कस स्टोइनिस की जगह ले सकते हैं

Beau Webster (Photo Source X)

ऑस्ट्रेलिया की चैंपियंस ट्रॉफी 2025 टीम में ब्यू वेबस्टेर को स्टोइनिस की जगह शामिल किया जा सकता है। ब्यू वेबस्टेर सिर्फ बल्लेबाजी से ही नहीं बल्कि गेंदबाजी से भी शानदार प्रदर्शन करते हुए नजर आ सकते हैं। इंडिया के खिलाफ खेले गए सिडनी टेस्ट मैच में ब्यू वेबस्टेर ने अपना अंतरराष्ट्रीय टेस्ट डेब्यू किया था। उन्होंने इस मैच में 39 रन की बहुमूल्य पारी खेली थी।

बिग बैश लीग 2024-25 में ब्यू वेबस्टेर ने मेलबर्न स्टार्स की ओर से जबरदस्त बल्लेबाजी और गेंदबाजी की थी। उन्होंने 31.35 के औसत और 77 के स्ट्राइक रेट से लिस्ट A क्रिकेट में 1317 रन बनाए हैं।

3- टिम डेविड

तीन खिलाड़ी जो चैंपियंस ट्रॉफी 2025 की ऑस्ट्रेलिया टीम में मार्कस स्टोइनिस की जगह ले सकते हैं

tim david (Image Source: Twitter)

टिम डेविड ने बहुत ही कम समय में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अपनी पहचान बनाई है। टिम डेविड आक्रामक बल्लेबाजों में से एक है। उन्होंने बिग बैश लीग के इस सीजन में 9 पारी में 42.33 के औसत और 177.62 के स्ट्राइक रेट से 254 रन बनाए थे।

टिम डेविड पार्ट टाइम गेंदबाज है और वो गेंदबाजी से भी अपनी छाप छोड़ सकते हैं। टिम डेविड मार्कस स्टोइनिस के सबसे सही विकल्प है।

আরো ताजा खबर

NZ vs IND 2026, 5th T20I: न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर फील्डिंग चुनी, वरुण चक्रवर्ती को मिली टीम में जगह; देखें प्लेइंग XI

NZ vs IND 2026, 5th T20I: New Zealand opted to bowl first (image via X) 5 मैचों की टी20आई सीरीज के पांचवे टी20आई मैच में न्यूजीलैंड के कप्तान मिचेल सैंटनर...

‘यह शर्मनाक है’ – केप टाउन टेस्ट में हार के बाद पैट कमिंस की टीम पर बरसे डेविड वॉर्नर

David Warner Slams Australia’s Batting After Series Defeat to South Africa (image via getty) David Warner slams Australia: केपटाउन के न्यूलैंड्स में सीरीज के निर्णायक तीसरे टेस्ट मैच में दक्षिण...

‘RCB के साथी खिलाड़ी विराट कोहली के खिलाफ खेलना मजेदार रहेगा’ वनडे सीरीज से पहले जैकब डफी ने दिया बड़ा बयान

Jacob Duffy and Virat Kohli (Image Credit- Twitter X) न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज जैकब डफी, दिग्गज भारतीय बल्लेबाज विराट कोहली (Virat Kohli) के खिलाफ खेलने के लिए काफी...

“अभिषेक शर्मा में है टीम इंडिया की कप्तानी करने का दम” – युवराज सिंह ने खुलकर किया समर्थन

Yuvraj Singh Backs Abhishek Sharma for India Captaincy (image via X) पूर्व भारतीय ऑलराउंडर और 2011 विश्व कप के हीरो युवराज सिंह ने युवा बल्लेबाज अभिषेक शर्मा का पुरजोर समर्थन...