Skip to main content

ताजा खबर

टी-20 सीरीज से पहले श्रीलंका को लगा बड़ा झटका, स्टार तेज गेंदबाज हुआ बाहर, भारत के खिलाफ रिकॉर्ड है शानदार

टी-20 सीरीज से पहले श्रीलंका को लगा बड़ा झटका, स्टार तेज गेंदबाज हुआ बाहर, भारत के खिलाफ रिकॉर्ड है शानदार

Srilanka Team (Pic Source-Twitter)

भारत के खिलाफ आगामी टी-20 सीरीज से पहले श्रीलंका को बड़ा झटका लगा है। टीम के स्टार तेज गेंदबाज दुष्मंता चमीरा टी-20 सीरीज से पहले चोटिल हो गए। पिछले एक दो दिनों से यह खबर श्रीलंकाई मीडिया में चल रही थी, हालांकि, श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड की ओर से आधिकारिक अपडेट नहीं आई है। श्रीलंका ने हाल ही में टी20 सीरीज के लिए टीम का ऐलान किया है. टी-20 वर्ल्ड कप में खराब प्रदर्शन के बाद वानिंदु हसरंगा ने कप्तानी छोड़ दी थी।

इसके बाद चरित असलांका को टीम का कप्तान बनाया गया। टीम में सीनियर बल्लेबाज दिनेश चांदीमल की भी वापसी हुई, जिन्हें टी20 वर्ल्ड कप टीम से बाहर कर दिया गया था, जबकि दासुन शनाका टीम में अपनी जगह बरकरार रखने में सफल रहे। अनुभवी बल्लेबाज एंजेलो मैथ्यूज को टी-20 टीम से बाहर रखा गया है।

भारत के खिलाफ दुष्मंता चमीरा का रिकॉर्ड है शानदार

दुष्मंता चमीरा गौतम गंभीर के भी बेहद खास हैं। इस खिलाड़ी को 2 करोड़ की बड़ी कीमत पर गंभीर ने लखनऊ सुपरजायंट्स में जगह दिलाई थी और आईपीएल 2024 में ये खिलाड़ी कोलकाता नाइट राइडर्स में शामिल हुआ था। चमीरा का टी20 सीरीज से बाहर होना टीम इंडिया के लिए किसी खुशखबरी से कम नहीं क्योंकि इस तेज गेंदबाज का मेन इन ब्लू के खिलाफ अच्छा रिकॉर्ड है।

चमीरा ने टी20 इंटरनेशनल में 55 मैचों में 55 विकेट लिए हैं और टीम इंडिया के खिलाफ ये खिलाड़ी 15 मैचों में 16 विकेट चटका चुका है। पिछले 6 टी20 मैचों की बात करें तो चमीरा ने भारत के खिलाफ 4 मुकाबलों में 6 रन प्रति ओवर या उससे कम रन दिए हैं जो कि कमाल की बात है। अब ये खिलाड़ी चोट की वजह से टी20 सीरीज नहीं खेल पाएगा।

भारत-श्रीलंका का पहला टी20 मैच 27 जुलाई को खेला जाएगा. दूसरा टी20 मुकाबला 28 जुलाई और तीसरा टी20 मैच जुलाई को होगा। तीनों ही मुकाबले पल्लेकेले में खेले जाएंगे। इसके बाद वनडे सीरीज कोलंबो में होगी जिसका पहला मैच 2 अगस्त से होगा। दूसरा वनडे 4 अगस्त और तीसरा वनडे 7 अगस्त को खेला जाएगा।

আরো ताजा खबर

एमएस धोनी का CSK में भविष्य उन्हीं पर निर्भर करता है: काशी विश्वनाथन

MS Dhoni (Image Credit- Twitter X) चेन्नई सुपर किंग्स के पूर्व कप्तान व अनुभवी विकेटकीपर बल्लेबाज एमएस धोनी ने आईपीएल 2026 का एक भी मैच, इंजरी की वजह से नहीं...

‘वैभव सूर्यवंशी तो जादू हैं’ – इरफान पठान ने एलिमिनेटर में सूर्यवंशी की ताबड़तोड़ पारी की सरहाना की

Irfan Pathan lauds RR’s Vaibhav Sooryavanshi after Eliminator heroics (image via X) बुधवार, 27 मई को, न्यू चंडीगढ़ के महाराजा यादवेंद्र सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में आईपीएल 2026 एलिमिनेटर के...

वैभव सूर्यवंशी ने एलिमिनेटर में रचा इतिहास, तोड़ दिया क्रिस गेल का ये 15 साल पुराना रिकाॅर्ड

IPL 2026: Vaibhav Sooryavanshi (image via IPL/X) 2026 आईपीएल के इस सीजन में सनराइजर्स हैदराबाद की बॉलिंग लाइनअप ने काफी सुर्खियां बटोरी हैं, लेकिन बुधवार को दोनों टीमों के बीच...

2008 से 2026 तक IPL के ‘मोस्ट वैल्यूएबल प्लेयर’ (MVP) अवॉर्ड विजेताओं की सूची, पढ़ें यहां

IPL Most Valuable Player (MVP) Winners List from 2008 to 2026 (image via X) इंडियन प्रीमियर लीग में ‘मोस्ट वैल्यूएबल प्लेयर’ (एमवीपी) अवॉर्ड उस खिलाड़ी को दिया जाता है, जिसके...