Skip to main content

ताजा खबर

टेस्ट प्रारूप से अलग ही लगाव है Team India के खिलाड़ियों को, सभी ने रेड बॉल क्रिकेट को बताया बेस्ट

Team India (Image Credit-Instagram)

काफी समय से Team India 22 गज पर लगातार शानदार प्रदर्शन कर रही है, वाइट बॉल क्रिकेट के अलावा टेस्ट में भी रोहित की टीम बेस्ट देने में लगी है। इस बीच टीम के सोशल मीडिया पर एक खास वीडियो शेयर किया गया है, जिसे में टीम के खिलाड़ियों ने टेस्ट क्रिकेट को लेकर बात की है और इस प्रारूप को अपने दिल के सबसे करीब बताया है।

टेस्ट क्रिकेट Team India के खिलाड़ियों का पहला प्यार है

Team India के सोशल मीडिया पर पोस्ट हुए नए वीडियो में खिलाड़ियों ने टेस्ट क्रिकेट को बात लेकर की, इस दौरान सिराज ने कहा कि- टेस्ट क्रिकेट मेरे लिए Respect है और टेस्ट क्रिकेट में नए गेंद डालने की एक अलग ही Feeling रहती है। कुलदीप यादव ने कहा कि टेस्ट क्रिकेट में आपको Temperament और Patience रखना आना चाहिए, मुझे टेस्ट क्रिकेट पंसद है और इसमें SKILL दिखाने का मौका मिलता है। अश्विन ने कहा कि टेस्ट क्रिकेट में एक्साइटमेंट रहता है, साथ ही टेस्ट क्रिकेट आपको बेहतर बनाता है बतौर खिलाड़ी और टेस्ट क्रिकेट लाइफ की तरह है। जडेजा ने कहा कि टेस्ट क्रिकेट में 5 दिन उसी ऊर्जा के साथ खेलना होता है।

आज के दिन Team India के फैन्स को लगी निराशा हाथ

*बेंगलुरु में जारी बारिश के कारण Team India के फैन्स को आज निराशा लगी हाथ।
*टीम इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच टेस्ट सीरीज के पहले मैच का पहला दिन हुआ रद्द।
*बारिश के कारण नहीं हुआ टॉस, वहीं आगे के दिनों में भी हैं बारिश के पूरे आसार।
*बेंगलुरु के अलावा इस टेस्ट सीरीज के बाकी के 2 मैच पुणे और मुंबई में खेले जाएंगे।

Team India के खिलाड़ियों ने इस वीडियो में की टेस्ट क्रिकेट को लेकर बात

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Team India (@indiancricketteam)

आपको पसंद नहीं आएगी मैदान की ये तस्वीर

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Team India (@indiancricketteam)

सबसे बड़ी चुनौती ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होगी

टीम इंडिया ने अपने घरेलू मैदानों में बांग्लादेश को टेस्ट सीरीज में 2-0 से हराया है, वहीं न्यूजीलैंड के खिलाफ भी तीनों टेस्ट मैच भारत में ही होने हैं। लेकिन रोहित की सेना का असली टेस्ट तो ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होगा, जब भारतीय टीम बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी खेलने के लिए ऑस्ट्रेलिया का दौरा करेगी और इस सीरीज में कुल 5 टेस्ट मैच होंगे। साथ ही कोच गंभीर एक बड़ा बयान भी दे चुके हैं, उनके अनुसार टीम इंडिया में वो खिलाड़ी भी हैं जो टेस्ट क्रिकेट में एक दिन में 400 रन बना सकते हैं, साथ ही वो खिलाड़ी भी हैं जो 2 दिन बल्लेबाजी कर टेस्ट सीरीज ड्रॉ करवा सकते हैं।

আরো ताजा खबर

RR vs LSG: टॉस जीतकर RR ने पहले बॉलिंग चुनी, RR ने किए 3 बदलाव; देखें दोनों टीमों की प्लेइंग XI

IPL 2026, RR vs LSG: RR opted to bowl first (image via JioHotstar) आईपीएल 2026 के 64वें मैच में, जो राजस्थान रॉयल्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच खेला जा...

IND vs AFG 2026: रवींद्र जडेजा को दोनों स्क्वाड से क्यों किया गया बाहर? अजीत अगरकर ने दिया बड़ा अपडेट!

IND vs AFG: Ravindra Jadeja (image via getty) मंगलवार (19 मई) को गुवाहाटी में हुई भारत की चयन समिति की बैठक में, अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाले एकमात्र टेस्ट और...

IPL 2026, RR vs LSG: राजस्थान राॅयल्स के खिलाफ क्यों नहीं खेल रहे हैं एडेन मार्करम? यहां जानें 

Aiden Markram (Image Credit- Twitter X) राजस्थान राॅयल्स ने जारी आईपीएल 2026 के मैच नंबर 64 में लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ टाॅस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया है।...

विराट कोहली ने सभी फाॅर्मेट में अपने सबसे मुश्किल गेंदबाजों का खुलासा किया, लिस्ट में 2 इंग्लिश गेंदबाज

Virat Kohli (Image Credit- Twitter X) पूर्व भारतीय कप्तान व अनुभवी बल्लेबाज विराट कोहली (Virat Kohli) ने हाल में ही सभी फाॅर्मेट में सामना किए गए सबसे मुश्किल गेंदबाजों का...