Skip to main content

ताजा खबर

टी20 वर्ल्ड कप 2024: भारतीय टीम की जगह पाकिस्तान को सपोर्ट करते हुए आदित्य तारे ने दिया हैरान कर देने वाला बयान

IND vs PAK (Photo Source: Getty Images)

आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2024 का महत्वपूर्ण मुकाबला 9 जून को भारत और पाकिस्तान के बीच में खेला जाना है। यह मैच दोनों ही टीमों के लिए जीतना बेहद जरूरी है। हालांकि इस मैच से पहले आदित्य तारे ने पाकिस्तान टीम को लेकर हैरान कर देने वाला बयान दिया है। आदित्य तारे के मुताबिक भारत के खिलाफ मुकाबले में पाकिस्तान ज्यादा आक्रामक क्रिकेट खेलते हुए नजर आ सकती है क्योंकि उन्हें अपने पिछले मैच में हार का सामना करना पड़ा है।

बता दें, आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2024 के अपने पहले मैच में पाकिस्तान को USA के खिलाफ हार झेलनी पड़ी थी। USA के खिलाफ पाकिस्तान अच्छा प्रदर्शन दिखाने में नाकाम रहे थे। भारत और पाकिस्तान के बीच मैच न्यूयॉर्क स्टेडियम में खेला जाएगा।

आदित्य तारे ने स्टार स्पोर्ट्स को बताया कि, ‘सच बताऊं तो, इससे कोई मतलब नहीं है कि इस मैच से पहले भारत और पाकिस्तान ने कितना खराब प्रदर्शन किया है। सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि यह भारत-पाकिस्तान मैच है। चाहे कोई स्टेडियम हो या जैसा भी फॉर्म हो जब भी यह दोनों टीमें आपस में खेलती है तब कई खिलाड़ियों को यह मुकाबला देखने में मजा आता है और खिलाड़ी भी काफी दबाव में होते हैं। सभी क्रिकेट फैंस और भारतीय फैंस के लिए यह काफी रोमांचक मैच होने वाला है।

पाकिस्तान जब भी हार के बाद मैदान पर उतर रही होती है तब वो और भी घातक हो जाती है। यह ज्यादा अच्छी बात है कि हम पाकिस्तान के खिलाफ तब खेले जब वो मैच जीत रही हो या अच्छे फॉर्म में हो। सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि वो हार के बाद और भी घातक हो जाते है।’

भारतीय टीम ने अपने पहले मैच में आयरलैंड को दी थी करारी शिकस्त

बता दें, जहां एक तरफ पाकिस्तान को अपने पहले मुकाबले में USA के खिलाफ हार झेलनी पड़ी थी वहीं भारत अपने पहले मैच में आयरलैंड को 8 विकेट से मात दी थी। भारतीय टीम के लिए सबसे अच्छी बात यह है कि उनके सभी खिलाड़ी इस समय काफी अच्छे फॉर्म में है और आगामी मैच में भी वो अपनी छाप जरूर छोड़ना चाहेंगे।

रोहित शर्मा ने आयरलैंड के खिलाफ मैच विनिंग अर्धशतकीय पारी खेली थी जबकि ऋषभ पंत ने 36* रनों का योगदान दिया था। हार्दिक पांड्या ने गेंदबाजी से भारतीय टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई थी और चार ओवर में 27 रन देकर तीन विकेट अपने नाम किए थे।

আরো ताजा खबर

मैं Kapil Dev की तरह फास्ट बाॅलिंग करियर बनाना चाहता था, लेकिन….., हरभजन सिंह ने दिया चौंकाने वाला बयान

Harbhajan Singh (Image Credit- Twitter X) भारत के पूर्व दिग्गज स्पिनर और वर्तमान राज्यसभा सांसद हरभजन सिंह (Harbhajan Singh) ने हाल में ही एक बड़ा बयान दिया है। क्रिकेट गलियारों...

Babar Azam ने खत्म किया दो साल का सूखा! फिर से आईसीसी टाॅप-10 रैंकिंग में बनाई जगह

Babar Azam (Image Credit- Twitter X) पाकिस्तान के टेस्ट कप्तान बाबर आजम (Babar Azam) ने बुधवार को लगभग दो साल का सूखा खत्म करते हुए वापिस से आईसीसी टेस्ट रैंकिंग...

SL vs IND 2026: टेस्ट सीरीज शुरू होने से पहले लंकाई कप्तान ने भरी हुंकार, बोले ‘भारत को आसानी से हरा देंगे’

SL vs IND: Dhananjaya de Silva Confident Ahead of Galle Test Against India (image via X) SL vs IND: श्रीलंका के कप्तान धनंजय डी सिल्वा का मानना ​​है कि 15...

AUS vs BAN: हसन महमूद के 6 विकेट के सामने ऑस्ट्रेलिया 198 रन पर ढेर; पहले दिन बांग्लादेश का रहा दबदबा

AUS vs BAN: Hasan Mahmud Takes Six as Australia Collapses to 198 vs Bangladesh AUS vs BAN: 13 अगस्त को डार्विन में पहले टेस्ट के शुरुआती दिन बांग्लादेश का पलड़ा...