Skip to main content

ताजा खबर

टी20 वर्ल्ड कप 2024: एक बार फिर पाकिस्तान के खिलाफ फ्लॉप रहे रोहित शर्मा, भारत को तीन ओवर के भीतर ही दो बड़े झटके लगे

टी20 वर्ल्ड कप 2024: एक बार फिर पाकिस्तान के खिलाफ फ्लॉप रहे रोहित शर्मा, भारत को तीन ओवर के भीतर ही दो बड़े झटके लगे

Rohit Sharma (Pic Source-X)

इस समय आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2024 का बेहतरीन मुकाबला भारत और पाकिस्तान के बीच न्यूयार्क में खेला जा रहा है। इस मुकाबले में पाकिस्तान ने टॉस जीत कर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। उनका यह फैसला अभी तक काफी सही साबित हुआ है और भारत ने तीन ओवर के भीतर ही अपने दोनों सलामी बल्लेबाजों को खो दिया है।

भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा पाकिस्तान के खिलाफ बड़ा स्कोर बनाने में नाकाम रहे और 12 गेंदों में एक चौके और एक छक्के की मदद से 13 रन बनाकर वापस पवेलियन लौट गए। रोहित शर्मा इस मैच में अच्छी बल्लेबाजी करने में नाकाम रहे। भारतीय कप्तान का विकेट पाकिस्तान के बेहतरीन तेज गेंदबाज शाहीन शाह अफरीदी ने झटका।

शाहीन शाह अफरीदी की गेंद पर कप्तान रोहित शर्मा बड़ा शॉट खेलना चाह रहे थे। हालांकि गेंद बल्ले से अच्छी तरह से नहीं लगी और हवा में काफी ऊपर तक गई। इस कैच को हारिस राउफ ने काफी अच्छी तरह से पकड़ा। भारत को तीन ओवर के भीतर ही दो बड़े झटके लग चुके हैं।

पाकिस्तान के खिलाफ भारत की खराब शुरुआत

भारत की ओर से अनुभवी बल्लेबाज विराट कोहली भी पाकिस्तान के खिलाफ शानदार बल्लेबाजी करने में नाकाम रहे और चार रन बनाकर वापस पवेलियन लौट गए। विराट कोहली का विकेट नसीम शाह ने झटका और उनका कैच उस्मान खान ने पकड़ा। भले ही भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ खराब शुरुआत की है लेकिन उनके पास अभी भी ऐसे कई खिलाड़ी हैं जो अच्छी बल्लेबाजी करते हुए टीम को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचा सकते हैं।

पाकिस्तान की बात की जाए तो अगर उन्हें सुपर 8 में अपनी जगह पक्की करनी है तो उन्हें भारत के खिलाफ मैच जीतना बेहद जरूरी है। जहां एक तरफ भारत ने इस महत्वपूर्ण टूर्नामेंट के अपने पहले मैच में आयरलैंड को 8 विकेट से हराया था वहीं पाकिस्तान को अपने पहले मैच में अमेरिका के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था। इन दोनों टीमों के बीच हमेशा ही भारत का दबदबा ज्यादा रहा है। अब देखना यह है कि इस मैच को कौनसी टीम अपने नाम करती है?

আরো ताजा खबर

हार के बाद भी ड्रेसिंग रूम में डांस करते थे Shikhar Dhawan, मोहम्मद शमी ने खोला राज

Shikhar Dhawan(Image credit Twitter – X) भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व सलामी बल्लेबाज शिखर धवन (Shikhar Dhawan) अपने मजाकिया अंदाज और खुशमिजाज व्यक्तित्व के लिए जाने जाते हैं। तेज गेंदबाज...

17 किलो वजन घटाया, कश्मीर में की ट्रेनिंग, जानें Sarfaraz Khan ने कैसे जीता सेलेक्टर्स का भरोसा

Sarfaraz Khan (Image Credit- Twitter X) दाएं हाथ के बल्लेबाज सरफराज खान (Sarfaraz Khan) का चयन हाल में ही श्रीलंका दौरे पर चोटिल हुए साई सुदर्शन (Sai Sudharsan) के रिप्लेसमेंट...

BCCI ‘सेंटर ऑफ एक्सीलेंस’ के निर्माण में जय शाह का बड़ा योगदान, देवाजीत सैकिया और लक्ष्मण ने बांधे तारीफों के पुल

Devajit Saikia and VVS Laxman Credit Jay Shah for Driving BCCI’s Centre of Excellence Project (image via X) बीसीसीआई सचिव देवाजीत सैकिया और भारत के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज वीवीएस लक्ष्मण...

राहुल द्रविड़ के बाद टीम इंडिया के हेड कोच क्यों नहीं बने VVS लक्ष्मण? खुद किया बड़ा खुलासा

VVS Laxman (Image credit Twitter – X) राहुल द्रविड़ के बाद भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य कोच की जिम्मेदारी VVS लक्ष्मण को मिल सकती थी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। अब...