Skip to main content

ताजा खबर

‘टेस्ट क्रिकेट सब्र का खेल है’ भारत के लिए शानदार डेब्यू के बाद मानव सुथार की प्रतिक्रिया

‘टेस्ट क्रिकेट सब्र का खेल है’ भारत के लिए शानदार डेब्यू के बाद मानव सुथार की प्रतिक्रिया

Manav Suthar (Image credit Twitter – X)

युवा बाएं हाथ के स्पिनर मानव सुथार (Manav Suthar) के लिए भारतीय टीम के लिए टेस्ट डेब्यू किसी सुनहरे सपने से कम नहीं रहा। 23 वर्षीय खिलाड़ी ने अफगानिस्तान के खिलाफ मुल्लांपुर न्यू चंडीगढ़ में खेले गए एकमात्र टेस्ट मैच में कमाल की गेंदबाजी की और पहली पारी में पांच विकेट हाॅल अपने नाम करने के साथ कुल 7 विकेट लिए।

अपने डेब्यू मैच में 5 विकेट लेने वाले वह अमित मिश्रा के बाद दूसरे स्पिनर बने। साथ ही मुकाबले में शानदार प्रदर्शन के लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच का अवाॅर्ड भी दिया गया। तो वहीं, जब मैच के बाद सुथार से उनके खेल को लेकर बात की, तो उन्होंने बताया कि टेस्ट क्रिकेट पूरी तरह सब्र का खेल है।

मानव सुथार की बड़ी प्रतिक्रिया

भारत बनाम अफगानिस्तान के बीच एकमात्र टेस्ट मैच के खत्म होने के बाद, खिलाड़ी ने जियो स्टार के साथ चर्चा करते हुए कहा- “यह एक अद्भुत एहसास है। ऐसा लग रहा है जैसे मैं दुनिया में सबसे ऊपर हूं। जब मैं बैटिंग करने गया, तो कुछ गेंदें खेलने के बाद मुझे धीरे-धीरे अच्छा महसूस हुआ और जब मैंने पहला ओवर डाला, तो मैं उसी लाइन और लेंथ पर बने रहना चाहता था।”

मानव ने आगे कहा- “मैंने अपनी डिलीवरी को थोड़ा पीछे रखने की कोशिश की, लेकिन मुझे समझ आया कि पिच थोड़ी धीमी है, इसलिए मुझे ज़्यादा जोर लगाना पड़ा। [DRS पर] उस पल के जोश में मुझे लगा कि यह बिल्कुल साफ आउट था। एक ही जगह पर बॉलिंग करना जरूरी है। टेस्ट क्रिकेट सब्र का खेल है, इसलिए मुझे उम्मीद है कि मैं अपनी बॉलिंग में निरंतरता बनाए रख सकूंगा।”

खैर, अब इस शानदार प्रदर्शन के बाद मानव सुथार का चयन भारतीय टेस्ट टीम में, श्रीलंका दौरे पर होने वाले टेस्ट मुकाबलों के लिए हो सकता है। फिलहाल, उनकी गेंदबाजी को देखकर लग रहा है कि वह रवींद्र जडेजा का एक बेहतरीन रिप्लेसमेंट साबित हो सकते हैं।

আরো ताजा खबर

SL vs IND 2nd Test, Day 4: बारिश के चलते जल्दी समाप्त हुआ दिन का खेल, श्रीलंका ने बनाई 16 रनों की मामूली बढ़त

SL vs IND (Image Credit- Twitter X) कोलंबो के सिंहली स्पोर्ट्स क्लब (SSC) में श्रीलंका और भारत के बीच जारी दूसरे टेस्ट मैच में आज 26 अगस्त, बुधवार को चौथे...

26 अगस्त, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Evening News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. बड़ी खबर! मौजूदा रैंकिंग के बावजूद राहुल द्रविड़ को उम्मीद है कि भारत WTC फाइनल में पहुंचेगा हाल में ही जियोस्टार के...

SM Trends: 26 अगस्त के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

SM Trends (Image Credit- Twitter X) भारतीय टीम के पूर्व टी20 कप्तान सूर्यकुमार यादव और श्रीलंकाई दिग्गज क्रिकेटर सनथ जयसूर्या की एक वीडियो तेजी से इंटरनेट पर वायरल हो रही...

टेस्ट क्रिकेट में Jasprit Bumrah की बादशाहत खत्म, स्टार्क बने नंबर 1 गेंदबाज 

Mitchell Starc and Jasprit Bumrah (Image Credit- Twitter X) ताजा आईसीसी टेस्ट रैंकिंग जारी होने के बाद भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah) की बादशाहत...