Skip to main content

ताजा खबर

टी20 वर्ल्ड कप 2024: ICC ने उठाया बड़ा कदम, भारत के खिलाफ मैच से ठीक पहले पाकिस्तान टीम के होटल को बदला

टी20 वर्ल्ड कप 2024: ICC ने उठाया बड़ा कदम, भारत के खिलाफ मैच से ठीक पहले पाकिस्तान टीम के होटल को बदला

Pakistan Team (Pic Source-X)

आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2024 की शुरुआत हो चुकी है। इस महत्वपूर्ण टूर्नामेंट में अभी तक कई शानदार मैच खेले जा चुके हैं। भारतीय टीम ने 5 जून को खेले गए मैच में आयरलैंड को 8 विकेट से हराया और इस शानदार टूर्नामेंट की अपनी शुरुआत धमाकेदार तरीके से की।

अब भारतीय टीम को पाकिस्तान के खिलाफ 9 जून को न्यूयॉर्क में जबरदस्त मैच खेलना है। हालांकि इस मैच से पहले एक बड़ी रिपोर्ट सामने आ रही है। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद ने भारत के खिलाफ मैच से ठीक पहले पाकिस्तान टीम के होटल को बदल दिया है। इसका मतलब यह है कि बाबर आजम एंड कंपनी को दूसरे होटल में शिफ्ट कर दिया गया है। तमाम लोग इस चीज को लेकर काफी हैरान है कि आखिर क्यों पाकिस्तान टीम के होटल को शिफ्ट किया गया है।

दरअसल आईसीसी ने यह फैसला तब लिया जब पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने उनसे यह शिकायत की कि टीम को आने वाले मुकाबलों के लिए मैदान तक पहुंचने में काफी समय लग रहा है। टीम को होटल से मैदान तक पहुंचने में लगभग 90 मिनट का समय लगा। पीसीबी की इस शिकायत के बाद आईसीसी ने पाकिस्तान टीम को न्यूयॉर्क के एक अन्य होटल में शिफ्ट कर दिया है। अब जिस होटल में पाकिस्तान टीम को ठहराया गया है वो स्टेडियम से सिर्फ 5 मिनट की दूरी पर है।

श्रीलंका ने भी होटल को बदलने की मांग की

श्रीलंका क्रिकेट टीम को भी स्टेडियम से होटल पहुंचने में काफी समय लगा और उन्होंने भी आईसीसी से इस चीज की मांग की है। बता दें, दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ श्रीलंका टीम को हार का सामना करना पड़ा था। टीम को जो होटल दिया गया था वो मैदान से 1 घंटे से ज्यादा की दूरी पर था। उन्होंने दक्षिण अफ्रीका से पहले होटल को बदलने की मांग की थी।

पाकिस्तान टीम की बात की जाए तो उन्हें इस शानदार टूर्नामेंट का अपना पहला मैच आज यानी 6 जून को USA के खिलाफ खेलना है। USA की बात की जाए तो उन्होंने आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2024 के अपने पहले मैच में कनाडा को करारी शिकस्त दी थी। USA का प्रदर्शन कनाडा के खिलाफ काफी अच्छा रहा था। अब टीम आगामी मैच में पाकिस्तान को भी मात देना चाहेगी। वहीं पाकिस्तान भी इस बेहतरीन टूर्नामेंट की अपनी शुरुआत जीत के साथ करना चाहेगी।

আরো ताजा खबर

“Devdutt Padikkal अच्छा विकल्प हैं” – भारत के नंबर-3 को लेकर AB de Villiers का बड़ा बयान

AB de Villiers Backs Devdutt Padikkal Over Sarfaraz Khan for India’s No. 3 Spot (image via X) श्रीलंका के खिलाफ भारत की टेस्ट सीरीज से पहले पैर की उंगली की...

Duleep Trophy: वसीम जाफर से लेकर सुनील गावस्कर तक, टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप-6 बल्लेबाज

Most Runs in Duleep Trophy History (image via getty) Most Runs in Duleep Trophy History: दलीप ट्रॉफी 2026-27 भारत का 63वां घरेलू फर्स्ट-क्लास क्रिकेट टूर्नामेंट होगा। यह 23 अगस्त से...

13 अगस्त, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

morning cricket news headlines (image via X) 1. AUS vs BAN 1st Test: ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया डार्विन के मरारा क्रिकेट ग्राउंड में 13...

IND vs SL Test: श्रीलंका दौरे पर इन 3 भारतीय खिलाड़ियों के पास खुद को साबित करने का है बड़ा मौका

भारत और श्रीलंका के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज 15 अगस्त से शुरू होने जा रही है। सीरीज का पहला मुकाबला गाले इंटरनेशनल स्टेडियम में 15 से 19 अगस्त...