Skip to main content

ताजा खबर

टी20 वर्ल्ड कप 2024: वानिंदु हसरंगा अब अपने बल्लेबाजों के प्रदर्शन से हो चुके हैं काफी निराश, जमकर लगाई सभी की क्लास

Wanindu Hasaranga. (Image Source: Getty Images)

आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2024 के बेहतरीन मैच में बांग्लादेश ने श्रीलंका को दो विकेट से हराया। इस मुकाबले में बांग्लादेश की ओर से सभी खिलाड़ियों ने काफी अच्छा प्रदर्शन किया और अपनी टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई। श्रीलंका की बात की जाए तो टीम के बल्लेबाजों ने काफी निराशाजनक प्रदर्शन किया। मैच के खत्म होने के बाद श्रीलंका के कप्तान वानिंदु हसरंगा ने टीम के बल्लेबाजों को जमकर फटकार लगाई।

वानिंदु हसरंगा के मुताबिक श्रीलंका के बल्लेबाज बांग्लादेश के खिलाफ अच्छी बल्लेबाजी नहीं कर पाए और इसी वजह से उन्हें हार झेलनी पड़ी। बता दें, बांग्लादेश के खिलाफ श्रीलंका एक समय काफी अच्छी स्थिति में थी और उनके 70 रन पर तीन ही विकेट गिरे थे। यही नहीं टीम का चौथा विकेट 100 रन पर गिरा। हालांकि इसके बाद श्रीलंका के लगातार अंतराल में विकेट गिरते रहे और टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए 9 विकेट खोकर 124 रन ही बना पाई।

मैच खत्म होने के बाद श्रीलंका के कप्तान वानिंदु हसरंगा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि, ‘हमने शुरुआत काफी अच्छी तरह से की थी। शुरुआती 10 ओवर में हमने बेहतरीन बल्लेबाजी की लेकिन मिडिल ओवर्स में टीम के बल्लेबाजों ने निराशाजनक प्रदर्शन किया। गेंदबाजी हमारी मजबूती है और अगर हमने बांग्लादेश के खिलाफ 150 रन से 160 रन का स्कोर बनाया होता तो हम अपनी गेंदबाजी अटैक से मैच जीत जाते।

अभी तक हमने इस सीजन में दो मैच खेले हैं और दोनों में हमारे बल्लेबाजों ने टीम को निराश किया है। हालांकि अच्छी बात यह है कि अभी हमें दो मुकाबले और खेलने हैं और इन दोनों को हम अपने नाम जरुर करना चाहेंगे। महीष और मैं दो मुख्य स्पिनर है और हमें ही अटैक करना होगा।’

श्रीलंका को अब अपना अगला मैच नेपाल के खिलाफ 12 जून को खेलना है

बांग्लादेश ने श्रीलंका के खिलाफ मिले 125 रनों के लक्ष्य को 8 विकेट खोकर 19 ओवर में हासिल किया। श्रीलंका की बात की जाए तो इससे पहले टीम ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मैच खेला था और उसमें भी उन्हें हार का सामना करना पड़ा था।

अब अगर श्रीलंका को इस टूर्नामेंट के सुपर 8 में अपनी जगह बनाने तो बचे हुए दोनों मैच को बड़े अंतर से जीतना टीम के लिए बेहद जरूरी है। अब टीम को अपना अगला मैच 12 जून को नेपाल के खिलाफ खेलना है। इसके बाद श्रीलंका अपना अंतिम लीग मैच 17 जून को नीदरलैंड के खिलाफ खेलेगी।

আরো ताजा खबर

SM Trends: 13 अगस्त के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

ऑस्ट्रेलिया और बांग्लादेश के बीच डार्विन में जारी पहले टेस्ट मैच में आज 13 अगस्त को पहले दिन का खेल खत्म हुआ। इस दिन के खेल को लेकर काफी वीडियो...

SL vs IND 2026: गॉल टेस्ट के लिए कौन होने चाहिए भारत के 5 गेंदबाज? जाने यहां

SL vs IND: Who should be India’s 5 bowlers in 1st Test against Sri Lanka? (image via X) SL vs IND: जब भारत ऐतिहासिक गॉल इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में श्रीलंका...

मैं Kapil Dev की तरह फास्ट बाॅलिंग करियर बनाना चाहता था, लेकिन….., हरभजन सिंह ने दिया चौंकाने वाला बयान

Harbhajan Singh (Image Credit- Twitter X) भारत के पूर्व दिग्गज स्पिनर और वर्तमान राज्यसभा सांसद हरभजन सिंह (Harbhajan Singh) ने हाल में ही एक बड़ा बयान दिया है। क्रिकेट गलियारों...

Babar Azam ने खत्म किया दो साल का सूखा! फिर से आईसीसी टाॅप-10 रैंकिंग में बनाई जगह

Babar Azam (Image Credit- Twitter X) पाकिस्तान के टेस्ट कप्तान बाबर आजम (Babar Azam) ने बुधवार को लगभग दो साल का सूखा खत्म करते हुए वापिस से आईसीसी टेस्ट रैंकिंग...