Skip to main content

ताजा खबर

टी20 वर्ल्ड कप 2024: रविचंद्रन अश्विन के ‘Red Card’ बयान को लेकर गुलबदीन नईब ने दिया मजाकिया जवाब

टी20 वर्ल्ड कप 2024: रविचंद्रन अश्विन के ‘Red Card’ बयान को लेकर गुलबदीन नईब ने दिया मजाकिया जवाब

Gulbadin Naib Viral Video (Pic Source X)

आज यानी 25 जून को खेले गए आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2024 के बेहतरीन मुकाबले में अफगानिस्तान ने बांग्लादेश को DLS नियम के तहत 8 रनों से मात दी। इस मुकाबले में अफगानिस्तान की ओर से सभी खिलाड़ियों ने काफी अच्छा प्रदर्शन किया और अपनी टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई।

यही नहीं पहली बार अफगानिस्तान ने आईसीसी सीनियर पुरुष टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की की। हालांकि इस मैच के दौरान एक अजीबोगरीब घटना देखने को मिली। दरअसल इस मुकाबले के दौरान तीन बार बारिश ने खलल डाली। जब दूसरी बार ऐसा देखने को मिला तब अफगानिस्तान टीम काफी अच्छी स्थिति में थी और बांग्लादेश उस समय DLS नियम के तहत दो रनों से पीछे था। अफगानिस्तान के मुख्य कोच जोनाथन ट्रोट ने डगआउट से यह इशारा किया कि गेंदबाजी जल्दी ना करते हुए आराम से की जाए ताकि बारिश थोड़ी और तेज हो जाए और मैच रुक जाए।

जैसे ही इस ओवर की अगली गेंद नूर अहमद फेंकने वाले थे गुलबदीन नईब तुरंत अपनी जगह पर ही गिर गए। उन्होंने ऐसा दिखाया कि उन्हें Cramps आ गए हैं और अब वो खड़े नहीं हो सकते हैं। इतनी देर में बारिश तेज हो गई और अंपायर को मैच को रोकना पड़ा।

इस पूरे मामले को लेकर भारत के अनुभवी स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट पर एक ट्वीट किया। अब इस ट्वीट पर गुलबदीन नईब ने अपना पक्ष रखा।

यह रहा रविचंद्रन अश्विन का ट्वीट:

रविचंद्रन अश्विन ने ट्वीट किया कि, ‘गुलबदीन नईब को Red Card मिलना चाहिए था।’ इस पर गुलबदीन नईब ने लिखा कि, ‘ कभी खुशी कभी गम में होता है हैमस्ट्रिंग।’

अब इस महत्वपूर्ण टूर्नामेंट के दोनों सेमीफाइनल मैच 27 जून को खेले जाएंगे। पहला मैच अफगानिस्तान और दक्षिण अफ्रीका के बीच में खेला जाएगा जबकि दूसरा सेमीफाइनल भारत और इंग्लैंड के बीच में होगा। इस शानदार टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला 29 जून को बारबाडोस में खेला जाएगा।

আরো ताजा खबर

अफगानिस्तान बनाम भारत तीसरे T20I मैच से पहले जानें हेड टू हेड रिकाॅर्ड्स और पिच रिपोर्ट के बारे में

Afghanistan vs India, 3rd T20I (Image Credit- Twitter X) अफगानिस्तान और भारत के बीच जारी तीन मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज का तीसरा मैच 17 सितंबर, गुरूवार को दिल्ली के...

भारत ने वेस्टइंडीज के खिलाफ घरेलू सीरीज के लिए की टीम की घोषणा, इस दिन एक्शन में नजर आएंगे ‘रोको’

Virat Kohli and Rohit Sharma warned after lean run in England (image via getty) India ODI and T20I squads for West Indies: बीसीसीआई ने 16 सितंबर को वेस्टइंडीज के खिलाफ...

AFG vs IND 2026: तीसरे टी20 मैच के लिए कुछ ऐसी हो सकती है दोनों टीमों की संभावित 11

AFG vs IND 2026 3rd T20I (Image Credit- Twitter X) अफगानिस्तान और भारत के बीच इस समय तीन मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज खेली जा रही है। सीरीज के पहले...

ICC T20I रैंकिंग में जसप्रीत बुमराह ने लगाई लंबी छलांग, इस नंबर पर पहुंचे मिस्ट्री स्पिनर वरुण चक्रवर्ती

Jasprit Bumrah (Image credit Twitter – X) अफगानिस्तान के खिलाफ जारी टी20 सीरीज में शानदार प्रदर्शन का फायदा भारतीय खिलाड़ियों को ताजा ICC T20I रैंकिंग में मिला है। स्पिनर वरुण...