Skip to main content

ताजा खबर

टी20 वर्ल्ड कप 2024 को लेकर धोनी ने किया बड़ा खुलासा, बताया आखिरी ओवर के दौरान वो क्या सोच रहे थे

MS Dhoni (Pic Source-X)

आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2024 के फाइनल मैच में टीम इंडिया ने दक्षिण अफ्रीका को करारी शिकस्त दी थी। टीम इंडिया ने इस महत्वपूर्ण फाइनल मैच में शानदार बल्लेबाजी और बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए ट्रॉफी को अपने नाम किया था।

हाल ही में भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने इस बात का खुलासा किया कि वो भी फाइनल मैच देख रहे थे और उन्हें इस बात का पूरा भरोसा था की टीम इंडिया फाइनल को अपने नाम कर सकती है क्योंकि क्रिकेट में कभी भी कुछ भी हो सकता है। बता दें कि, महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में टीम इंडिया ने तीन आईसीसी इवेंट्स की ट्रॉफी को अपने नाम किया है। महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में टीम इंडिया ने टी20 वर्ल्ड कप 2007, वनडे वर्ल्ड कप 2011 और चैंपियंस ट्रॉफी 2013 को जीता था।

Whistlepoduarmy ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो साझा की है जिसमें महेंद्र सिंह धोनी से पूछा गया कि, मुझे बहुत पहले से आपसे यह सवाल पूछना था कि क्या आप भी टी20 वर्ल्ड कप देख रहे थे और कहां देख रहे थे? क्या आपने भी हमारी तरह 15वें ओवर में टीवी बंद कर दिया था या पूरा मैच देखा था?’ इस पर धोनी ने जवाब दिया कि, ‘हम लोग घर में थे और मेरे साथ मेरे कुछ दोस्त भी थे जो फाइनल देख रहे थे। जब मैच धीरे-धीरे आगे बढ़ता रहा वैसे-वैसे मेरे दोस्त भी अंदर-बाहर करने लगे। सब ने कहा कि चलो खत्म हो गया मैच लेकिन क्रिकेट ऐसा खेल है जहां कहीं भी कुछ भी हो सकता है। मुझे भी थोड़ा डर लग रहा था।

एक चीज जो मुझे दिख रही थी कि दक्षिण अफ्रीका टीम का बल्लेबाज लाइनअप कमजोर थे और हमने क्रिकेट में ऐसा देखा है कि जब दबाव आता है तो कुछ भी हो सकता है। जब खेल काफी बड़ा होता है तो आपको मौके मिलते हैं और आपको उसका इस्तेमाल अच्छी तरह से करना चाहिए। हमें अपने ऊपर भरोसा था और इसी वजह से टीम ने ट्रॉफी जीती। मैं टीम के सभी खिलाड़ियों को ढेर सारी शुभकामनाएं देना चाहता हूं।’

यह रही वीडियो:

MS DHONI TALKING ABOUT INDIA’S T20 WORLD CUP WIN. 🇮🇳 pic.twitter.com/vEFkHjLk2Y

— Mufaddal Vohra (@mufaddal_vohra) October 26, 2024

टीम इंडिया के सभी खिलाड़ियों ने इस पूरे टूर्नामेंट में जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए अपनी छाप छोड़ी थी। इस महत्वपूर्ण टूर्नामेंट के खत्म होने के बाद रोहित शर्मा, विराट कोहली और रवींद्र जडेजा ने अंतरराष्ट्रीय टी20 क्रिकेट से संन्यास ले लिया था।

फाइनल मैच में विराट कोहली ने अपनी टीम की ओर से मैच विनिंग पारी खेली थी जबकि टीम के गेंदबाजों ने भी धुआंधार प्रदर्शन किया था। महेंद्र सिंह धोनी की बात की जाए तो भले ही उन्होंने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया है लेकिन दिग्गज खिलाड़ी को इंडियन प्रीमियर लीग 2025 में खेलते हुए देखा जा सकता है।

আরো ताजा खबर

वनडे टीम से जुड़ने से पहले तीसरा अनऑफिशियल टेस्ट खेलेंगे तिलक वर्मा: रिपोर्ट्स

Tilak Varma (Image credit Twitter – X) भारतीय टीम के युवा बल्लेबाज तिलक वर्मा जल्द ही इंडिया ए की तरफ से मैदान पर नजर आ सकते हैं। न्यूजीलैंड के खिलाफ...

NZ vs IND 2026: भारत-न्यूजीलैंड टी20 सीरीज में इन 3 बल्लेबाजों ने बनाए सबसे ज्यादा रन

  NZ vs IND T20I Series 2026 (Image credit Twitter – X) भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज 1 नवंबर 2026 को समाप्त हुई। भारत ने...

NZ vs IND 2026: न्यूजीलैंड बनाम भारत टी20 सीरीज में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले टाॅप-3 गेंदबाज 

Mitchell Santner (Image Credit- Twitter X) भारतीय क्रिकेट टीम इस समय ऑल फाॅर्मेट सीरीज के लिए न्यूजीलैंड दौरे पर है। 1 नवंबर, 2026 रविवार को दोनों टीमों के बीच पांच...

भारत के खिलाफ गरजा ग्लेन फिलिप्स का बल्ला! T20I सीरीज में 341 रन जड़कर बना दिया नया विश्व रिकॉर्ड

NZ vs IND: Glenn Phillips Shatters World Record for Most Runs in a Bilateral T20I Series (image via getty) रविवार, 1 नवंबर को न्यूजीलैंड के आक्रामक बल्लेबाज ग्लेन फिलिप्स ने...