Skip to main content

ताजा खबर

टेस्ट क्रिकेट में बांग्लादेश के खिलाफ नहीं चला है हिटमैन का बल्ला, एक बार फिर हुए फ्लॉप

टेस्ट क्रिकेट में बांग्लादेश के खिलाफ नहीं चला है हिटमैन का बल्ला एक बार फिर हुए फ्लॉप

Rohit Sharma (Photo Source: Getty Images)

Rohit Sharma Record Against Bangladesh: भारत और बांग्लादेश के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला आज से चेन्नई के एम ए चिदम्बरम स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस मैच में टीम इंडिया के टॉप ऑर्डर बल्लेबाजों का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा। कप्तान रोहित शर्मा से लेकर शुभमन गिल और विराट कोहली सभी बल्लेबाज फ्लॉप रहे। टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा का टेस्ट क्रिकेट में बांग्लादेश के खिलाफ फ्लॉप शो जारी रहा।

बांग्लादेश के खिलाफ अभी तक बड़ी पारी नहीं खेल पाए हैं रोहित शर्मा

चेन्नई टेस्ट मैच के पहले दिन रोहित शर्मा छह रन बनाकर आउट हो गए। रोहित शर्मा जब एक रन पर खेल रहे थे, तो उन्हें जीवनदान मिला था, लेकिन इसका वह कुछ ज्यादा फायदा नहीं उठा पाए। रोहित शर्मा बांग्लादेश के खिलाफ चौथा टेस्ट मैच खेल रहे हैं, इस दौरान वह तीन बार छह रनों के स्कोर पर आउट हो चुके हैं, जबकि एक बार उनके बल्ले से 21 रन निकले हैं। बांग्लादेश के खिलाफ रोहित शर्मा ने अब तक टेस्ट में महज 9.75 की औसत से 39 रन बनाए हैं।

हसन महमूद जब अपना दूसरा ओवर फेंकने आए तो दूसरी ही गेंद पर उन्होंने LBW की जोरदार अपील की, ऑनफील्ड अंपायर ने रोहित को नॉटआउट दिया। तभी बांग्लादेशी कप्तान ने DRS लिया। रिप्ले में दिखा कि गेंद स्टंप पर लग रही थी, और थर्ड अंपायर ने अंपायर्स कॉल फैसला दिया। यहां रोहित को जीवनदान तो मिल गया, लेकिन वो इसका फायदा नहीं उठा सके। उसके बाद हसन ने अपने अगले ही ओवर में रोहित को चलता कर दिया।

हसन ने अगले ओवर की पहली ही गेंद पर रोहित को स्लिप में कैच आउट करवा दिया। कप्तान नजमुल शान्तो ने रोहित का स्लिप में आसान सा कैच लपका। भारत ने इस तरह से 14 रनों पर ही अपना पहला विकेट गंवा दिया। हसन महमूद ने भारत को शुरुआत में काफी ज्यादा परेशान किया।

रोहित के बाद उन्होंने शुभमन गिल और विराट कोहली को भी पवेलियन का रास्ता दिखाया। रोहित का कैच स्लिप में गया, जबकि गिल और विराट कोहली दोनों का कैच विकेटकीपर लिटन दास ने पकड़ा। टेस्ट मैच की बात करें तो अभी पहले दिन का लंच ब्रेक हो चुका है। अभी तक हुए 23 ओवर के खेले में भारत 88 रन बना चुका है। क्रीज पर इस वक्त यशस्वी जायसवाल (37*) और ऋषभ पंत (33*) रन बनाकर मौजूद हैं।

আরো ताजा खबर

कुछ ऐसी थी केएल राहुल के साथ एक्टर सुनील शेट्टी की पहली मुलाकात, बाॅलीवुड कलाकार ने खुद बताई मजेदार कहानी 

Suniel Shetty and KL Rahul (Image Credit- Twitter X) बाॅलीवुड अभिनेता सुनील शेट्टी हाल में ही भारतीय क्रिकेट टीम के अनुभवी विकेटकीपर बल्लेबाज केएल राहुल की तारीफ करते हुए नजर...

IPL 2026 में संघर्ष कर रहे संजू को धोनी की सलाह ने दिया था आत्मविश्वास, फिर सैमसन ने ठोका शतक, पढ़ें दिलचस्प कहानी

Sanju Samson MS Dhoni (Image credit Twitter – X) भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन ने खुलासा किया है कि आईपीएल 2026 की शुरुआत उनके लिए बिल्कुल आसान नहीं रही थी।...

वेस्टइंडीज के इस खिलाड़ी ने पाकिस्तान के खिलाफ टेस्ट सीरीज खेलने से किया मना, कोच डैरेन सैमी ने किया बड़ा खुलासा

Alzarri Joseph (Image credit Twitter – X) पाकिस्तान के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज शुरू होने से ठीक पहले वेस्टइंडीज टीम को बड़ा झटका लगा है। तेज गेंदबाज अल्जारी...

IND vs ZIM: 7.30 बजे नहीं बल्कि इतने बजे शुरू होगा भारत बनाम जिम्बाब्वे के बीच होने वाले दूसरा टी20 मैच

IND vs ZIM (Image credit Twitter – X) जिम्बाब्वे के खिलाफ पहला टी20 मुकाबला शानदार अंदाज में जीतने के बाद, अब भारतीय टीम की नजर दूसरे मैच पर है। तीन...