Skip to main content

ताजा खबर

टेस्ट सीरीज से पहले Team India को लेकर आई बड़ी अपडेट, जल्द ही खत्म होने वाला है फैन्स का Wait

टेस्ट सीरीज से पहले Team India को लेकर आई बड़ी अपडेट जल्द ही खत्म होने वाला है फैन्स का Wait

India vs England, 5th Test (Image Credit- Twitter X)

लंका दौरे के बाद Team India के खिलाड़ियों को काफी लंबा ब्रेक मिला है, वहीं अब कुछ दिनों बाद ही ये ब्रेक खत्म हो जाएगा। जिसके तहत रोहित शर्मा की कप्तानी में भारतीय टीम टेस्ट सीरीज खेलने उतेगी, वहीं ये टेस्ट सीरीज इस बार बांग्लादेश के खिलाफ होगी। भारतीय टीम काफी लंबे समय बाद टेस्ट क्रिकेट खेल रही है, इससे पहले टीम ने साल 2024 के शुरूआत में इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज खेली थी और अपने नाम की थी।

कब होगा Team India टीम का ऐलान?

वहीं बांग्लादेश के खिलाफ होने वाले टेस्ट सीरीज से पहले, Team India के कई खिलाड़ी घरेलू क्रिकेट में कड़ी मेहनत करते हुए नजर आएंगे। जहां ये खिलाड़ी 5 सितम्बर से Duleep Trophy खेलने उतरेंगे, वहीं Duleep Trophy के पहले राउंड के बाद इस टेस्ट सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान होगा। इस Duleep Trophy में शुभमन गिल, मयंक अग्रवाल, रियान पराग, ध्रुव जुरेल और केएल राहुल सहित कई स्टार खिलाड़ी खेल रहे हैं, वहीं चोटिल ईशान किशन  की जगह पहला मैच संजू खेल सकते हैं।

Team India को लेकर आई एक बड़ी अपडेट

*19 सितम्बर से टीम इंडिया और बांग्लादेश के बीच शुरू होगी 2 टेस्ट मैचों की सीरीज।
*कुछ रिपोर्ट्स के अनुसार 12 तारीख से टीम इंडिया Chepauk में शुरू करेगी ट्रेनिंग।
*वहीं 15 सितम्बर से बांग्लादेश की टीम भी इस मैदान पर शुरू करेगी अपना अभ्यास।
*पहले टेस्ट 19 तारीख से चेन्नई में खेला जाएगा, तो दूसरा 27 तारीख से कानपुर में होगा।

एक नजर Team India से जुड़े इस ट्वीट पर

बांग्लादेश की टीम उत्साह से लबरेज है

दूसरी ओर टीम इंडिया 2 टेस्ट मैचों की सीरीज में बांग्लादेश टीम को हल्के में लेने की गलती नहीं करेगी, ऐसे में इस टीम के खिलाफ रोहित की सेना खास प्लान तैयार करेगी। इस समय बांग्लादेश का हर एक खिलाड़ी उत्साह से लबरेज हैं, जहां इस टीम ने हाल ही में 2 टेस्ट मैचों की सीरीज में पाकिस्तान का सूपड़ा साफ किया था और 2-0 से सीरीज अपने नाम की थी। तो दूसरी ओर इस समय सोशल मीडिया पर पाकिस्तान टीम को बुरी तरह Troll किया जा रहा है।

टेस्ट सीरीज के बाद ये तस्वीर हुई वायरल

View this post on Instagram

 

View this post on Instagram

 

A post shared by CricTracker (@crictracker)

A post shared by CricTracker (@crictracker)

আরো ताजा खबर

SMAT 2026: दिल्ली ने की स्क्वाॅड की घोषणा, हर्षित राणा और मयंक यादव को मिली जगह

Harshit Rana and Mayank Yadav (Image Credit- Twitter X) दिल्ली एवं जिला क्रिकेट संघ (DDCA) ने आगामी घरेलू टी20 टूर्नामेंट, सैयद मुश्ताक अली ट्राॅफी के लिए 16 सदस्यीय टीम की...

‘मुंबई इंडियंस हार्दिक पांड्या को ज्यादा मिस नहीं करेगी’ पूर्व भारतीय ने किया बड़ा दावा

Hardik Pandya (Image Credit- Twitter X) इन दिनों आईपीएल क्रिकेट जगत में मुंबई इंडियंस के कप्तान व अनुभवी ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) की ट्रेड की खबरों ने जोर पकड़ा...

IPL 2027 Trade: गुजरात टाइटन्स छोड़ दिल्ली कैपिटल्स की जर्सी पहनेंगे प्रसिद्ध कृष्णा? रिपोर्ट्स में हुआ बड़ा खुलासा!

Gujarat Titans Pacer Prasidh Krishna Likely to Join Delhi Capitals for IPL 2027: Reports (image via getty) आईपीएल 2027 सीजन से पहले, गुजरात टाइटंस के स्टार तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा...

IPL 2027: 3 बड़े कारण, क्यों अर्शदीप सिंह की MI में एंट्री दिला सकती है इस टीम को छठी ट्रॉफी!

3 reasons why Arshdeep Singh joining Mumbai Indians could help them win IPL 2027 (Image Credit- Twitter X) मुंबई इंडियंस के लिए पिछले दो आईपीएल सीजन काफी मुश्किल रहे; आईपीएल...