Skip to main content

ताजा खबर

टेस्ट डेब्यू की खबरों के बीच, Nitish Kumar Reddy का जोश काफी ज्यादा ही High है

Nitish Kumar Reddy (Image Credit- Instagram)

BGT के लिए पहली बार भारत की टेस्ट टीम में Nitish Kumar Reddy का चयन हुआ है, ऐसे में उनके चयन से टीम इंडिया का हर फैन काफी ज्यादा खुश है। दूसरी ओर ये खिलाड़ी खुद भी ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ उनकी धरती पर खेलने को लेकर बेकरार है, जिसका नजारा रेड्डी के इंस्टा पोस्ट पर देखने को मिला है।

कुछ रिपोर्ट्स आई है Nitish Kumar Reddy को लेकर

टीम इंडिया और ऑस्ट्रेलिया के बीच BGT का पहला टेस्ट मैच 22 तारीख से शुरू होगा, लेकिन उससे पहले Nitish Kumar Reddy को लेकर कुछ रिपोर्ट्स सामने आई है। इन रिपोर्ट्स के मुताबिक रेड्डी BGT के पहले टेस्ट मैच के लिए अंतिम 11 में चुने जा सकते हैं, ये खिलाड़ी बल्लेबाजी के साथ-साथ गेंदबाजी भी कर लेता है और इसी के चलते रेड्डी का टेस्ट डेब्यू हो सकता है। वहीं चोट के कारण शुभमन गिल पहले टेस्ट से बाहर हो गए हैं और कप्तान रोहित भी पहले टेस्ट मैच नहीं खेलेंगे।

Nitish Kumar Reddy का जोश 7वें आसमान पर है इस समय

*टेस्ट डेब्यू करने की खबरों के बीच Nitish Kumar Reddy ने खास तस्वीरें की शेयर।
*इन नई तस्वीरों में रेड्डी टीम इंडिया की टेस्ट जर्सी में पोज देते हुए दिख रहे हैं।
*फोटोशूट के दौरान काफी ज्यादा ही जोश में नजर आया ये ऑलराउंडर खिलाड़ी।
*वहीं कैप्शन के जरिए रेड्डी ने बताया कि वो टेस्ट क्रिकेट खेलने के लिए कितने उत्साहित हैं।

आपको भी पसंद आएगी Nitish Kumar Reddy की तस्वीरें

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Nitish (@nitish_kumar_reddy_7)

ऑस्ट्रेलिया में पूरी मौज काटी है इस खिलाड़ी ने

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Nitish (@nitish_kumar_reddy_7)

टी20 डेब्यू हो चुका है रेड्डी का टीम इंडिया से

दूसरी ओर इस खिलाड़ी ने टीम इंडिया से अपना टी20 डेब्यू कर लिया है, उनका ये टी20 डेब्यू हाल ही में बांग्लादेश के खिलाफ हुआ था। ऐसे में ये बल्लेबाज अभी तक भारतीय टीम से 3 टी20 मैच खेल चुका है और इस दौरान ऑलराउंडर ने एक अर्धशतक के अलावा 3 विकेट भी अपने नाम किए हैं। वहीं IPL में वो SRH टीम का हिस्सा हैं, ऐसे में टीम ने मेगा ऑक्शन से पहले रेड्डी को रिटेन किया है और अगले साल भी वो SRH टीम से ऑलराउंड प्रदर्शन करते हुए नजर आने वाले हैं।

আরো ताजा खबर

ENG vs IND: 5वें टी20 मैच भारत ने टाॅस जीतकर किया गेंदबाजी का फैसला, किए 2 बदलाव, देखें दोनों टीमों की प्लेइंग 11

ENG vs IND (Image Credit- Twitter X) इंग्लैंड और भारत के बीच जारी पांच मैचों की टी20 सीरीज का आखिरी व पांचवां मैच साउथम्पटन के द रोज बोल मैदान पर...

मिचेल सैंटनर को जैकब डफी पर बड़ा भरोसा, बोले- ‘अब वही होंगे हमारी गेंदबाजी के लीडर’

Mitchell Santner(Image credit Twitter – X) न्यूजीलैंड के कप्तान मिचेल सैंटनर ने वेस्टइंडीज के खिलाफ होने वाली पांच मैचों की वनडे सीरीज से पहले तेज गेंदबाज जैकब डफी पर पूरा...

ENG vs IND: सीरीज गंवाने के बाद भारतीय खेमे में हलचल, कोचिंग स्टाफ के कई सदस्यों के इस्तीफा देने की खबर: रिपोर्ट्स

Gautam Gambhir (Image credit Twitter – X) आयरलैंड में निराशाजनक प्रदर्शन और इंग्लैंड के खिलाफ भी टी20आई सीरीज हारने के बाद, खबर है कि बीसीसीआई राष्ट्रीय टीम के सपोर्ट स्टाफ...

ना कोहली, ना सचिन: लॉर्ड्स के मैदान पर ये अनोखा कारनामा करने वाली पहली भारतीय बनीं हरमनप्रीत कौर

Harmanpreet Kaur achieves historic all-format milestone at Lord’s (image via getty) शुक्रवार, 10 जुलाई को लॉर्ड्स में इंग्लैंड के खिलाफ खेले गए एकमात्र टेस्ट मैच के पहले दिन, भारतीय महिला...