Skip to main content

ताजा खबर

ट्विटर प्रतिक्रियाएं: हैरी ब्रूक के शतक के बाद इंग्लैंड मजबूत स्थिति में, तो न्यूजीलैंड का बल्लेबाजी क्रम बिखरा 

ट्विटर प्रतिक्रियाएं हैरी ब्रूक के शतक के बाद इंग्लैंड मजबूत स्थिति में तो न्यूजीलैंड का बल्लेबाजी क्रम बिखरा

New Zealand vs England, 2nd Test (Image Credit- Twitter X)

इंग्लैंड क्रिकेट टीम इस समय तीन मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए न्यूजीलैंड दौरे पर है। तो वहीं आज 6 दिसंबर, शुक्रवार से दूसरा टेस्ट मैच न्यूजीलैंड और इंग्लैंड के बीच वेलिंगटन के बासिन रिजर्व मैदान पर शुरू हो चुका है। पहले दिन के खेल के बाद इंग्लैंड मजबूत, तो न्यूजीलैंड कमजोर स्थिति में नजर आ रही है।

दिन के खेल के बारे में आपको बताएं तो मेजबान न्यूजीलैंड ने टाॅस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया। इसके बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए इंग्लैंड ने पहली पारी में 54.4 ओवर में 280 रनों पर अपने सारे विकेट गंवा दिए।

इंग्लिश टीम के लिए युवा हैरी ब्रूक ने करियर का 8वां शतक लगाते हुए 115 गेंदों में 123 रनों की बेहतरीन पारी खेली, तो उन्हें विकेटकीपर ओली पोप (66) से भी अच्छा साथ मिला। दोनों के बीच पांचवें विकेट के लिए 174 रनों की साझेदारी भी देखने को मिली। इसके अलावा इंग्लैंड के लिए सलामी बल्लेबाज जैक क्राॅली 17, जैकब बैथल 16 और क्रिस वोक्स 18 रन की ही पारी खेल पाए।

तो वहीं कीवी टीम की पहली पारी में गेंदबाजी की बात की जाए तो मेजबान टीम के लिए स्पिनर नाथन स्मिथ ने सर्वाधिक 4 विकेट हासिल किए। इसके अलााव विलियम ओरूर्क को 3 और मैट हेनरी को 2 सफलता मिली।

हालांकि, इसके बाद बल्लेबाजी करने उतरी न्यूजीलैंड की पहली पारी की कुछ शानदार शुरुआत नहीं हुई। टीम ने पहले दिन का खेल खत्म होने तक महज 86 रनों के कुल स्कोर पर अपने 5 विकेट गंवा दिए। स्टंप के समय विलियम ओरूर्क (0) और विकेटकीपर टाॅम ब्लडेंल 7* रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं।

कीवी टीम के लिए टाॅम लाथम 17, डेवाॅन काॅन्वे 11, केन विलियमसन 37, रचिन रविंद्र 3 और डेरिल मिचेल 6 रन बनाकर आउट हो चुके हैं। तो वहीं इंग्लैंड के लिए अभी तक ब्रायडन कर्स को 2 और क्रिस वोक्स, गस एटकिंसन व बेन स्टोक्स को 1-1 सफलता मिली है।

देखें पहले दिन के खेल के बाद फैंस ने किस प्रकार दी प्रतिक्रियाएं

আরো ताजा खबर

भारत-जापान ऐतिहासिक टी20 मैच से जापान में क्रिकेट को बढ़ावा मिलने की उम्मीद

India vs Japan T20I (Image Credit- Twitter X) भारत और जापान के बीच 22 सितंबर को होने वाला टी20 इंटरनेशनल मुकाबला जापानी क्रिकेट के लिए बेहद खास है। यह दोनों...

WI vs IND 2026: वेस्टइंडीज के खिलाफ ये भारत की मुख्य टीम नहीं है – इरफान पठान

Irfan Pathan and indian team (Image credit Twitter – X) वेस्टइंडीज के खिलाफ 27 सितंबर से शुरू होने वाली तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए, बीसीसीआई ने इस हफ्ते...

वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले टाॅप-5 बल्लेबाज, नंबर 1 पर किंग कोहली मौजूद 

IND vs WI (Image Credit- Twitter X) Top 5 Players With Most ODI Centuries Against West Indies: हाल में ही वेस्टइंडीज ने भारतीय दौरे के लिए व्हाइट बाॅल टीमों का...

Asian Games 2026 में अलग जर्सी क्यों पहन रही है भारतीय क्रिकेट टीम? जान लीजिए वजह

Indian cricket team (Image credit Twitter – X) एशियन गेम्स 2026 में भारतीय पुरुष और महिला क्रिकेट टीम के खिलाड़ी अपनी नियमित टीम इंडिया वाली जर्सी में नजर नहीं आ...