Skip to main content

ताजा खबर

टी20 वर्ल्ड कप 2024: ‘Inspirational Rishabh Pant’: वरुण धवन भी भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज के कमबैक के हो गए हैं बहुत बड़े फैन

Varun Dhawan Insta Story About Rishabh Pant

आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2024 में भारतीय टीम की ओर से ऋषभ पंत ने अभी तक काफी अच्छा प्रदर्शन किया है। विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत ने पाकिस्तान के खिलाफ न्यूयॉर्क स्टेडियम में खेले गए महत्वपूर्ण मैच में 42 रनों की बहुमूल्य पारी खेली थी। उनकी इसी पारी की वजह से भारत ने पाकिस्तान को हराया था।

यही नहीं आयरलैंड के खिलाफ खेले गए मुकाबले में भी ऋषभ पंत ने काफी अच्छी बल्लेबाजी की थी और 36* रनों की धुआंधार पारी खेली थी। बांग्लादेश के खिलाफ खेले गए मैच में बेहतरीन विकेटकीपर बल्लेबाज ने भारत के लिए जबरदस्त अर्धशतक जड़ा था। ऋषभ पंत ने अभी तक इस टूर्नामेंट में काफी अच्छी बल्लेबाजी की है और कई लोगों ने उनकी जमकर प्रशंसा भी की है।

हाल ही में प्रसिद्ध बॉलीवुड अभिनेता वरुण धवन ने ऋषभ पंत के कमबैक को लेकर उनकी जमकर प्रशंसा की। बता दें, साल 2022 के दिसंबर महीने में ऋषभ पंत कार दुर्घटना का शिकार हो गए थे जिसमें उन्हें काफी चोट आई थी। इसके बाद काफी लंबे समय तक ऋषभ पंत ने क्रिकेट से दूरी बना ली थी। ऋषभ पंत का ऑपरेशन सफल रहा और राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी ने उन्हें पूरी तरह से फिट करने में कोई भी कसर नहीं छोड़ी।

पंत ने इंडियन प्रीमियर लीग 2023 में दिल्ली कैपिटल्स की ओर से जबरदस्त बल्लेबाजी की और इसी वजह से उन्हें आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2024 की भारतीय टीम में शामिल किया गया। प्रसिद्ध भारतीय अभिनेता वरुण धवन ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक स्टोरी साझा की है जिसमें उन्होंने ऋषभ पंत की जमकर प्रशंसा की है। वरुण धवन ने ऋषभ पंत की तस्वीर को साझा कर उसके ऊपर लिखा कि, ‘Inspirational ऋषभ पंत, क्या प्रदर्शन रहा है और क्या कमबैक है’

यह रही वरुण धवन की इंस्टाग्राम स्टोरी:

Varun Dhawan Instagram Story

भारत ने अभी तक इस बेहतरीन टूर्नामेंट में दो मैच खेले हैं और दोनों में उन्होंने जीत दर्ज की है। अब टीम को अपना अगला मैच 12 जून को अमेरिका के खिलाफ न्यूयॉर्क स्टेडियम में खेलना है।

भारत के लिए सबसे अच्छी बात यह है कि ऋषभ पंत के अलावा और भी ऐसे कई खिलाड़ी है जो इस समय जबरदस्त फॉर्म में है और आगामी मुकाबलों में भी वो अपनी छाप जरूर छोड़ना चाहेंगे।

আরো ताजा खबर

‘मसल मेमोरी और एंटीसिपेशन’ – भारतीय फील्डिंग कोच ने खोला विराट-रोहित की फील्डिंग का ‘सीक्रेट’

Fielding Coach Subhadeep Ghosh Decodes Kohli’s Catch, Rohit’s Run-Out (image via X) भारत के नए फील्डिंग कोच, सुभादीप घोष (Subhadeep Ghosh) ने उन जरुरी एलिमेंट्स को हाईलाइट किया है, जिनकी...

SM Trends: 6 नवंबर के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जानें, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

SM Trends (Image Credit- Twitter X) अनुभवी बल्लेबाज व पूर्व भारतीय कप्तान विराट कोहली के एक बड़े कटआउट की वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। किंग...

NZ vs IND 2nd ODI, Weather Report: वेलिंगटन में बारिश का अलर्ट, दूसरे वनडे में खलल डाल सकता है खराब मौसम?

NZ vs IND 2nd ODI, Weather Report: Wet Outfield and Showers Threaten Play at Wellington (image via getty) बारिश से प्रभावित पहले वनडे मैच में न्यूजीलैंड को हराने के बाद,...

‘पैट कमिंस का खेलना 50-50 है’: CSK-SRH ट्रेड डील पर पूर्व SRH बल्लेबाज का बड़ा दावा!

Former SRH Batter Tirumalasetti Suman Links CSK–SRH Trade to Pat Cummins Uncertain Availability in IPL 2027 (image via getty) आईपीएल 2027 सीजन से पहले सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपर किंग्स...