Skip to main content

ताजा खबर

टी20 वर्ल्ड कप 2024: बेहतरीन फॉर्म में लौटे शाकिब अल हसन, नीदरलैंड के खिलाफ महत्वपूर्ण मैच में जड़ा अर्धशतक

Shakib Al Hasan (Pic Source-X)

इस समय आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2024 का बेहतरीन मुकाबला बांग्लादेश और नीदरलैंड के बीच सेंट विंसेंट में खेला जा रहा है। इस मुकाबले में बांग्लादेश ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 159 रन बनाए। बांग्लादेश की शुरुआत नीदरलैंड के खिलाफ इतनी अच्छी नहीं हुई थी और उन्होंने चार ओवर के भीतर भी 23 रन पर दो विकेट खो दिए थे।

कप्तान नजमुल हसन शांतो बड़ा स्कोर बनाने में नाकाम रहे और एक रन बनाकर वापस पवेलियन लौट गए। लिटन दास भी एक रन बनाकर आउट हो गए। बांग्लादेश की ओर से अनुभवी ऑलराउंडर शाकिब अल हसन ने नीदरलैंड के खिलाफ जबरदस्त बल्लेबाजी करते हुए 46 गेंदों में 9 चौकों की मदद से 62 रनों की नाबाद बहुमूल्य पारी खेली। शाकिब अल हसन ने नीदरलैंड के खिलाफ एक छोर को काफी अच्छी तरह से संभाला और लगातार रन बनाए।

शाकिब अल हसन के अलावा युवा सलामी बल्लेबाज तंज़िद हसन ने 26 गेंदों में 5 चौके और 1 छक्के की मदद से 35 रनों की बेहतरीन पारी खेली। महमूदुल्लाह ने 25 रनों का योगदान दिया जबकि जाकेर अली ने 14* रनों का योगदान दिया।

नीदरलैंड की ओर से आर्यन दत्त ने शानदार गेंदबाजी करते हुए चार ओवर में 17 रन देकर दो विकेट झटके जबकि पॉल वैन मीकरेन ने चार ओवर में 15 रन देकर दो विकेट हासिल किए। 1 विकेट टिम प्रिंजल ने लिया।

नीदरलैंड को बांग्लादेश के खिलाफ मैच जीतने के लिए 160 रन बनाने है

नीदरलैंड को अगर यह मैच जीतना है तो उन्हें बांग्लादेश के खिलाफ 20 ओवर में 160 रन बनाने होंगे। नीदरलैंड के गेंदबाजों ने तो बांग्लादेश के खिलाफ अपना काम बखूबी से निभाया है अब बल्लेबाजों को भी धुआंधार बल्लेबाजी करनी होगी।

शाकिब अल हसन ने बल्लेबाजी से काफी अच्छा प्रदर्शन किया और अब गेंदबाजी से भी वो इस मैच में अपनी छाप छोड़ना चाहेंगे। फिलहाल पहली पारी के बाद बांग्लादेश इस मुकाबले में आगे है। बांग्लादेश ने अभी तक इस सीजन में दो मैच खेले हैं जिसमें से एक में उन्होंने जीत दर्ज की है जबकि एक में टीम को हार का सामना करना पड़ा है। नीदरलैंड ने भी इतने मैच में एक में जीत और एक में हार दर्ज की है। दोनों टीमों के 2-2 अंक है।

আরো ताजा खबर

“ट्रॉफी के साथ विदा लेना चाहता हूं” – वर्ल्ड कप जीतने के सपने पर बोले David Miller

David Miller Sets Sights on 2027 World Cup Glory Before Retirement (image via getty) David Miller 2027 World Cup: साउथ अफ्रीका के अनुभवी और मिडिल-ऑर्डर के धाकड़ बल्लेबाज डेविड मिलर...

12 अगस्त, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Evening News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. श्रीलंका को सिर्फ इस भारतीय से है खतरा, टेस्ट सीरीज शुरू होने से पहले Farveez Maharoof ने टीम को चेताया श्रीलंका के...

खिलाड़ियों की चोट पर भड़के S Badrinath कप्तान गिल और कोच गंभीर पर फोड़ा ठीकरा

S. Badrinath Blames Team Management, Captain Gill, and Coach Gambhir for Rising Indian Player Injuries (image via X) S Badrinath India player injuries: श्रीलंका के खिलाफ 15 अगस्त से शुरू...

भारत के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए श्रीलंका ने किया टीम का ऐलान, Dhananjaya De Silva को मिली कप्तानी

Srilanka Test Team (Image credit Twitter – X) भारत के खिलाफ आगामी दो मैचों की टेस्ट सीरीज के पहले मुकाबले के लिए श्रीलंका ने अपनी 16 सदस्यीय टीम का ऐलान...