Skip to main content

ताजा खबर

ट्रैविस ‘Head’ache’ करियर के बेस्ट फॉर्म में हैं, उनका रोकना मुश्किल”- पूर्व भारतीय हेड कोच का बड़ा बयान

ट्रैविस ‘Head’ache’ करियर के बेस्ट फॉर्म में हैं, उनका रोकना मुश्किल”- पूर्व भारतीय हेड कोच का बड़ा बयान
Travis Head (Photo Source: Getty Images)

जारी बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में ट्रैविस हेड एकमात्र ऐसे ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज हैं जिन्होंने भारतीय गेंदबाजों को लगातार चुनौती दी है। यह पहली बार नहीं है जब उनकी बल्लेबाजी ने भारत को परेशान किया है, उन्होंने पिछले साल आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल और वनडे वर्ल्ड कप फाइनल के दौरान भारत की हार में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।

सीरीज की अपनी पहली पारी में 11 रन पर आउट होने के बाद हेड ने अपने अगले तीन मैचों में 89, 140 और 152 रन बनाए हैं। उन्होंने गुलाबी गेंद के टेस्ट में अहम भूमिका निभाई थी जिसमें ऑस्ट्रेलिया ने 10 विकेट से जीत दर्ज कर 1-1 से बराबरी हासिल की थी। पूर्व भारतीय क्रिकेटर रवि शास्त्री ने मजाकिया अंदाज में हेड को लेकर कहा कि मेहमान टीम इस ‘सिरदर्द’ के लिए दवा ढूंढना चाहेगी।

Travis Head को लेकर Ravi Shastri ने दिया बड़ा बयान

ICC रिव्यू शो में रवि शास्त्री ने कहा, ‘‘मुझे लगता है कि वह (हेड) बहुत स्मार्ट है। मैंने उन्हें तीन साल पहले देखा था लेकिन अब लगता है कि उनमें काफी सुधार हुआ है। विशेष रूप से वह जिस तरह ‘शॉर्ट बॉल’ को खेलते हैं। वह इसे छोड़ने के लिए तैयार रहते हैं। उन्होंने कई बार इसे अच्छी तरह छोड़ना भी सीख लिया है।’’

पूर्व भारतीय कोच ने कहा कि गेंद की ‘लाइन एवं लेंथ’ को जल्दी से परखने की क्षमता हेड को सही स्ट्रोक खेलने का समय देती है। शास्त्री ने कहा, ‘‘ऐसा नहीं है कि हमेशा शॉर्ट गेंद पर बड़ा शॉट लगाना होता है। वह या तो इसे छोड़ने या बड़े शॉट लगाने के लिए तैयार रहते हैं। और अगर गेंद मिडिल या ऑफ स्टंप है, तो वह इसे स्क्वायर के सामने भी मारते हैं।”

शास्त्री ने हल्के-फुल्के अंदाज में कहा कि भारत ट्रैविस नामक ‘सरदर्द’ के लिए मरहम की तलाश कर रहा है। शास्त्री ने कहा, ‘‘उनका नया उपनाम ट्रैविस ‘हेड’‘एक’ (इंग्लिश में सरदर्द) है।” उन्होंने कहा कि, ‘‘वे भारत में उनके लिए मरहम की तलाश कर रहे हैं। पैर की समस्याओं, टखने की समस्याओं (और) यहां तक ​​कि सिरदर्द के लिए वे मरहम की तलाश कर रहे हैं। वह इसके लिए आदर्श है।

আরো ताजा खबर

क्रिकेट नेपाल के कंधो पर बड़ी जिम्मेदारी! 4 दिसंबर से काठमांडू में सजेगा ICC वर्ल्ड कप क्वालीफायर प्लेऑफ का मंच

Nepal confirmed as host for 8-team ICC ODI World Cup Qualifier Playoff in December (Image credit Twitter – X) अगले साल होने वाले 2027 वनडे वर्ल्ड कप की तैयारियां तेज...

BAN vs WI: हसन महमूद ने सिलहट में 6 विकेट चटकाकर रचा इतिहास! नेथन लायन के इस एलीट क्लब में हुए शामिल

BAN vs WI: Hasan Mahmud Matches Nathan Lyon Rare Test Feat With Sylhet Six-For (Image credit Twitter – X) बांग्लादेश के तेज गेंदबाज हसन महमूद ने टेस्ट क्रिकेट में शानदार...

SMAT 2026: 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी बने बिहार के कप्तान! शुरुआती दो मैचों में संभालेंगे कमान

Vaibhav Sooryavanshi named captain of Bihar in SMAT 2026 (Image credit Twitter – X) भारतीय क्रिकेट के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी को एक और बड़ी जिम्मेदारी मिली है। बिहार क्रिकेट...

घरेलू क्रिकेट में फ्लॉप रहे बाबर आजम, आउट होने के बाद गुस्से में जमीन पर दे मारा बल्ला; देखें वायरल वीडियो

WATCH: Frustrated Babar Azam Smashes Bat After Falling for 42 in Quaid-e-Azam Trophy (image via X) शुक्रवार, 6 नवंबर को पाकिस्तान के स्टार बल्लेबाज बाबर आजम के लिए डोमेस्टिक फर्स्ट-क्लास...